लूट के आरोपी 8 तक पुलिस रिमांड पर

रोहड़ू। शिमला जिले के रोहड़ू में देवता बौंद्रा मंदिर में लूट और चौकीदार की हत्या मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी आठ अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया। लूट में शामिल मुख्य सरगना अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने मंदिर में लूट और चौकीदार की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। डीएसपी राजकुमार चंदेल के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय…

Read More

बगीचों में फंसा हजारों पेटी सेब

रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लॉक में हजारों पेटी सेब बगीचों में फंस गया है। ट्रक न मिलने से बागवान अपना उत्पाद मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ट्रक जल्द न मिले तो बागवानों को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा। निरमंड ब्लॉक में ट्रकों की किल्लत के चलते इस समय सात से आठ हजार पेटियां सेब बगीचों में फंसी हैं। दाम अच्छे मिले, इसलिए बागवानों ने जल्दी-जल्दी तुड़ान कर पेटियां तैयार कर रखी हैं। लेकिन, प्रशासन की ओर से ट्रकों की उचित व्यवस्था न होने से अब उनकी मेहनत पर पानी फिरने…

Read More

नाबालिग युवती को भगाने का मामला दर्ज

रोहडू। चिड़गांव पुलिस थाना के तहत देवीधार पंचायत के पानु गांव में नाबालिग युवती को भगाने का मामला सामने आया है। पानु गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि चुमनोट निवासी संजू उसकी 15 वर्षीय बेटी को भगा कर ले गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि नाबालिग युवती को भगाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

Read More

बागवानों को शीघ्र दिया जाए मुआवजा : भाजपा

रोहडू। भाजपा मंडल रोहडू की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर विशेष रूप से बौंद्रा देवता के चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक शिमला अभिषेक दुल्लर को बधाई दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ने विभिन्न समस्याओं को भी उठाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि देवता बौंद्रा के मंदिर में चोरी के बाद क्षेत्रवासी काफी दुखी थे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है। इसके…

Read More

शिक्षा विभाग में ट्रेनिंग को नया निदेशालय

शिमला। प्रदेश में शिक्षकों से लेकर प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण को नए निदेशालय का गठन किया जाना है। राज्य सरकार के स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बजट कहां से आएगा? कितने पद होंगे? इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें एससीईआरटी सोलन को मर्ज कर बनाने की तैयारी है। वर्तमान में एससीईआरटी सोलन को स्कूलों में नया पाठ्यक्रम तैयार करने से लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का काम किया है। विभाग में एलीमेंटरी और उच्च दो…

Read More

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ’

शिमला। सावन के सोमवार को शिव मंदिरों में ‘बोल बम बम’ के जयकारे गूंजते रहे। शिव भक्तों की भीड़ सुबह से ही मंदिरों में जुटनी शुरू हो गई। शिवालयों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मुराद मांगी। सोमवार को शहर के तमाम शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए खास बंदोबस्त किए गए थे। मंदिरों में भक्तों को प्रसाद बांटा गया। मंदिर पहुंचने वाले अधिकांश लोगों ने सोमवार को व्रत भी रखा था। शिवालयों में सबसे ज्यादा भीड़ सुबह के समय रही। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट…

Read More

छह जेलों में ओपन एयर बैरक

शिमला। बिलासपुर जेल की तर्ज पर अब प्रदेश की छह जेलों में ओपन एयर बैरक बनाने का फैसला लिया गया है। इस सुविधा का फायदा उन्हीं कैदियों को मिलेगा जिनका व्यवहार अच्छा होगा। ओपन बैरक में रहने वाले कैदियों को जेल से बाहर काम करने का मौका भी मिलेगा। ये कैदी सुबह काम के लिए बाहर जाएंगे और शाम को वापस जेल लौट आएंगे। इनकी कमाई का 85 प्रतिशत हिस्सा सीधे इनकी जेब में जाएगा जबकि 15 प्रतिशत राशि जेल वेलफेयर फंड में जमा होगी, जो कैदियों की भलाई के…

Read More

दो बीएमओ सहित एक दर्जन डाक्टर बदले

शिमला। हिमाचल सरकार ने बीएमओ डा. प्रकाश चंद दारोच को गगरेट से झंडूता और उनके स्थान पर गगरेट से झंडूता के लिए डा. नारायण कुमार आंगरा को बदल दिया है। डा. महावीर सिंह को ईएसआई डिस्पेंसरी से सीएचसी नालागढ़, डा. सचिन शर्मा को पीएचसी हमीरपुर से सीएचसी नादौन, डा. दीपक ठाकुर को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से सिविल अस्पतारल नूरपुर, डा. वीरेंद्र सिंह मिन्हास को एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला से निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय, डा. राजकुमार नेगी को एनआरएचएम शिमला से स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय, डा. राखी शर्मा को भी…

Read More

एसपी ने रद किए अपने ही आदेश

शिमला। पुलिस महकमे ने बारह दिन पूर्व जारी किए गए अपने ही आदेशों को रद कर दिया है। 18 जुलाई को नगर निगम में तैनात छह पुलिस कर्मचारियों का तबादला पुलिस लाइन कैथू किया गया था। पुलिस लाइन से छह कर्मी नगर निगम पुलिस में तैनात किए गए थे। नए कर्मियों ने तो 22 जुलाई को एमसी में ज्वाइन भी कर लिया लेकिन पुराने कर्मी रिलीव नहीं हुए। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेशों को रद कर करते हुए ट्रांसफर आर्डर रद कर दिए हैं। 18 जुलाई को निगम…

Read More

पिकनिक मनाने गए सात छात्र गिरफ्तार, रिहा

शिमला। संजौली कॉलेज के सात छात्रों को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी छात्र हॉस्टल में रहते हैं। सोमवार को इन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इन पर कॉलेज के ही दो छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इनमें मुकेश को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर थाना ढली में मुकदमा कायम कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को संजौली कॉलेज के कुछ छात्र पिकनिक मनाने के लिए क्रेगनैनो गए थे।…

Read More