265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश में नाइलेट के नाम पर बिना मान्यता चलाए जा रहे नौ फर्जी संस्थानों में मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा ने पत्नी को 33 फीसदी का हिस्सेदार बनाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़प ली थी। छात्रवृत्ति घोटाले में अरविंद राज्टा को सीबीआई ने मुख्य आरोपी बनाया है। वह लंबे समय तक शिक्षा निदेशालय की छात्रवृत्ति शाखा में अधीक्षक के पद पर तैनात रहा है। सूत्रों के मुताबिक इन संस्थानों को करीब 29 करोड़ की छात्रवृत्ति जारी…
Read MoreCategory: Shimla
मंत्री की नाराजगी पर भी एचपीयू ने कम नहीं की पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा फीस
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर में पंचायत सचिव के 239 पद भरने के लिए तय की गई 1200 रुपये की फीस अभी तक कम नहीं की है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 24 दिसंबर को प्रदेश विश्वविद्यालय के इस फरमान पर नाराजगी जताई थी। मंत्री ने कहा था कि विवि प्रशासन से इस बाबत बात की जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से विवि को लिखकर भेजा गया है कि हिमाचल प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन कमीशन की तर्ज पर पंचायत सचिवों के आवेदन की फीस वसूली जाए। इसके…
Read Moreफीस विवाद : अभिभावकों और निजी स्कूल प्रबंधकों में नहीं बनी सहमति तो उपायुक्तों के पास जाएंगे मामले
शिमला निजी स्कूलों की फीस को लेकर चल रहा विवाद सीधे उपायुक्त की जांच कमेटी के समक्ष नहीं रखा जा सकेगा। सरकार ने अभिभावकों और निजी स्कूल प्रबंधकों से पीटीए की बैठक में शिकायत दूर करने को कहा है। इन बैठकों में कोई सहमति नहीं बनी तो उपायुक्तों के पास मामले जाएंगे। उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी सभी पक्ष सुनने के बाद अंतिम फैसला देगी। मंगलवार को शिक्षा विभाग ने बीते दिनों मंत्रिमंडल बैठक में हुए स्कूल फीस के फैसले को लेकर लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हें…
Read Moreहिमाचल में चार जनवरी से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। चार जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार रात और सोमवार तड़के हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। हल्के बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। पूरे प्रदेश…
Read Moreप्रदेश में बर्फबारी के चलते तीन एनएच समेत 330 सड़कें बंद
शिमला/मंडी हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते दूसरे दिन मंगलवार को भी 3 एनएच जलोड़ी जोत, रोहतांग पास और एनएच 305 के अलावा राजमार्ग लाहौल-स्पीति-26 सहित 330 सडकें यातायात के लिए बंद रहीं। इससे परिवहन निगम के 211 रूट प्रभावित रहे। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एचआरटीसी की करीब 97 बसें फंसी हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 73 सड़कें बंद हैं और 65 रूट प्रभावित रहे। चंबा और किन्नौर के भी दर्जनों रूट बंद रहे। कोहरा पड़ने से शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 बजे के बाद परिवहन सेवा…
Read Moreनेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में हुआ खुलासा, लोग नहीं संभलते तो होंगे गंभीर परिणाम
शिमला हिमाचल में ब्लड शुगर बीमारी जानलेवा बनती जा रही है। हर साल इस बीमारी से 200 लोगों की मौत हो रही है। हिमाचल में 6.4 महिलाएं फीसदी और 6.8 फीसदी पुरुष इस बीमारी से पीड़ित हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे के तहत 13.9 फीसदी महिलाएं, 14.7 पुरुष शुगर की दवाइयां खा रहे हैं। इसका कारण खानपान में बदलाव होना बताया जा रहा है। मंत्रालय ने चेताया है कि अगर लोग नहीं संभलते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यह सर्वे 16 जुलाई से…
Read Moreचुनाव नजदीक नहीं तैयार होगा अगला वार्षिक बजट : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अगला वार्षिक बजट यह देखकर तैयार नहीं होगा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आगामी बजट में स्वाभाविक तौर पर कोविड का प्रभाव नजर आएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव अपनी जगह हैं, सरकार उससे पहले जमकर काम करेगी। कोविड संकट के चलते जनवरी और फरवरी में स्थितियां सामान्य हुईं तो फील्ड में पूरी ऊर्जा से हिमाचल के विकास के लिए काम होगा। सीएम बोले कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इन्वेस्टर मीट सरकार का बहुत बड़ा प्रयास…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, सैलानियों ने किया शिमला का रुख, पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
शिमला, हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह की बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिल गई है। कोरोना संकट की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसायियों के ताजा बर्फबारी से चेहरे खिल उठे हैं। इस साल समर सीजन में हुए नुकसान की विंटर सीजन से भरपाई होने की आस है। शिमला, मनाली, डलहौजी सहित कई पर्यटन स्थलों पर सोमवार को होटलों में फुल आक्यूपेंसी रही। रविवार शाम को मौसम बदलते ही पड़ोसी राज्यों से कई सैलानी हिमाचल पहुंचे। सोमवार को बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़, दिल्ली से कई…
Read Moreहिमाचल सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन डाल सकता है अपडेट सर्वे में : चीफ इंजीनियर नॉर्दर्न रेलवे सर्वे इंचार्ज
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन की कवायद शुरू हो सकती है। सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो रेलवे इसे अपडेट सर्वे में डाल सकता है। भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट पहले भानुपल्ली-बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन प्रोजेक्ट था। इसे बनाने का सपना पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने साल 1985 में देखा था। इसका रिफाइनेंस इंजीनियरिंग एंड कम ट्रैफिक सर्वे भी किया गया था। उसके बाद फंड न होने से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब इसे बदलकर बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र…
Read Moreबहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में एजेंटों की तलाश में लगातार एसआईटी दे रही है दबिश
शिमला बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही हिमाचल पुलिस व सीआईडी की संयुक्त एसआईटी डिग्री बेचने वाले एजेंटों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अलग-अलग टीमें जम्मू के अलावा पूर्वी यूपी और बिहार में मौजूद एजेंटों को ढूंढ रही हैं। अब तक गिरफ्तार हुए लोगों और पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एसआईटी ने जांच के दायरे को और बढ़ा दिया है। जांच टीम उन खरीदारों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने एजेंटों की मदद से फर्जी डिग्रियां हासिल कीं और फिर दूसरों का…
Read More