पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1225 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है

शिमला हिमाचल सरकार पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1225 पद भरने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने इन पदों को भरने का प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को भेज दिया है। इन रिक्त पदों को नए वित्त वर्ष में भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछले साल हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिपाही के एक हजार पद भरने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश में वर्तमान में रिक्त पदों की संख्या को…

Read More

कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा

शिमला कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से चार और लोग चंबा पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी जानकारी सरकार को दी है। चंबा लौटने वाले लोगों की संख्या अब 2 से बढ़कर 6 हो गई है। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने काउंसलिंग के बाद कड़ी निगरानी में घरों में रखा है। हिमाचल लौटने वाले लोगों की संख्या 149 हो गई है। चीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से जिन 55 लोगों को ऑब्जर्वेशन पर रखा था, इनमें से 33 लोगों के 28 दिन पूरे हो गए हैं।…

Read More

नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर के आठ युवक एक साथ भारतीय सेना में भर्ती, प्रधान निर्मल कुमार ने बताया बड़ी उपलब्धि

नगरोटा बगवां हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर के आठ युवक एक साथ भारतीय सेना में भर्ती हुए हैं। नवंबर 2019 में पालमपुर में हुई सेना भर्ती में पंचायत के नौ युवाओं का चयन हुआ था। औपचारिकताओं के बाद आठ युवकों को सेना में भर्ती होने की हाल ही में प्राप्त हुई सूचना को इस पंचायत के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि चयनित हुए आठ में से छह युवक एक ही टीका उपरैड़…

Read More

बजट सत्र के चलते शिक्षा निदेशालय ने प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश दिए

शिमला तेरहवीं विधानसभा के आठवें सत्र (बजट सत्र) के चलते शिक्षा विभाग में 17 फरवरी से एक अप्रैल तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 25 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों और उनके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना…

Read More

पोंग झील वन्य प्राणी अभयारण्य में पहली बार पक्षी महोत्सव मनाया गया

पोंग झील वन्य प्राणी अभ्यारण्य प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण स्थलों में एक है। इस झील और आसपास के क्षेत्र सौ से अधिक प्रवासी व स्थानीय प्रजातियों के लाखों पक्षियों का गंतव्य है। इसी कारण पोंग डैम झील बर्ड वाॅचर शोधकर्ताओं विशेषज्ञों और पर्यटकों के घूमने एवं शोध के लिए लोकप्रिय स्थानों मेंएक बन गया है। पक्षियों के संरक्षण के मुद्दों पर स्थानीय लोगों छात्रों युवाओं और पर्यटकों को शिक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए पहली बार अभ्यारण्य क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में एक पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया।…

Read More

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय देश का प्रमुख शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दीक्षांत समारोह में भाग लिया और कहा कि शिक्षा एक ऐसा घटक है, जिसके कारण लोकाचार के निर्माण के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास और सुरक्षा के लिए राजनीतिक आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान तैयार होते हैं। वह आज पंजाब राज्य के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा में वैश्विक मानवता, वैज्ञानिक उत्सुकता, ज्ञान, अध्यात्म आदि का समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति प्रेम और उत्साह के माध्यम से…

Read More

चीन और अन्य देशों से लौटे 145 में से 49 लोग हिमाचल के रहने वाले, स्वास्थ्य विभाग ने घर जाकर किया मेडिकल परीक्षण

 शिमला कोरोना प्रभावित चीन और अन्य देशों से लौटे 145 में से 49 लोग हिमाचल के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर जाकर उनका मेडिकल परीक्षण किया। एहतियात के तौर पर उन्हें परिवार से अलग रखा गया है। स्वास्थ्य निदेशालय शिमला के परिमहल में कोरोना वायरस को लेकर विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की बैठक हुई। इनमें माइक्रोबायोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, आथोपेडिक्स, मेडिसिन, फूड सेफ्टी आदि विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे। इसमें कोरोना वायरस से लड़ने की रणनीति बनाई गई। कोरोना वायरस पर सरकार ने अलर्ट जारी करने के…

Read More

राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा केंद्रों में बायोमीट्रिक से ही उम्मीदवारों की हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी

शिमला हिमाचल में क्लास वन, टू और थ्री की नौकरियां पाने के लिए विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अब बायोमीट्रिक से हाजिरी लगेगी। राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा केंद्रों में पहली बार बायोमीट्रिक मशीनों का इस्तेमाल करने जा रहा है। दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एलाइड परीक्षा से इसकी शुरुआत होगी। नौ फरवरी को प्रदेश के 170 केंद्रों में होने वाली एलाइड परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। इस परीक्षा के दूसरे और तीसरे चरण में बायोमीट्रिक हाजिरी के…

Read More

परीक्षा परिणाम का सख्ती से आकलन,कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को इस बार वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी

शिमला वार्षिक परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को इस बार वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों का परिणाम सुधारने के लिए फैसला लिया है। सभी जिला उपनिदेशकों को वेतन वृद्धि रोकने का फरमान जारी किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर परिणाम में कोई शिक्षक सुधार नहीं कर पा रहा है तो सरकार के निर्देशानुसार उसकी एक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। मार्च में होने वाली दसवीं-जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नौवीं और जमा एक…

Read More

विधानसभा को 26 फरवरी को नया विधानसभा अध्यक्ष मिलेगा

 शिमला हिमाचल विधानसभा को 26 फरवरी को नया विधानसभा अध्यक्ष मिलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 25 फरवरी को सत्र की शुरुआत विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की ओर से जारी 22 दिवसीय बजट सत्र के शेड्यूल के अनुसार 25 फरवरी को सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण होगा। इसके बाद 26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसी दिन अनुपूरक बजट व 27 फरवरी को उसका पारण होगा। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण…

Read More