तीन दिन की छुट्टी, सात दिन का आराम

शिमला। सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन दिन की छुट्टी लेकर हफ्ते भर आराम करने का संयोग बन रहा है। 9 अगस्त को ईद के कारण प्रदेश में राजपत्रित अवकाश है। 10 को सेकेंड सेटरडे और 11 को संडे है। इसके बाद यदि अगले तीन दिन यानी 12 से 14 अगस्त के बीच के तीन दिनों की छुट्टी हो जाए तो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण फिर सरकारी छुट्टी है। सरकारी महकमों और सचिवालय में कर्मचारी अभी से गणना में पड़ गए हैं। इधर, होटल कारोबारियों को उम्मीद है…

Read More

मंत्री का आक्रामक प्रचार पर जोर

शिमला। उद्योग तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय पहुंचे और एक संपादक की तरह अधिकारियों और कर्मचारियों को टिप्स दिए। मंत्री की क्लास सवालों के साथ शुरू हुई। उन्होंने पूछा कि आज के अंक में किस अखबार की लीड खबर क्या है? सरकार की कोई भी चार अचीवमेंट्स बताओ? यह सब यह जानने के लिए कि कौन कितना अपडेट है? मुकेश अग्निहोत्री खुद पत्रकार रह चुके हैं। डीपीआरओ और मुख्यालय के एपीआरओ को संबोधित करते हुए इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा…

Read More

मनरेगा कामगारों को केंद्र का झटका

शिमला। हिमाचल मे मनरेगा की दिहाड़ी फिलहाल नहीं बढ़ेगी। केंद्र ने हिमाचल सरकार के प्रस्ताव को नकार दिया है। हिमाचल सरकार ने इस आधार पर केस नई दिल्ली भेजा था कि राज्य में न्यूनतम दिहाड़ी 138 रुपये से 150 रुपये की जाए। केंद्र सरकार ने तर्क दिया है कि मनरेगा की मजदूरी का न्यूनतम दिहाड़ी के कोई सरोकार नहीं है। दूसरी तरफ कई राज्यों ने मनरेगा के दैनिक वेतन के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है। इसलिए फिलहाल किसी एक राज्य के लिए मनरेगा की मजदूरी में…

Read More

बाली ने हादसे की न्यायिक जांच बिठाई

शिमला। राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इससे दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने निदेशक परिवहन को निर्देश दिए कि मृतकों के आश्रितों को ‘एक्स ग्रेशिया राशि’ के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी करे। मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर…

Read More

15 घंटे बंद रहा ठियोग-हाटकोटी मार्ग

कोटखाई (शिमला)। ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी राजमार्ग सोमवार रात से एक बार फिर बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार रात को करीब 2:30 बजे पड़शाला के पास सड़क में ट्राला के फंस जाने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। जाम लगने से जहां सेब की गाड़ियां समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं लोगों को भी पैदल ही सफर तय करना पड़ा। मार्ग को मंगलवार शाम 5:30 बजे बहाल किया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार…

Read More

बस हादसे में 8 की मृत्यु 39 घायल

बस हादसे में 8 की मृत्यु 39 घायल

शिमला (वीरेंद्र खागटा) नेरवा :-शिमला नेरवा मुख्य मार्ग पर पथ परिवहन की बस संख्या एच पी 66 -1923 दुर्घटना ग्रस्त हो गई , ये बस शिमला से पहलोग जा रही थी! धबास के समीप कराई गाँव पहुँचने पर सामने से सेब से एक लदा ट्रक आया , बस के चालक ने पास देने के लिए बस को जैसे ही पीछे किया तो सड़क धसने के कारण बस सीधी सड़क से करीब 700 फुट नीचे खड्ड में जा गिरी, जैसे बस एक चट्टान से टकराई बस की छत और बॉडी अलग…

Read More

एचपीसीए मामले में आज होगी पूछताछ

शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर केस दर्ज करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जांच को गति दे दी है। सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धर्मशाला के विजिलेंस थाने में तलब किया है। विजिलेंस ने एडिशनल एसपी धर्मशाला और एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। एक टीम इनसे पूछताछ करेगी तो दूसरी टीम इस मामले में जरूरी दस्तावेज एकत्र करेगी। 1 अगस्त की शाम को एचपीसीए पर केस दर्ज के तीन दिन बाद ही विजिलेंस ने जांच को लेकर…

Read More

गांवों में स्वरोजगार को बिना गारंटी मिलेगा ऋण

शिमला। हिमाचल पायलट आधार पर शुरू हो रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गांवों के लोगों को बिना गारंटी के ऋण मिल सकेगा। यह स्वरोजगार के लिए होगा। राज्य में इसी साल से ग्रामीण विकास विभाग नूरपुर, मंडी सदर, कंडाघाट, बसंतपुर तथा हरोली खंडों में यह मिशन शुरू कर रहा है। इन ब्लाकों के गांवों में एनजीओ बनाने पर सरकार की ओर से बिना गारंटी के ऋण दिया जाएगा। इन एनजीओ का काम गांव के युवाओं को स्वरोजगार की तरफ ले जाने का होगा। इसके लिए गांव के…

Read More

फर्जी निकला ‘मौसी’ का मोबाइल नंबर

शिमला। बालिका आश्रम सुन्नी से कथित मौसी के साथ गायब हुई दो बच्चियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौसी ने जो मोबाइल नंबर दिया था, वह फर्जी निकला है। इन बेसहारा बच्चों की पढ़ाई यहां पर होती है, उसके बाद इन्हें मशोबरा बालिका आश्रम में शिफ्ट कर दिया जाता है। सुरक्षा के नाम पर यहां कुछ नहीं है। सुरक्षा कर्मी तो दूर, वार्डन तक नहीं है। यहां वार्डन का जिम्मा रसोइए को दिया गया है। महकमे की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मंगलवार…

Read More

बालिका आश्रम में नहीं सुरक्षा के इंतजाम

मशोबरा। सुन्नी बालिका आश्रम से दो लड़कियों का अपहरण और मशोबरा आश्रम से दो लड़कियों के भागने से आश्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ‘अमर उजाला’ टीम ने सोमवार को राजधानी से 11 किलोमीटर दूर मशोबरा बालिका आश्रम का जायजा लिया। यहां रहने वाली 69 लड़कियों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। रात के समय आश्रम में सिर्फ एक अधीक्षक और एक आया की देखरेख में यह लड़कियां रहती हैं। आश्रम के चारों ओर लगे कंटीले तार जगह-जगह टूटे हुए हैं। इन तारों को लांघकर…

Read More