शिमला। हम भले ही आज आजादी का 66वां वर्ष मना रहे हैं, मगर अंग्रेजी शासनकाल की छाया से हमें आज भी मुक्ति नहीं मिली है। स्वतंत्रता प्राप्ति के साढे़ छह दशक के बाद भी हम अपने स्वतंत्र कानून-कायदे नहीं बना पाए हैं। पुराने जमाने में बने कानूनों का ही सहारा ले रहे हैं। ऐसे दर्जनों कानून अब और तब के समय का भेद कर अपने में बदलाव चाह रहे हैं, पर हम ऐसा नहीं कर पाए। हिमाचल भी इस बारे में उदासीन नजर आता है। अभी तक हिमाचल पुलिस वर्ष…
Read MoreCategory: Shimla
रामपुर के बोविल ठाकुर बने अध्यक्ष
रामपुर बुशहर। पीटीए प्राध्यापक एवं अध्यापक संघ की शिमला जिला इकाई के रविवार को चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से जिला इकाई की कमान रामपुर के बोविल ठाकुर को सौंपी गई। जबकि, चौपाल के चंद्रमोहन मंगलेट को महासचिव चुना गया। रविवार को ठियोग में हुई बैठक में कुलदीप कंवर को वरिष्ठ उपप्रधान, सेन चौहान, सुनील रणाईक को उपप्रधान, शीला खाची को कोषाध्यक्ष, हेमराज खाची को मीडिया प्रभारी, सतीश चौहान और दलीप ठाकुर को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनावी बैठक में रामपुर, कुमारसैन, ठियोग, कोटखाई, जुब्बल, सुन्नी, टिक्कर और शिमला…
Read Moreसुमेश चौहान व्यापार मंडल रोहडू के अध्यक्ष
रोहडू। व्यापार मंडल रोहडू के चुनाव में सुमेश चौहान भारी मतों से विजयी हुए। सुमेश चौहान ने संजय प्रीत दत्ता को 226 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि, अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार निखिल सारटा मात्र 23 ही वोट लेने में कामयाब हो सके। व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला रविवार सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक मतदान चलता रहा। दुकानदारों में मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। व्यापार मंडल के कुल 872 मतदाताओं में से 771 ने…
Read Moreअनुराग पर दर्ज F I R राजनिति से प्रेरित : सुशील चौहान (शिशु)
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) सांसद अनुराग ठाकुर पर दर्ज एफ आई आर एक षड्यंत्र व राजनिति से प्रेरित एफ आई आर है ! अनुराग ठाकुर द्वारा कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना व पूर्व मुख्यमंत्री का पुत्र होना सताधारी कांग्रेस की आँखों में कांटे की तरह चुभ रहा है ! यह शब्द नव नियुक्त भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा एवं बागवानी विंग के स्टेट कन्वीनर सुशील चौहान ने इंडियन बुलेटिन (आई बी न्यूज़) को जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से कहे है ! अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम…
Read Moreएसएमएस से मिलेगी बिजली बिल की जानकारी
शिमला। बिजली कंपनी घरेलू उपभोक्ताओं को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर बिल की सूचना देगी। बिल कितना है, कब तक जमा कराना है, समय पर बिल जमा न कराने और जुर्माने की जानकारी उपभोक्ताओं को एसएमएस से दी जाएगी। बिल जमा करवाने के बाद भी उपभोक्ताओं को मैसेज आएगा। बिजली कंपनी इन दिनों आम उपभोक्ताओं के घरों में उद्योग क्षेत्रों की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर लगाने के अंतिम चरण में जुटी है। नए मीटर लगने से बिजली चोरी करने वालों पर अंकुश लगेगा। नए बिजली मीटर लगने के बाद शुरू…
Read Moreराजधानी में चलेंगी डेढ़ सौ नई बसें
शिमला। राजधानी सहित उपनगरों के लोगों को जल्द ही बसों की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है। जेएनएनयूआरएम के तहत शहर के लिए 150 बसों की मांग की गई है। कलस्टर सिस्टम के तहत शहर के साथ उपनगरों को राजधानी से जोड़ने के लिए भी इन बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में जेएनएनयूआरएम के तहत शहर में 75 लाल बसें चल रही हैं। एचआरटीसी के पास बसों की किल्लत के चलते शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाल बसों का संचालन किया जा रहा है। शहर में…
Read Moreएचपीयू में 3145 वोटर चुनेंगे एससीए
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ चुनावों में 3145 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एससीए का चुनाव करेंगे। शनिवार को जारी चुनाव शेड्यूल के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोटर लिस्ट जारी कर दी है। सभी छात्र संगठन किसी भी वोटर को लेकर अपनी आपत्तियां सोमवार तक दर्ज करवा सकेंगे। इसी दिन आपत्तियों को शामिल करते हुए अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जानी है। विवि की वोटर लिस्ट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा है। कुल वोटरों में से 56.44 फीसदी लड़कियां वोटर हैं। लड़कों की संख्या महज…
Read Moreअध्यक्ष पद के लिए रेश्मा करेंगी मुकाबला
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव के लिए अपना पैनल उतार दिया। शनिवार को बैठक में संगठन मंत्री जीत सिंह ने चुनावी पैनल की घोषणा की। एबीवीपी ने अपने पैनल में दो छात्राओं को जगह दी है। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष में अध्ययनरत ननखड़ी की रेश्मा और महासचिव पद पर बीए द्वितीय वर्ष के नरैण के अशोक पालसरा को चुनावी दंगल में उतारा है। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर बीकॉम तृतीय वर्ष में अध्ययनरत किन्नौर की सपना नेगी…
Read Moreशॉर्ट टाइम खनन परमिट पर रोक
शिमला। हिमाचल में खनन के शॉर्ट टाइम परमिट पर रोक लग गई है। नई खनन नीति के तहत इस तरह के परमिट राज्य सरकार केवल रेत निकालने के लिए दे रही थी। लेकिन केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रेत निकालने के लिए भी पर्यावरण मंजूरी को जरूरी कर दिया है। यानी पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) क्लीयरेंस के बिना रेत भी नहीं निकाली जा सकेगी। इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने परमिट रोक दिए हैं। अब इसकी समीक्षा के बाद ही नई खनन नीति लागू होगी। हिमाचल सरकार ने रेत-बजरी की…
Read Moreहेमसिंह गुट 14 को चुनेगा प्रदेश कार्यकारिणी
शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (हेमसिंह गुट) ने राज्यस्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव घोषित कर दिए हैं। ये चुनाव 14 अगस्त को सुबह 10 बजे उद्यान निदेशालय नवबहार में होंगे। इसमें हर जिला प्रधान, महासचिव और 10-10 डेलीगेट बुलाए गए हैं। यह जानकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर और महासचिव एसएस जोगटा ने शिमला में पत्रकार वार्ता में दी। हेमसिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यह चाहते हैं कि हिमाचल में सभी कर्मचारी संगठन एकजुट हों। महासंघ से जुडे़ कर्मचारी नेता भी इससे सहमत हैं और वे…
Read More