शिमला। एसएफआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने वीरवार को पैनल घोषित कर दिया है। पैनल घोषित करने के लिए करीब एक बजे परिसर में रूम नंबर सात में जनरल हाउस कर एसएफआई के जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत वर्मा ने पैनल के नाम घोषित किए। अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष के मोहित, बीकॉम द्वितीय वर्ष के प्रिंस को उपाध्यक्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष के सिद्धार्थ को महासचिव और सह सचिव पद पर मोहित देलटा को उम्मीदवार बनाया गया है। पैनल की घोषणा के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिसर…
Read MoreCategory: Shimla
सरायों को बना दिया होटल, रद होंगे लाइसेंस
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि राजधानी में सरायों को होटल में तब्दील करने वालों के लाइसेंस जल्द से जल्द कर करें। मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी के सामने दो करोड़ से बनने वाले ओल्ड एज होम को भी अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां ओल्ड एज होम प्रस्तावित है, वहां ठंड है और धूप भी नहीं लगती। ओल्ड एज होम ऐसी जगह होना चाहिए, जहां धूप हो और बुजुर्ग शांति से रह सकें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री…
Read Moreमाकपा पर भारी पड़ा भाजपा-कांग्रेस का एका
शिमला। नगर निगम सदन में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी माकपा पर भारी पड़ी है। वीरवार को महापौर संजय चौहान की अध्यक्ष में आयोजित विशेष सदन के दौरान पार्षदों ने हाथ खड़े कर नेशनल इंफोर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट देने से इंकार करते हुए ओपन टेंडर के माध्यम से निजी कंपनियों को बुलाने का फैसला लिया है। महापौर, उप महापौर सहित दो पार्षद एनआईसी को प्रोजेक्ट देने के पक्ष में थे जबकि शेष सभी पार्षदों ने ओपन टेंडर का समर्थन किया। एनआईसी के पक्ष में कई…
Read Moreनाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में उत्पादन ठप
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी में सिल्ट बढ़ने से एसजेवीएनएल के 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन में बंद हो गया है। वीरवार दोपहर 12 बजे से प्रोजेक्ट में उत्पादन ठप है। इससे उत्तरी ग्रिड को आपूर्ति बंद हो गई। अगले चौबीस घंटे के भीतर उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक संजीव सूद ने विद्युत उत्पादन ठप होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बारिश से किन्नौर जिले के मालिंग नाला में भारी भूस्खलन होने से स्पीति के जलस्तर…
Read Moreफूड सेफ्टी एक्ट में अपीलेट ट्रिब्यूनल
रामपुर बुशहर। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत प्रदेश के सभी जिलों में अपीलेट ट्रिब्यूनल खोलने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए हर जिला एवं सत्र न्यायालय को अपीलेट ट्रिब्यूनल का दर्जा दिया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश के व्यापारी एडीएम के फैसले के खिलाफ जिला न्यायालय में अपील कर पाएंगे। इससे पहले यह अपील विभाग के निदेशक के पास होती थी। लेकिन अब सभी जिलों में ट्रिब्यूनल बनाया जा रहा है। यह ट्रिब्यूनल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की धारा 70 के तहत बनाए जा रहे…
Read Moreरामपुर के रचोली में सावन मेले की धूम
रामपुर बुशहर। यहां के रचोली में सावन मेला शुरू हो गया। हर साल सावन में मनाए जाने वाले इस मेले में मेजबान देवता समेत विभिन्न क्षेत्रों के पांच देवताओं ने शिरकत की। मेले में देवताओं से आशीर्वाद लेने और देवलुओं की नाटी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रचोली में मेहमान देवता बुधवार देर शाम पहुंचे। देवता जाख मंदिर कमेटी की ओर से देवताओं और उनके साथ आए देवलुओं का जोरदार स्वागत किया गया। मेले में मेजबान जाख देवता के अलावा देवता साहिब बसाहरू,…
Read Moreमालिंग नाले में भूस्खलन, एनएच बंद
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के मालिंग नाला में भारी भूस्खलन से नेशनल हाईवे का डेढ़ सौ मीटर हिस्सा गायब हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से काजा समेत किन्नौर के कुछ क्षेत्रों के लिए बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क को बहाल करने में तीन से चार दिन लगेंगे। वीरवार को मालिंग नाला में अचानक भारी भूस्खलन हुआ। इससे लगभग डेढ़ सौ मीटर हाईवे ध्वस्त हो गया। सड़क टूटने से काजा समेत पूह ब्लॉक के चांगो, शलखर व सुमरा के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।…
Read Moreबंदरों के हमले में कॉलेज छात्रा घायल
कोटखाई (शिमला)। यहां वीरवार सुबह कॉलेज जा रही एक छात्रा पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें छात्रा घायल हो गईं। इस घटना के बाद यहां के बाशिंदों में दहशत का माहौल है। यहां इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह कॉलेज जा रही दीपा सांवत नाम की छात्रा पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा के सिर पर चोटें आई हैं। इससे पहले भी कोटखाई में प्रियांशु ठाकुर निवासी पडारा और आर्यन शर्मा निवासी कोटखाई बाजार पर भी…
Read Moreसतनाम और मनोज डोडरा क्वार के पर्यवेक्षक
रोहड़ू। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी ने सभी ब्लॉक के चुनाव की तारीख तय कर दी है। इकाई जिला प्रधान वीरेंद्र चौहान और महासचिव सतनाम खागटा ने सभी खंडों के प्रभारी चुनाव के लिए नियुक्त कर दिए हैं। संघ के जिला महासचिव सतनाम खागटा ने बताया कि 14 अगस्त को डोडरा क्वार ब्लॉक के चुनाव में पर्यवेक्षक सतनाम खागटा और मनोज चौहान होेंगे। 18 अगस्त को रोहड़ू ब्लॉक के चुनाव में पर्यवेक्षक बलवान सिथटा तथा कैलाश शर्मा को तैनात किया गया है। इसी दिन कुपवी ब्लॉक के पर्यवेक्षक…
Read Moreनारकंडा में बागवानों ने किया चक्का जाम
कुमारसैन (शिमला)। सेब उत्पादक संघ के साथ मिल कर बागवानों ने नारकंडा में जमकर हल्ला बोला। मांगों को न माने जाने पर गुस्साए बागवानों ने दो घंटे तक एनएच-22 पर चक्का जाम रखा। वहीं, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा धरने का नेतृत्व कर रहे थे। चक्का जाम होने से वाहन चालकों समेत आम लोगों को भी दो घंटे तक भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एसडीएम रामपुर…
Read More