शिमला। देश का 14वां वित्तायोग सोमवार को शिमला पहुंच गया। खराब मौसम के कारण 5 सदस्यीय इस दल को सड़क मार्ग से ही चंडीगढ़ से लाना पड़ा। दोपहर बाद शिमला पहुंचने के बाद इस दल ने सबसे पहले आईजीएमसी परिसर का दौरा किया। यहां डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा ने आयोग को बताया कि राज्य के सबसे बड़े इस अस्पताल की भीड़ कम करने के लिए यहां से डेंटल और नर्सिंग कालेज को शिफ्ट करने की जरूरत है। इसका प्लान 14वें वित्तायोग को वित्त पोषण के लिए भेजा गया है। इसके…
Read MoreCategory: Shimla
सत्ती ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को राजधानी शिमला में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने राज्य में चल रही सभी योजनाओं को भाजपा का बताकर कांग्रेस सरकार पर झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाया। कांग्रेस सरकार पर ‘बदला-बदली’ की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला भाजपा ने उपायुक्त दफ्तर के बाहर धरना भी दिया। सत्ती ने कहा कि सरकारी डिपो में सस्ता राशन, मुफ्त वर्दी योजना सहित अन्य योजनाएं पूर्व धूमल सरकार ने चलाई थीं। योजनाओं का नाम बदलकर अब कांग्रेस…
Read Moreमंडी में खुलेगा एआरटी सेंटर : कौल
शिमला। अब जोनल अस्पताल मंडी में भी एड्स के रोगियों के इलाज के लिए एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) सेंटर खोला जाएगा। आईजीएमसी शिमला, टांडा कालेज और हमीरपुर अस्पताल के बाद यह चौथा केंद्र होगा। इसके अलावा एचआईवी जांच के लिए भी 18 नए केंद्र खोले जाएंगे। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सोमवार को गेयटी थियेटर शिमला में राज्यस्तरीय युवा दिवस पर दी। कौल सिंह ठाकुर ने ‘जवान हैं लेकिन नादान नहीं है’ नारा देते हुए कहा कि हिमाचल के युवाओं को इसी को…
Read Moreननहार में बाढ़ से लाखों का नुकसान
चौपाल (शिमला)। ग्राम पंचायत ननहार के गांव जबना के छारकी नाला में भारी बारिश के चलते शनिवार रात बाढ़ आ गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाढ़ से लाखों रुपयों की संपत्ति पानी के साथ बह गई। नाले में पानी की मात्रा इतनी अधिक थी कि बागवानों के सेब बगीचे और नर्सरी पानी में बह गए। प्रशासन की ओर से एसडीएम चौपाल ने घटना स्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिनभर वर्षा का सिलसिला चलता रहा। इससे शनिवार रात करीब…
Read Moreकाशंगनाला में जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के काशंगनाला में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार रात को हुआ है। सोमवार सुबह काशंगनाला में ढांक में किसी ने गाड़ी को फंसे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान हेम सिंह (23) पुत्र देविया राम निवासी बड़ोग, सलूणी (चंबा) के रूप…
Read Moreसीमा कॉलेज में तीनों संगठनों ने उतारे पैनल
रोहडू। पीजी कॉलेज सीमा में एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने-अपने पैनल चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत के दावों को लेकर चुनाव प्रचार में डट गए हैं। पीजी कॉलेज सीमा में एसएफआई ने सोमवार को परिसर अध्यक्ष विरेंद्र की अध्यक्षता में अपना पैनल घोषित किया। एसएफआई ने अध्यक्ष पद पर रिपना, उपाध्यक्ष पद पर अमृत सिंह, सचिव पद पर देवी लाल, संयुक्त सचिव पद पर रीना कुमारी को चुनावी दंगल में उतारा है। इस अवसर पर किसान सभा अध्यक्ष बिहारी लाल, लोकल कमेटी सचिव पवन…
Read Moreफोटोग्राफर और यूनियन प्रधान पर मामला दर्ज
ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते महासू पीक में सैलानी जोड़े के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार केरल से यहां आए विष्णु ई जी अपनी पत्नी के साथ कुफरी के पास महासू पीक पर आए थे। रविवार को यहां पहुंचे दंपति ने कुफरी आते ही घोड़े किराये पर लिए और साथ ही एक फोटोग्राफर भी साथ में ले लिया। इस दौरान फोटोग्राफर ने उक्त लोगों के करीब 25 फोटो लिए। इसके बदले…
Read Moreयुवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत
रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना के तहत बटाली गांव में एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव में ही एक व्यक्ति के घर के नजदीक बरामद हुआ है। युवक के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक बटाली गांव निवासी नीटू पुत्र शीश…
Read Moreएचपीयू में 3145 वोटर चुनेंगे एससीए
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ चुनावों में 3145 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एससीए का चुनाव करेंगे। शनिवार को जारी चुनाव शेड्यूल के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोटर लिस्ट जारी कर दी है। सभी छात्र संगठन किसी भी वोटर को लेकर अपनी आपत्तियां सोमवार तक दर्ज करवा सकेंगे। इसी दिन आपत्तियों को शामिल करते हुए अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जानी है। विवि की वोटर लिस्ट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा है। कुल वोटरों में से 56.44 फीसदी लड़कियां वोटर हैं। लड़कों की संख्या महज…
Read Moreतुड़ान रुकने से सेब के दाम में हल्का उछाल
शिमला। राजधानी शिमला सहित देश की बड़ी फल मंडियों में सेब की आमद घटने से कीमतों में सुधार आया है। सेब उत्पादक क्षेत्रों में तुड़ान रुकने से सेब के दामों में हल्का उछाल आया है। बीते सप्ताह के मुकाबले सेब की आमद घटकर 50 फीसदी रह गई है। आने वाले दिनों में सेब मार्केट में छाए मंदी के बादल छंटने की संभावना है। बगीचों में अंधाधुंध तरीके से हो रहे सेब तुड़ान का काम रोक दिया गया है। मिडिया ने विशेषज्ञों के हवाले से सात अगस्त के अंक में दाम…
Read More