हिमाचल आने और जाने वाले लोगों का विवरण

शिमला देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल आने और प्रदेश से विभिन्न राज्यों को जाने के लिए 1,28,745 लोग इंतजार में हैं। ये लोग परिवहन व्यवस्था के लिए सरकार की मदद के लिए टकटकी लगाए हैं। हिमाचल से बिहार जाने को करीब 31 हजार और उत्तर प्रदेश के लिए लगभग  21 हजार लोगों ने आवेदन किया है। देश भर में लॉकडाउन के बाद हिमाचल आने के लिए कुल 56,162 लोगों ने सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में जाने को…

Read More

कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार आबादी से दूर श्मशानघाटों में होगा

शिमला कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार आबादी से दूर वाले श्मशानघाटों में किया जाएगा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंचायतों में आबादी से दूर श्मशानघाटों की सूची सरकार ने मांगी है। आबादी से दूर इन पुराने श्मशानघाटों में कोरोना के मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ताकि, लोगों में खौफ का माहौल न बने। सरकार ने गांवों में खुले स्कू्लों और वहां के शौचालयों का ब्योरा भी संबंधित प्रधानों से मांगा है। पंचायतों से यह ब्योरा संबंधित पंचायत के पटवारी के माध्यम से जुटाकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया…

Read More

प्रदेश सरकार वहन करेगी दो वर्षीय कोविड-19 पाॅजिटिव बच्ची के ईलाज का खर्च

राज्य सरकार ने चंबा जिला से संबंधित दो वर्षीय कोविड-19 पीड़ित बालिका के इलाज का सारा खर्च उठाने का फैसला लिया है जो दिल की बीमारी से भी पीड़ित है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि चम्बा जिले की निवासी इस बालिका के दिल में छेद है और उसका इलाज केवल शल्य चिकित्सा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य अथवा राज्य के बाहर ईलाज पर आने वाले खर्च को वहन करने का…

Read More

दो और पॉजिटिव, राज्य में अब तक 54 कोरोना पॉजिटिव मामले

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को दो और पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले के बैजनाथ का रहने वाले व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 36 वर्षीय उक्त मरीज दो दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा है, जहां वह ड्राइवर की नौकरी करता है। दूसरे मामले में गुरुग्राम से लौटे 46 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 सैंपल पॉजिटिव आया है। यह मंडी जिले का रहने वाला है। उक्त मरीज गुरुग्राम में ड्राइवर की नौकरी करता है। दोनों के सैंपलों की जांच आईजीएमसी शिमला में…

Read More

महंगी होगी बिजली, कोविड सेस लगाने की तैयारी

शिमला कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का खामियाजा प्रदेश की जनता को अब महंगी बिजली दरें चुकाकर भुगतना होगा। मंत्रिमंडल बैठक में बिजली के विभिन्न स्लैब पर कोविड सेस लगाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन से इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट जल्द देने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि लाइफ लाइन कंज्यूमर स्लैब जो शून्य से 90 यूनिट तक का होता है, उस पर कोविड सेस नहीं लगेगा। इसके बाद के स्लैब पर कुछ फीसदी का कोविड सेस लगाया जाएगा। इससे बिजली महंगी…

Read More

गलत प्रश्नों के एवज में शिक्षा बोर्ड को देने होंगे विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को 12वीं कक्षा के चार विषयों में पूछे गए नौ गलत प्रश्नों के एवज में विद्यार्थियों को 19 ग्रेस मार्क्स देने होंगे। बोर्ड सबसे ज्यादा नौ ग्रेस मार्क्स केमिस्ट्री विषय में देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च, 2020 में ली गई जमा दो की बोर्ड परीक्षा के चार विषयों के प्रश्नपत्रों में काफी त्रुटियां पाई गई थीं। इस दौरान बोर्ड ने 15 प्रश्नों को या तो गलत पूछ लिया था या फिर एक प्रश्न को दोहरा दिया था,…

Read More

जयराम सरकार आज कैबिनेट बैठक में ले सकती है अहम फैसले

शिमला कोरोना के कहर से मुश्किल में फंसे लोगों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए जयराम सरकार शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसमें उद्योगों, श्रमिकों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों और शहरी गरीबों के लिए कुछ वित्तीय सहयोग के पैकेज का निर्णय संभव है। पीटरहॉफ में होने वाली बैठक में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर मंथन होगा। कमेटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स की सिफारिशों…

Read More

हिमाचल के उद्योगों में उत्पादन शुरू, हजारों लोग काम पर लौट

शिमला कोरोना वायरस के कारण शुरू हुए लॉकडाउन 0.3 में मिली रियायतों के बाद हिमाचल के करीब सत्तर फीसदी उद्योगों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में साढ़े चार हजार से अधिक उद्योगों में हजारों लोग काम पर लौट आए हैं। इन औद्योगिक इकाइयों में माइक्रो, लघु और मध्यम दर्जे के उद्योग शामिल हैं। इनके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में हजारों कुटीर उद्योगों में भी हजारों लोग रोजगार से जुड़ गए हैं।  राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 4,619 उद्योगों में उत्पादन…

Read More

हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से बाहरी राज्यों से बसों में लोगों को लाने पर लगाई रोक

शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों में लोगों को लाने पर रोक लगा दी है। बीते तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने और एक की मौत के बाद यह फैसला लिया है। प्रदेश में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल लाने के लिए के लिए बसें नहीं जाएंगी। परिवहन निगम ने कोटा और चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल लाने के लिए दर्जनों बसें भेजीं। इनमें…

Read More

कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के बाद मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। आईजीएमसी शिमला में कोरोना संक्रमित सरकाघाट के युवक की मौत के बाद अब उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अस्पताल के एमएस डॉक्टर जनक राज ने इस बात की पुष्टि की है। 48 साल की इस महिला को आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। जहां पर ये चिकित्सकों की निगरानी में है। मंडी जिले के सरकाघाट बाजार में कारोबारियों ने खुद ही दुकानें बंद…

Read More