क्रिकेट के भले को बनाई कंपनी : अनुराग

शिमला। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि क्रिकेट के भले के लिए ही एचपीसीए को सोसाइटी से कंपनी में बदला गया है। यह सब कानूनन हुआ है, जो अपराध नहीं है। एसोसिएशन ने कंपनी लॉ बोर्ड और सहकारी सभाएं विभाग से इस बारे में सभी अनुमतियां ली हैं। न कोई मेंबर बदला, न ही परिसंपत्तियों और दायित्वों में बदलाव किया है। कांग्रेस पार्टी की पिछली सरकार ने स्पोर्ट्स बिल लाकर एचपीसीए को हथियाने की कोशिश की थी, इसलिए भी कंपनी बनाना जरूरी था। ऐसा करने से एचपीसीए राज्य…

Read More

ग्रामीणों का पानी नहीं गटक सकेंगे प्रोजेक्ट

शिमला। हिमाचल की नदियों पर लगे छोटे-बड़े सभी बिजली प्रोजेक्ट अब स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के हिस्से का पानी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। अनिवार्य तौर पर उन्हें आनलाइन दिखाना होगा कि पंद्रह फीसदी पानी खेती, सिंचाई और पेयजल स्रोतों के लिए छोड़ा है। बिजली प्रोजेक्टों को इसका कंप्यूटर पर डाटा डाल कर आम जनता के लिए सूचना मुहैया करवाना अनिवार्य होगा। पहले की तरह प्रोजेक्ट संचालक कंपनी के दावे पर राज्य प्रदूषण बोर्ड और प्रदेश सरकार विश्वास नहीं करेगी। हिमाचल में ऊर्जा नीति के तहत 15 फीसदी पानी छोड़ना सभी…

Read More

एचपीसीए मामले में आज होगी पूछताछ

शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर केस दर्ज करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जांच को गति दे दी है। सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धर्मशाला के विजिलेंस थाने में तलब किया है। विजिलेंस ने एडिशनल एसपी धर्मशाला और एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। एक टीम इनसे पूछताछ करेगी तो दूसरी टीम इस मामले में जरूरी दस्तावेज एकत्र करेगी। 1 अगस्त की शाम को एचपीसीए पर केस दर्ज के तीन दिन बाद ही विजिलेंस ने जांच को लेकर…

Read More

डकोलड़ में सड़क हादसा; दो लोग घायल

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले डकोलड़ में स्कॉर्पिओ और कार की आपस में टक्कर हो गई। इसमें चालक सहित दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पिओ संख्या एचपी 24बी-1054 रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान नोगली की ओर से आ रही कार एचपी 06ए-2722 की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक श्याम लाल और एक अन्य महिला को चोटेें आई हैं। प्रारंभिक जांच…

Read More

भावा परियोजना का संपर्क मार्ग टूटा

शिमला। राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि संजय गांधी जल विद्युत गृह भावानगर का संपर्क मार्ग छह दिन से बंद है। इससे यहां तैनात कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को तो 74 घंटे तक लगातार सेवाएं देनी पड़ीं। 120 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट में वर्तमान में 100 मेगावाट से ऊपर बिजली पैदा हो रही है। इसके बावजूद प्रबंधन इसके प्रति गंभीर नहीं है। कर्मचारियों की आवासीय कालोनी यहां से 15 किलोमीटर दूर भावानगर में है। परियोजना पर 68 कर्मचारी आठ घंटे…

Read More

दुकान में घुसकर मारपीट का आरोप

रामपुर बुशहर। सतलुज नदी के पार निरमंड के तहत आने वाले ब्रौ थाने के तहत दुकान में घुस कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद जहां शिकायतकर्ता का दुकान का सामना फेंक दिया। वहीं उसे मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए अपने बयान में नीलम शर्मा ने कहा है राजेश्वरी ठाकुर और उसके दामाद ने दुकान में पहुंच कर उसके साथ मारपीट की। वहीं, इन…

Read More

हिमाचल पुलिस से विनम्रता सीखेगी पंजाब पुलिस

शिमला। हिमाचल पुलिस की विनम्र कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पंजाब पुलिस भी इसे लागू करने पर विचार कर रही है। पिछले दिनों पंजाब के एडीजीपी दिनकर गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय का दौरा किया और प्रदेश पुलिस की अपनाई जा रही नई तकनीक से प्रभावित हुए। इसी के मद्देनजर शनिवार को मुख्यालय और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) से दो पुलिस अधिकारियों को पंजाब भेजा गया। उक्त अधिकारियों ने प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से कानून व्यवस्था पोर्टल और क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम शामिल…

Read More

छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रारूप बदला

हमीरपुर। शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही एक नई व्यवस्था और भी लागू की है। इसके तहत मेरिट आधार पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं में केवल सूची में शामिल छात्र ही आवेदन कर सकेंगे। यह सूची शिक्षा बोर्ड जारी करेगा। पूर्व में योजनाओं के तहत न्यूनतम अंक प्रतिशतता निर्धारित की गई थी। अंक सीमा में आने वाले समस्त छात्र आवेदन कर सकते थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाती थी। योजनाओं के तहत सामान्य…

Read More

होटलों में सप्लाई हो रहा नालों का गंदा पानी

शिमला। राजधानी के होटलों में नालों के दूषित पानी की सप्लाई का खुलासा आखिर हो ही गया। ‘अमर उजाला’ ने 11 जून के अंक में शीर्षक ‘कई होटलों को नाले के पानी की सप्लाई’ से समाचार प्रकाशित कर आगाह किया था। शनिवार को उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने चौड़ा मैदान के पास पानी के टैंकर को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि पानी राजधानी के नामी होटल में जा रहा है और कनलोग के पास नाले से पानी भरा गया है। उप महापौर ने फौरन टैंकर से पानी के…

Read More

होटलों में सप्लाई हो रहा नालों का गंदा पानी

शिमला। राजधानी के होटलों में नालों के दूषित पानी की सप्लाई का खुलासा आखिर हो ही गया। ‘अमर उजाला’ ने 11 जून के अंक में शीर्षक ‘कई होटलों को नाले के पानी की सप्लाई’ से समाचार प्रकाशित कर आगाह किया था। शनिवार को उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने चौड़ा मैदान के पास पानी के टैंकर को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि पानी राजधानी के नामी होटल में जा रहा है और कनलोग के पास नाले से पानी भरा गया है। उप महापौर ने फौरन टैंकर से पानी के…

Read More