18 किलो की बोरी में नहीं खरीदे जाएंगे सेब

शिमला। बागवानों के भारी विरोध के बाद सरकार की सख्ती पर अब एचपीएमसी और हिमफेड 18 किलो की बोरी में सेब की खरीद नहीं करेंगे। खरीद 61.5 किलो की ही बोरी में की जाएगी। बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने इस पर मंगलवार को सख्त आदेश जारी किए हैं। उद्यान मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एचपीएमसी और हिमफेड की ओर से मंडी मध्यस्थता योजना-2013 में 18 किलो की सेब की बोरी के स्थान पर अब 61.5 किलो सेब ही खरीदा जाएगा। इसकी एवज…

Read More

एससीए ताज के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में

शिमला। एचपी यूनिवर्सिटी में 17 को होने वाले एससीए चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। चार पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 20 ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को एबीवीपी, एनएसयूआई और एसएफआई के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इन्हें विवि की छंटनी कमेटी ने जांचा। सभी नामांकन सही पाए गए। एनएसयूआई ने ऐन वक्त पर उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को बदला है। इस पद पर अब मनोज कुमार के स्थान पर नरेंद्र नेगी को प्रत्याशी बनाया है। कवरिंग प्रत्याशियों के…

Read More

संजौली और चक्कर को शटल बस सेवा बंद

शिमला। राजधानी के सबसे बड़े उपनगर संजौली और बालूगंज चक्कर के लिए शुरू की गई शटल बस सेवा (हरे रंग की बसें) बंद कर दी गई हैं। उपनगरों से हटाकर बसों को अब टुटीकंडी आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड रूट पर चलाया जा रहा है। बस सेवा बंद होने कारण उपनगरों के लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। टुटीकंडी आईएसबीटी से संजौली पहुंचने के लिए इन दिनों लोगों को तीन-तीन बसें बदलनी पड़ रही हैं। आईएसबीटी से विक्ट्री टनल, विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार और लक्कड़ बाजार बस…

Read More

आधार कार्ड के फेर में फंसी छात्रवृत्ति

रोहड़ू। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के मेधावी छात्रों का स्कालरशिप आधार कार्ड के फेर में फंस गया है। बिना आधार कार्ड दसवीं और दस जमा दो की कक्षा के मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षा बोर्ड ने भी छात्रवृत्ति के लिए पात्रों की सूची जारी नहीं की है। आवेदन के लिए मात्र अंतिम दिन बचा है। शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं में करीब दो हजार मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति मिलनी है। शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि टॉपर छात्रों…

Read More

सेब की 59,51,995 पेटी पहुंची मंडियों में

कोटखाई (शिमला)। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र से अब तक 59,51,995 सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों तक पहुंच चुकी हैं लेकिन इस साल बागवानों को पिछले साल की तुलना में 1200 रुपये तक कम दाम मिल रहे हैं। बागवानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पिछले साल सेब बागवानों को 2700 रुपये तक प्रति पेटी दाम मिल रहे थे। इस बार 400 से 1200 रुपये प्रति पेटी बागवानों को मिल रही है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो कोटखाई-जुब्बल, रोहडू, चौपाल, ठियोग, नारकंडा रामपुर आदि क्षेत्रों से बागवान विभिन्न मंडियों…

Read More

ठियोग में भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोला

ठियोग (शिमला)। भाजपा मंडल ठियोग और भाजपा जिला महासू ने प्रदेश तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठियोग बस अड्डे के पास जनसभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बने नौ माह का समय हो गया लेकिन विकास के नाम पर लोगों को अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार चीन और पाकिस्तान जैसे देशों से भारत की रक्षा नहीं कर पा रही है। ठियोग में भाजपा के समय जिन कार्यों के लिए…

Read More

फोटोग्राफर और यूनियन प्रधान पर मामला दर्ज

ठियोग (शिमला)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते महासू पीक में सैलानी जोड़े के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार केरल से यहां आए विष्णु ई जी अपनी पत्नी के साथ कुफरी के पास महासू पीक पर आए थे। रविवार को यहां पहुंचे दंपति ने कुफरी आते ही घोड़े किराये पर लिए और साथ ही एक फोटोग्राफर भी साथ में ले लिया। इस दौरान फोटोग्राफर ने उक्त लोगों के करीब 25 फोटो लिए। इसके बदले…

Read More

युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत

रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना के तहत बटाली गांव में एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव में ही एक व्यक्ति के घर के नजदीक बरामद हुआ है। युवक के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक बटाली गांव निवासी नीटू पुत्र शीश…

Read More

महिला आयोग कोर्ट में पति, पत्नी और वो

शिमला। विवाह के बाद अवैध संबंधों से बसा-बसाया घर कैसे तबाह होता है, इसका उदाहरण सोमवार को महिला आयोग की अदालत में देखने को मिला। शिमला जिले के जुन्गा क्षेत्र के एक स्कूल टीचर की पत्नी ने शिकायत की थी कि उसका पति प्रेमिका के साथ रहता है और परिवार के लिए खर्चा भी नहीं देता। पत्नी दो बच्चों के साथ शिमला में रहती है। केस की सुनवाई में सारी कहानी समझ आ गई कि किस्सा पति, पत्नी और वो का है। सुनवाई के बाद आयोग ने फैसला लिया कि…

Read More

सात और जिलों में लागू होगी डीबीटीएल योजना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एलपीजी के लिए डायरेक्ट बेनेफिट स्कीम (डीबीटीएल) सात और जिलों में लागू होगी। एक सितंबर से एलपीजी सब्सिडी इन जिलों के उपभोक्ताओं के सीधे बैंक खातों में ही जाएगी। हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में यह योजना पहले ही शुरू हो चुकी है। अब किन्नौर को छोड़कर बाकी 11 जिलों को इसमें कवर कर दिया गया है। पत्र सूचना ब्यूरो शिमला ने इसकी पुष्टि की है। सभी आधार कार्डधारकों को गैस सिलेेंडर बुक करने पर 435 रुपये उनके बैंक खातों में एडवांस…

Read More