तीन पुलिस अकादमी खोलने की तैयारी

शिमला। प्रदेश पुलिस में भर्ती होने वाले जवानों के लिए अब ट्रेनिंग का स्तर बढ़ जाएगा। राजधानी सहित प्रदेश के तीन जिलों में नई पुलिस ट्रेनिंग अकादमियां खोली जाएंगी। इनके लिए जगह का चयन किया जा चुका है। शिमला के अलावा ये मंडी और धर्मशाला में खुलेेंगी। प्रदेश में 16 हजार 856 जवान हैं, जबकि 2100 पद अभी भी खाली हैं। खाली पद भरने को दूसरे और तीसरे वर्ष भर्तियां होती हैं। हिमाचल पुलिस के जवानों की ट्रेनिंग को और स्तरीय बनाने के लिए अकादमी खोलने का फैसला किया है।…

Read More

राखी भेजने के लिए डाकघरों में वाटर प्रूफ लिफाफा

शिमला। भारतीय डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर समय से भाइयों तक बहनों की राखी पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। विशेष लिफाफे जारी करने के साथ ही इसकी शुरुआत हो गई है। लिफाफा देखकर ही पता चल जाएगा कि डाक राखी की है। राजधानी के मुख्य डाकघर सहित सभी डाकघरों में इसकी बिक्री होगी। पचास ग्राम तक के वेट के पैकेट पर बारह रुपये खर्च आएगा। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बीस अगस्त को है। रक्षाबंधन में राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने सात रुपये…

Read More

डीटीएच से दूरदर्शन का दायरा बढ़ाए केंद्र

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से आग्रह किया है कि डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सुविधा के माध्यम से प्रदेश में दूरदर्शन केंद्र शिमला की पहुंच को बढ़ाया जाए। इससे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के निवासी लाभान्वित होंगे और उन्हें दूरदर्शन केंद्र शिमला के विभिन्न कार्यक्रम देखने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह आग्रह केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को लिखे एक पत्र में किया है। वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं। प्रदेश की सीमाएं…

Read More

आउटसोर्स नहीं होगा पानी और सीवरेज

शिमला। राजधानी में पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था को आउटसोर्स करने से राज्य सरकार ने इंकार कर दिया है। सरकार ने आईपीएच को ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रोक्यूरमेंट कंस्ट्रक्शन) मोड के तहत व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए हैं। शहरी विकास विभाग ने आईपीएच को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए नए सिरे से डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अब प्रारंभिक चरण में पानी और सीवरेज कनेक्शन से महरूम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी दी जाएगी। दूसरे चरण में पानी और सीवरेज लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाई जाएगी। डीपीआर…

Read More

इक्डोल के फार्म अब ऑनलाइन

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्राचार के माध्यम से पढ़ाई करने के लिए प्रोस्पेक्टस खरीदने के लिए परिसर आने की जरूरत नहीं। इक्डोल से पढ़ाई के लिए इच्छुक प्रार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन इक्डोल के फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे। इतना ही नहीं इन्हें फीस जमा करवाने की सुविधा भी ऑनलाइन दी जाएगी। विश्वविद्यालय के इक्डोल विंग ने फॉर्म को बारह अगस्त से ऑनलाइन मुहैया करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऑनलाइन फीस जमा करवाने की सुविधा आगामी तीन महीने में शुरू होगी। विश्वविद्यालय के इक्डोल में बाहरी राज्यों के छात्रों…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्राध्यापक खुश

ऊना। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ जिला ऊना इकाई का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पदोन्नत प्राध्यापकों को मुख्याध्यापकों के रिक्त पदों पर पदोन्नत किए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संघ की राज्य इकाई ने उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 17 जुलाई को हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए अपना फैसला दिया। उच्च न्यायालय ने केस संख्या सीडब्ल्यूपी 814/2012 पर फैसला सुनाया था। संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि इस फैसले से हिमाचल प्रदेश…

Read More

क्षतिग्रस्त सड़कें शीघ्र होंगी बहाल : ब्राक्टा

रोहड़ू। विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने कहा कि बरसात से बंद धमवाड़ी तथा आसपास के गांवों की सड़कों को बहाल करने का काम दिन-रात चलेगा। तय समय में सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जागा। रोहड़ू से चिड़गांव के बीच पब्बर नदी के बहाव से कट रही सड़क को बचाने के लिए लोनिवि को आदेश कर दिए गए हैं। विधायक ने बुधवार को बादल फटने तथा भारी बारिश के बाद प्रभावित धमवाड़ी में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का सुना। उन्होंने कहा कि बारिश से धमवाड़ी में मत्स्य विभाग…

Read More

एबीवीपी ने रोहड़ू चौक पर फूंका पाकिस्तान का झंडा

रोहड़ू। सीमा कालेज की एबीवीपी इकाई ने रोहड़ू बाजार के चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की घुसपैठ और सेना के जवानों की हत्या के विरोध में रैली निकाली। एबीवीपी सचिव नितिश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं है। उन्होेंने कहा कि सीमा पर तैनात जवान रात-दिन देश की सुरक्षा में लगे हैं। पाकिस्तान के घुसपैठिए उनको लगातार निशाना बना कर उनकी हत्या कर रहे हैं। देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियां नाकाम नजर आ…

Read More

रामपुर में सीपीआईएम का प्रदर्शन

रामपुर बुशहर। पश्चिम बंगाल में सीपीआईएम के लोगों पर हो रहे अत्याचार और हमलों के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी रामपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने रामपुर में हल्ला बोला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले शहर में विरोध रैली निकाली और उसके बाद एसडीएम रामपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में हो रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमलों की निंदा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि पश्चिम बंगाल की सरकार की शह पर वहां पार्टी के लोगों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन…

Read More

तीन दिन की छुट्टी, सात दिन का आराम

शिमला। सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन दिन की छुट्टी लेकर हफ्ते भर आराम करने का संयोग बन रहा है। 9 अगस्त को ईद के कारण प्रदेश में राजपत्रित अवकाश है। 10 को सेकेंड सेटरडे और 11 को संडे है। इसके बाद यदि अगले तीन दिन यानी 12 से 14 अगस्त के बीच के तीन दिनों की छुट्टी हो जाए तो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण फिर सरकारी छुट्टी है। सरकारी महकमों और सचिवालय में कर्मचारी अभी से गणना में पड़ गए हैं। इधर, होटल कारोबारियों को उम्मीद है…

Read More