शिमला। बहुचर्चित नेपाली राशन कार्ड मामला अब सुप्रीमकोर्ट पहुंच गया है। नेपालियों ने हिमाचल हाईकोर्ट के निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी है। अखिल भारतीय नेपाली एकता समाज की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट में एसएलपी दायर कर दी गई है। इस पर सुनवाई भी जल्दी संभव है। हिमाचल हाईकोर्ट ने अपने एक निर्णय में कहा था कि भारत की नागरिकता नहीं होने के कारण नेपाली मूल के लोगों के राशन कार्ड नहीं बन सकते हैं। नेपालियों का…
Read MoreCategory: Shimla
‘लाल सलाम’ के गढ़ को भेदना बड़ी चुनौती
शिमला। छात्र संघ चुनाव में शहर के कॉलेजों में एसएफआई का एक छत्र राज है। ‘लाल सलाम’ के गढ़ में सेंध लगाना एबीवीपी और एनएसयूआई के लिए चुनौती से कम नहीं। हालांकि, इस बार दोनों संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का दावा कर रहे हैं। एसएफआई भी जीत पक्की मानकर चल रही है। पिछले साल के इतिहास पर नजर डालें तो पांच कॉलेजों की बीस में से 15 सीटें एसएफआई ने जीती हैं। एबीवीपी ने पांच सीटें जीतकर लाज बचाई थी। कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई खाता नहीं खोल…
Read Moreपंद्रह अगस्त को लेकर शहर में अलर्ट
शिमला। 15 अगस्त के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के प्रवेश द्वारों पर पुलिस ने नाके लगा दिए हैं। इसके अलावा यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जो हर वाहन को कैमरे में कैद कर रहे हैं। पुलिस अफसरों को रूटीन में रात्रि गश्त के निर्देश दिए गए हैं। रात ग्यारह बजे से सुबह चार बजे तक यह पुलिस पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखेंगे। इनमें एएसपी से डीएसपी रैंक के अफसरों को भी शामिल किया गया है।…
Read Moreनारकंडा में बागवानों ने किया चक्का जाम
कुमारसैन (शिमला)। सेब उत्पादक संघ के साथ मिल कर बागवानों ने नारकंडा में जमकर हल्ला बोला। मांगों को न माने जाने पर गुस्साए बागवानों ने दो घंटे तक एनएच-22 पर चक्का जाम रखा। वहीं, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा धरने का नेतृत्व कर रहे थे। चक्का जाम होने से वाहन चालकों समेत आम लोगों को भी दो घंटे तक भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। दो घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एसडीएम रामपुर…
Read Moreअदानी एग्री फ्रेश के खिलाफ खोला मोर्चा
रोहड़ू। उकली महेंदली पंचायत के लोगों ने अदानी एग्री फ्रेश में स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने अदानी के खिलाफ कई मामलों में मोर्चा खोल दिया है। ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया तथा जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उकली महेंदली पंचायत के प्रधान रमेश भाऊटा ने बताया कि अदानी के सीए स्टोर में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006…
Read Moreअपने-अपने देवालयों को रवाना हो गए देवता
रामपुर बुशहर। यहां की रचोली पंचायत में आयोजित सावन मेला शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। मेले में पहुंचे सभी मेहमान देवता भी अपने-अपने देवालयों की ओर रवाना हो गए। इस बार मेले में मेजबान समेत शिमला एवं कुल्लू जिले के पांच देवता पहुंचे थे। शुक्रवार को अंतिम दिन रचोली में देवताओं से आशीर्वाद हासिल करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। दिनभर में यहां नाटियों का दौर चला। रचोली में सावन मेला वीरवार को शुरू हुआ था। हर साल सावन में मनाए जाने वाले इस मेले…
Read Moreप्रोजेक्ट इंजीनियर पर जानलेवा हमला
रामपुर बुशहर। निर्माणाधीन रामपुर प्रोजेक्ट के कार्य में जुटी निजी कंपनी के इंजीनियर ने निरमंड के बायल गांव के कुछ युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। घटना में इंजीनियर के सिर और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। जम्मू के उधमपुर निवासी इंजीनियर अमित शर्मा पुत्र ईश्वरी राम ने बताया कि वह बुधवार शाम जब अपने आवास की ओर जा रहा था, तो तीन चार युवकों ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। इंजीनियर के…
Read Moreपिकअप खाई में गिरी; दो लोगों की मौत
कोटखाई (शिमला)। क्षेत्र के बागड़ा में पिकअप गाड़ी के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का उपचार कोटखाई अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात एक पिकअप गाड़ी एचपी-09 ए-2830 शिमला से गरावग की ओर जा रही थी।…
Read Moreपांच वर्ष में पक्की होंगी ग्रामीण सड़कें : रोहित
जुब्बल (शिमला)। मुख्य संसदीय सचिव एवं जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि पांच साल में इस विधानसभा क्षेत्र के गांवों की मुख्य सड़कें पक्की जाएंगी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सड़कों की दशा को सुधारने की पहल की है। रोहित ठाकुर ने भोलाड़ पंचायत के राथल मेले में जनसभा को संबोधित किया। रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला मुख्य सड़क के निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार ने 305 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस सड़क के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।…
Read Moreएक अफसर दंडित, दूसरे को चेतावनी
शिमला। हिमाचल प्रदेश सूचना आयोग ने अपने एक निर्णय में सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त हमीरपुर को दंडित किया है, जबकि उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त केंद्रीय जोन मंडी को भविष्य में आरटीआई एक्ट के तहत मिली अपील की ठीक से सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह सूचना जब्त की गई शराब को लेकर मांगी गई थी। यह निर्णय राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन की कोर्ट ने ओंकार सिंह चंदेल की अपील पर सुनाया है। अपीलकर्ता ने टौणी देवी में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जब्त…
Read More