मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में जेओ (आईटी) कोड-817 के लिए गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की और हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए अधिकृत किया। बैठक में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए वाहन चालकों के 113 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक के 50 पद भरने की भी स्वीकृति…
Read MoreCategory: Shimla
कांग्रेस के बागी विधायकों पर क्रॉस वोटिंग मामले में लगे करोडो लेने के आरोप, भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों की भूमिका की होगी जाँच
हिमाचल में चल रहे राजनीतिक घमासान में रोज कोई न कोई नया मोड़ आ रहा है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा ने करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। यह आरोप कांग्रेस के दो विधायकों सीपीएस संजय अवस्थी और विधायक भुवनेश्वर गौड़ की ओर से दर्ज करवाई एफआईआर में किया गया है। एफआईआर में दर्ज इन बिंदुओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इनमें कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के साथ देखे गए भाजपा के विधायकों और पदाधिकारियों के खिलाफ सबूत एकत्रित करना जांच…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी किरतपुर – नेरचौक फोरलेन का 11 मार्च को करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
पंजाब के किरतपुर से हिमाचल आने वाली फोरलेन का पुंग तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को नई दिल्ली से करेंगे वर्चुअल लोकार्पण । इस फोरलेन को बनाने में 4,759 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 69 किलोमीटर लंबे फोरलेन को बनाने में कंपनी को करीब चार साल लगे। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ अथॉरिटी ने इसे 2012 में शुरू किया था, लेकिन बीच में निर्माण कंपनी दिवालिया घोषित हुई और काम रुक गया। वहीं, 2019 में इसका काम नई कंपनी को आवंटित किया गया। पहले इस नेशनल हाईवे की लंबाई…
Read Moreकांग्रेस के बागी विधायकों से ऋषिकेश में नहीं कर पाएगा कोई मुलाकात, होटल पर पुलिस की कड़ी निगरानी
जनता हैरान है कि आखिर यह क्या नौटंकी चल रही है ? जिन्हे सेवा के लिए चुना गया था आज वो खुद कड़े पहरे में कैद होकर रह गए । क्या देश का लोकतंत्र खतरे में है या जनता द्वारा चुने विधायकों को पार्टी में ही निष्क्रीय किये जाने का ख़मयाज़ा है । उत्तराखंड के एक होटल में ठहराए गए हिमाचल कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। होटल को चारों ओर से सील किया गया है। सीआरपीएफ होटल के भीतर, जबकि…
Read Moreआपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए शीघ्र जारी होगी चार- चार लाख की दूसरी किश्त : सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रदेश सरकार ने 2,968 परिवारों को अब तक 3-3 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। 4-4 लाख की दूसरी किस्त भी जल्द जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार की ओर से जारी विशेष राहत पैकेज से अब तक 22 हजार आपदा प्रभावितों की वित्तीय सहायता दी गई है। प्रदेश सरकार राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज से मदद कर रही…
Read Moreकांग्रेस के 6 बागी विधायकों सहित 3 निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से देहरादून किया शिफ्ट
बागी विधायकों को लेकर भाजपा बना रही है कई रणनीति, अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ से देहरादून शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें मसूरी या ऋषिकेश में रखा गया है। शुक्रवार दोपहर को चंडीगढ़ से चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से उन्हें देहरादून ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ में जनसभा के दौरान कहा कि चंडीगढ़ में रखे गए कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों को कहीं और शिफ्ट कर दिया है। शिफ्ट किए गए कांग्रेस के बागी विधायकों…
Read Moreसुक्खू सरकार में 1500 किन महिलाओ को मिलेंगे किन को नहीं, जानिए पूरी रिपोर्ट
कांग्रेस की पांचवी गारंटी में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सरकार से नियमित आय प्राप्त नहीं करने वाली महिलाओं को ही प्रति माह 1500-1500 रुपये मिलेंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं की जानकारी जुटाने के लिए सरकार ने फॉर्म जार कर दिए हैं। महिलाओं को तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करने होंगे। हिमाचल की मूल निवासी महिलाओं को ही योजना के तहत लाभ मिलेगा। तहसील कल्याण अधिकारी फाॅर्म सत्यापित करेंगे। इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से धनराशि जारी की जाएगी। प्रदेश की पात्र…
Read Moreकांग्रेस – भाजपा नेताओ की दिल्ली दौड़, अपने अपने मकसद में होना चाहते है कामयाब
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हाईकमान से मिलने दिल्ली जा सकते है । वहां ही विक्रमादित्य सिंह का भी दिल्ली दौरा है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली जा सकते हैं। वह दिल्ली में हाईकमान और आला नेताओं से भेंट कर सकते हैं। उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात संभव है। हालांकि बुधवार को सीएम सुक्खू के नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम फाइनल नहीं था। यह वीरवार को ही तय…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने नेरवा में लगाई घोषणाओं की झड़ी, 73.43 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के चौपाल के नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नवीन योजनाओं के माध्यम से राज्य के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार के लिए कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने 5.10 करोड़ रुपये की लागत से कनाहल से बजाथल, 5.14 करोड़ रुपये की लागत से सैंज से डाक सराड़, 6.83 करोड़ रुपये की लागत से तराहं से बनाह, 6.89 करोड़ रुपये की लागत…
Read Moreमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां पशुपालन विभाग की 1962-मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया, जिसके तहत प्रथम चरण में 44 विकास खंडों में एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं। इस पर 7.04 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इनमें से बिलासपुर, ऊना, सोलन व कुल्लू में तीन-तीन, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी व शिमला में पांच, चंबा, सिरमौर व हमीरपुर में चार-चार, किन्नौर में एक तथा कांगड़ा जिला में सात मोबाइल एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पशु संजीवनी कॉल सेंटर का…
Read More