सरकारी स्कूलों में तीसरी कक्षा से पढ़ाई जाएगी संस्कृत

सरकारी स्कूलों में तीसरी कक्षा से पढ़ाई जाएगी संस्कृत

शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से तीसरी कक्षा से ही संस्कृत पढ़ाई जाएगी। हिंदी विषय की पुस्तक में संस्कृत विषय के दो चैप्टर जोड़े जाएंगे। तीसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत की शब्दावली समझाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। छठी कक्षा से नियमित तौर पर संस्कृत विषय को स्कूलों में पढ़ाया जाता है। संस्कृत विषय को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तीसरी कक्षा से ही बच्चों को इस विषय की शब्दावली का ज्ञान देने का फैसला लिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग…

Read More

फीस मामले ने उलझन में डाले अभिभावक

फीस मामले ने उलझन में डाले अभिभावक

शिमला निजी स्कूलों के फीस मामले ने अभिभावकों को उलझन में डाल दिया है। शिक्षा मंत्री के बयान और कैबिनेट के फैसले को लेकर अभी तक लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। अधिक फीस वसूली की जांच को सरकार ने उपायुक्तों की अध्यक्षता में कमेटियां बनाने का फैसला लिया है। मंत्री ने निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने के मौखिक निर्देश दिए हैं। यह दोनों फैसले अभी तक बयानों तक ही सीमित हैं। इसका लाभ उठाते हुए कई निजी स्कूलों का अभिभावकों पर लॉकडाउन के दौरान की पूरी…

Read More

सातवें वेतनमान के लिए तरसते रहे पौने दो लाख कर्मचारी

सातवें वेतनमान के लिए तरसते रहे पौने दो लाख कर्मचारी

शिमला हिमाचल प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों को पूरा साल सातवें वेतनमान के लिए तरसना पड़ा। सरकार तीन साल के कार्यकाल में कर्मचारियों के मसले सुलझाने को संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक नहीं बुला पाई। कर्मचारी लंबे से मांग कर रहे हैं कि जिस तरह अन्य राज्यों को केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा गया है, उसी तरह से हिमाचल के कर्मचारियों को भी केंद्रीय वेतनमान से जोड़ा जाए। यह मामला वर्ष 2020 में भी लंबित रहा।  प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर संशोधित वेतनमान दिया जाता रहा…

Read More

किसानों के ऋण खातों से जबरन पैसा काटकर बीमा कंपनियों की जेबें कर रहे हैं गरम

किसानों के ऋण खातों से जबरन पैसा काटकर बीमा कंपनियों की जेबें

शिमला किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाली व्यवस्था की कथनी और करनी में अंतर है। इसका उदाहरण आजकल किसानों के ऋण खातों से जबरन काटा जा रहा फसल बीमा योजना का प्रीमियम है। बैंक ऐसा बीमा कंपनियों की जेबें गरम करने के लिए कर रहे हैं। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है, जहां दो महीने पहले ही उनसे साल भर का ब्याज एक साथ वसूल किया गया। अब फसल बीमा योजना का पैसा किसान क्रेडिट कार्ड से बैंक खुद ही काट रहे हैं।  हिमाचल प्रदेश में लाखों किसानों…

Read More

पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर पांच जनवरी से रोक

पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर पांच जनवरी से रोक

शिमला जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही 5 जनवरी से किसी के भी छुट्टी पर जाने को लेकर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो गए हैं।  आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चूंकि राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय व पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। ऐसे में जनवरी के दूसरे व…

Read More

शिमला सहित पूरे प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसा रहेगा मौसम

शिमला सहित पूरे प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसा रहेगा मौसम

शिमला हिमाचल प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर भी बर्फबारी के आसार नहीं हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 29 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश…

Read More

निजी विश्वविद्यालयों के छह कुलपतियों की छुट्टी एक को राहत

निजी विश्वविद्यालयों के छह कुलपतियों की छुट्टी एक को राहत

शिमला हिमाचल प्रदेश के आधा दर्जन निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (वीसी) की छुट्टी हो गई है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की जांच में बीते दिनों ये कुलपति अयोग्य घोषित किए गए थे। सात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने आयोग के समक्ष उन पर लगे आरोपों पर दोबारा विचार करने को आवेदन किया था।   आयोग की जांच कमेटी ने सातों कुलपतियों के साथ एक-एक कर चर्चा की। छह कुलपति इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एक कुलपति को आयोग ने राहत देते हुए पद पर बने रहने की मंजूरी दे…

Read More

एसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात आई सामने, एजेंटों की तलाश तेज

एसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात आई सामने

शिमला मानव भारती विवि की फर्जी डिग्री मामले की जांच में जुटी हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त एसआईटी की जांच में अब तक 45 हजार फर्जी डिग्रियां बेचने की बात सामने आई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फर्जी डिग्रियों की संख्या लाखों में है। यह भी खुलासा हुआ है कि प्रबंधन व तकनीकी विषयों से जुड़ी डिग्रियों को एक लाख से ढाई लाख रुपये तक में बेचा गया है। जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हाथ लगे हैं, उनमें इन डिग्रियों के बेचे जाने से संबंधित जरूरी जानकारी मिली है।…

Read More

कैबिनेट की बैठक, ये बड़े फैसले होने के आसार

कैबिनेट की बैठक, ये बड़े फैसले ले सकती

शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली को लेकर बुधवार को फैसला होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर में इस मामले में जारी विरोध पर चर्चा के आसार हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में जनवरी 2021 में छुट्टियां देने या न देने के अलावा नए साल से ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को नियमित बुलाने पर भी बुधवार को फैसला हो सकता है। कोरोना वायरस को रोकने के बारे में भी बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी। पंचायतों…

Read More

लिखित आदेश नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा तेज

लिखित आदेश नहीं हुए तो आंदोलन  किया जाएगा तेज

शिमला हिमाचल के प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के निर्देश के बावजूद बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूल करने के आदेश जारी नहीं किए। मंगलवार को शिक्षा मंत्री के सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूलने को लेकर दिए बयान पर बुधवार को निदेशालय से लेकर सचिवालय तक बैठकों का दौर जारी रहा। देर शाम तक इस पर कोई लिखित आदेश नहीं हुए। उधर, मनमानी फीस वसूली के विरोध में अभिभावकों ने बुधवार को करीब तीन घंटे उच्च शिक्षा निदेशालय का घेराव किया।…

Read More