शिमला। राजधानी के होटलों में नालों के दूषित पानी की सप्लाई का खुलासा आखिर हो ही गया। ‘अमर उजाला’ ने 11 जून के अंक में शीर्षक ‘कई होटलों को नाले के पानी की सप्लाई’ से समाचार प्रकाशित कर आगाह किया था। शनिवार को उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने चौड़ा मैदान के पास पानी के टैंकर को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि पानी राजधानी के नामी होटल में जा रहा है और कनलोग के पास नाले से पानी भरा गया है। उप महापौर ने फौरन टैंकर से पानी के…
Read MoreCategory: Shimla
कांग्रेस ने तय की लोक चुनाव की जिम्मेदारियां
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नवनियुक्त पार्टी उपाध्यक्षों और महासचिवों की वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए संसदीय क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इन सभी को इन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत बनाने का दायित्व सौंपा है। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष एएन विद्यार्थी को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, सुंदर ठाकुर और सुनील शर्मा (चंबा) होंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र…
Read Moreनयना देवी रोप-वे पर पंजाब को बॉय-बॉय
शिमला। आनंदपुर साहिब और नयना देवी के बीच प्रस्तावित रोप-वे पर हिमाचल पड़ोसी राज्य पंजाब को बॉय-बॉय करने जा रहा है। शनिवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय बैठक में इस पर फैसला लगभग हो गया है। कमेटी ने रिपोर्ट फाइनल कर ली है। इसमें आनंदपुर साहिब के बजाए नयना देवी के ही टोबा से रज्जू मार्ग बनाने का प्रस्ताव है। इस रिपोर्ट को कैबिनेट की अगली बैठक में रखा जा रहा है। वहां फैसला होने के बाद पंजाब के साथ हुए एमओयू को रद्द किया जाएगा। इस…
Read Moreननखड़ी के खड़ाहण में खुला आईटीआई
रामपुर बुशहर। ननखड़ी ब्लॉक के खड़ाहण में आखिरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खुल ही गया। कांग्रेस ने यहां आईटीआई खोलकर पूर्व भाजपा सरकार की घोषणा पर अमल किया है। खड़ाहण में आईटीआई की घोषणा पूर्व सरकार ने चुनावी वर्ष में की थी। फिलहाल, यहां इलेक्ट्रीशियन और मेकेनिकल मोटर व्हीकल ट्रेड में पढ़ाई शुरू हो गई है। जल्द यहां तीन और नए ट्रेड भी शुरू होंगे। आईटीआई रामपुर के प्रधानाचार्य राकेश कपूर ने खड़ाहण में आईटीआई खुलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खड़ाहण पंचायत के प्रधान जगत भंडारी ने…
Read Moreसुरक्षित नहीं सैकड़ों मंदिरों की संपत्ति
शिमला। जिले के ऐतिहासिक देव स्थलों और मंदिरों की बेशकीमती संपत्ति की सुरक्षा पर अभी भी खतरा है। जिले के सैकड़ों मंदिरों में चोरी की वारदातों से निपटने को किसी तरह के प्रबंध नहीं। बछुंछ मंदिर में चोरी की वारदात के बाद पुलिस महकमे की ओर से मंदिर समितियों से आग्रह किया जा रहा है कि मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी और थेफ्ट अलार्म लगाएं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो जाएंगी। जिले के नब्बे फीसदी मंदिरों में इस तरह वारदातों से निपटने को कुछ…
Read Moreबताना होगा, कितना सुधार किया
शिमला। स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता में कितना सुधार हुआ, इसकी रिपोर्ट आज आएगी। बिहार में बच्चों की मौत के बाद राजधानी शिमला में विभाग ने सभी बीईईओ इस बाबत निर्देश दिए थे। स्कूल मुख्याध्यापकों को भी निरीक्षण के आदेश थे। इन आदेशों पर कि स हद तक अमल किया गया। इसकी रिपोर्ट सभी बीईईओ शनिवार को उप-निदेशक को देंगे। उप-निदेशक एलीमेंटरी ने डाइट में सभी 20 ब्लॉक के बीईईओ को बुलाया है। बैठक में जिले भर में मिड डे मील को बनाने से लेकर परोसे जाने तक…
Read More1905 वाला झटका आया तो कुछ नहीं बचेगा
शिमला। हिमाचल में 1905 में आए कांगड़ा भूकंप जैसा झटका दोबारा लगे, तो करीब 3.50 लाख लोगों की जान जा सकती है। यदि दिन के समय यह भूकंप आया तो भी करीब एक लाख लोगों की मौत हो सकती है। यह आकलन भारत सरकार के नेशनल सिस्मिक एडवाइजर रहे प्रो. एएस आर्य की स्टडी रिपोर्ट का है। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की पहल पर आईआईटी बांबे और मद्रास ने भी संयुक्त रूप से सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार सिस्मिक जोन फाइव के सुंदरनगर को भूकंप…
Read Moreशारीरिक शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए बनाए गए भर्ती नियमों को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के बाद सरकार से जवाब तलब किया है। प्रार्थी देस राज और अन्य की दायर याचिका के अनुसार उन्होंने वर्ष 2007 से वर्ष 2009 तक प्रदेश के विभिन्न वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटरों से शारीरिक शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उस समय शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए बनाए गए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार मैट्रिक पास होने के साथ-साथ…
Read Moreपूर्व मंत्री किशन कपूर के खिलाफ जांच के आदेश
शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर के खिलाफ लगाए आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया कि एसपी या इससे ऊपर के रैंक का अफसर ही मामले की जांच करे। अरुण बिष्ट ने दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि शहरी विकास मंत्री के रूप में हिमुडा अध्यक्ष पद पर रहते हुए किशन कपूर ने प्लॉट आबंटन गैर कानूनी ढंग से किया। याचिकाकर्ता कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। आरोप है कि किशन कपूर ने एक प्लॉट…
Read Moreबौंद्रा देवता के दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
रोहड़ू। बछुंछ गांव के देवता बौंद्रा नौ अगस्त से क्षेत्र के दौरे पर निकलेंगे। देवता की मूर्तियां मिलने पर मंदिर परिसर में जश्न का माहौल है। वीरवार शाम न्यायालय से आदेश मिलने पर देवता की बरामद मूर्तियां पुलिस ने मंदिर कमेटी को सौंप दी हैं। इन मूर्तियों के साथ सैकड़ों लोगों का काफिला रोहड़ू से बछुछ गांव के मंदिर के लिए रवाना हुआ। एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर और एटीएस दिल्ली की टीम के जवान भी मंदिर तक मूर्तियों के साथ गए। मंदिर परिसर में पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों ने…
Read More