पंचायतों के नाम एक जैसे होने से मतपत्रों में हुई गड़बड़ी

पंचायतों के नाम एक जैसे होने से मतपत्रों में हुई गड़बड़ी

शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की सटी पंचायतों रोपा और जंगल रोपा के मतपत्र गलती से एक दूसरी जगह पहुंच गए। मतदान के शुरुआती दौर में जब मतदाताओं ने शिकायत की कि मतपत्रों में उनकी पंचायत के प्रत्याशियों के नाम नहीं हैं तो जांच में पाया गया मतपत्र बदल गए हैं। इसके बाद चुनाव आयोग को सूचित किया गया और मतदान कुछ देर रुकवाकर मतपत्रों को बदला गया। इसके बाद पहले डाले मतपत्रों को सील किया गया और जिन लोगों ने गलत मतपत्र पर वोट दे दिया था उन्हें…

Read More

स्कूलों में ही परीक्षाएं करवाने का रास्ता साफ, पहले थी ऑनलाइन योजना

स्कूलों में ही परीक्षाएं करवाने का रास्ता साफ,  पहले थी ऑनलाइन योजना

शिमला हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाएं स्कूलों में ही ली जाएंगी। स्कूल नहीं खुलने की स्थिति को देखते हुए पहले इन परीक्षाओं को ऑनलाइन ही लिए जाने की योजना थी। अब 15 फरवरी से पूरे प्रदेश में बोर्ड कक्षाओं के लिए स्कूल नियमित तौर पर खुलने से प्री बोर्ड परीक्षाएं स्कूलों में ही करवाने का रास्ता साफ हो गया है। छह जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुए ऑनलाइन संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूलों को जल्द खोलने की मांग की थी। इसी कड़ी…

Read More

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आगाज, पहला टीका चिकित्सा अधिक्षक को लगा, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आगाज, पहला टीका चिकित्सा अधिक्षक को लगा, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आगाज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आईजीएमसी में रहे मौजूद प्रदेश भर के 27 सेंटरों में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू 2529 लोगों को लगेगा आज कोरोना का टीका इंजेक्शन के बाद 45 मिनट तक व्यक्ति डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा देश भर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का आगाज हो गया है। टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के लिए सीएम जयराम ठाकुर आईजीएमसी शिमला पहुंचे। आईजीएमसी में पहला टीका चिकित्सा अधिक्षक डॉ. जनक राज को लगाया गया। दूसरा टीका सफाई कर्मचारी हरदीप सिंह…

Read More

प्रदेश कैबिनेट की बैठक 15 जनवरी को, बजट सत्र को लेकर हो सकता है फैसला

प्रदेश कैबिनेट की बैठक 15 जनवरी को, बजट सत्र को लेकर हो सकता है फैसला

शिमला केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 29 जनवरी से बजट सत्र के एलान के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी बजट सत्र के आयोजन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार 15 जनवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में बजट सत्र को लेकर फैसला हो सकता है। कोविड की वजह से पिछला बजट सत्र बीच में ही रोकना पड़ा था। शीत सत्र भी नहीं हो पाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार के सत्र को प्रदेश सरकार लंबा चला…

Read More

प्रोफेशनल कॉलेज भी जांच के दायरे में : आयोग

प्रोफेशनल कॉलेज भी जांच के दायरे में : आयोग

शिमला निजी विश्वविद्यालयों के बाद अब प्रदेश के निजी व्यावसायिक संस्थान (प्रोफेशनल कॉलेज) भी जांच के दायरे में आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने इन संस्थानों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एनके शारदा की अध्यक्षता में बनी कमेटी हर संस्थान के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, शैक्षणिक अनुभव सहित अन्य नियमों की जांच कर रही है। प्रधानाचार्य बनने के लिए जो अनुभव चाहिए क्या वे इनके पास हैं या नहीं। प्रोफेशनल कॉलेज खोलने के…

Read More

कुलपतियों के बाद अब निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों पर कसा शिकंजा

कुलपतियों के बाद अब निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों पर कसा शिकंजा

शिमला हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा दे रहे दो और निजी विश्वविद्यालयों इंडस और एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी के कुलपतियों ने भी अपने पद छोड़ दिए हैं। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को इन दोनों विश्वविद्यालयों के चांसलरों ने ई-मेल भेजकर कुलपतियों के इस्तीफे देने की सूचना दी है। दोनों विवि के अयोग्य करार कुलपतियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई न किए जाने पर आयोग ने मंगलवार को चांसलरों को तलब किया था। चांसलरों ने आयोग के समक्ष पेश होने के बजाय ई-मेल भेजकर कुलपतियों के इस्तीफे की सूचना दी। आईसीएफएआई…

Read More

यूनिट टेस्ट लेने के लिए शिक्षा निदेशालय में तैयार की जा रही है योजना

स्कूलों में ही परीक्षाएं करवाने का रास्ता साफ,  पहले थी ऑनलाइन योजना

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में यूनिट टेस्ट लेने की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ छह जनवरी को हुए विद्यार्थियों के ऑनलाइन संवाद के बाद टेस्ट लेने की योजना बनाने में शिक्षा विभाग जुट गया है। सप्ताह भर व्हाट्सएप के माध्यम से करवाई गई पढ़ाई के आधार पर टेस्ट लेने को लेकर योजना तैयार की जा रही है। व्हाट्सएप से पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले शिक्षकों के समूह से इस बाबत विस्तृत योजना उच्च शिक्षा निदेशालय ने मांगी…

Read More

डॉक्टरों-नर्सों के नहीं होंगे तबादले, स्वास्थ्य विभाग ने लौटाईं फाइलें

डॉक्टरों-नर्सों के नहीं होंगे तबादले, स्वास्थ्य विभाग ने लौटाईं फाइलें

शिमला हिमाचल प्रदेश में फिलहाल डॉक्टरों और नर्सों के न तबादले होंगे और न ही समायोजन। डॉक्टरों और नर्सों की जिस जगह ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें वहीं सेवाएं देनी होगी। कोविड के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कालेजों और जोनल अस्पतालों से तबादलों और समायोजन के लिए आईं तमाम फाइलों को लौटा दिया है। सरकार को फीडबैक मिला है कि कुछ डॉक्टर और नर्सें कोविड सेंटर में ड्यूटी करने से गुरेज कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर, नर्सें व पैरामेडिकल स्टाफ अन्य स्थानों जैसे…

Read More

कोरोना के मामलों में आई कमी, प्रदेश के बड़े अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारी

कोरोना के मामलों में आई कमी,  प्रदेश के बड़े अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारी

शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल के बड़े अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने की तैयारी में है। इसे लेकर सरकार ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और सीएमओ से फीडबैक मांग लिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश के कई अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी थी। आईजीएमसी में मेडिसन ओपीडी बंद थी। रिपन अस्पताल में भी कोरोना के अलावा अन्य मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है।  अब हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। प्रदेश में अब 1 हजार एक्टिव मामले रह…

Read More

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुल सकते हैं स्कूल, मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुल सकते हैं  स्कूल,  मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार

शिमला हिमाचल में 27 जनवरी से दसवीं और बारहवीं बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। प्रदेश में दोबारा स्कूलों को खोलने की शुरुआत ग्रीष्मकालीन पाठशालाओं से की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव बनाकर राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। शीतकालीन जिलों के स्कूलों को फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम की स्थिति को देखकर खोलने का फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पड़ोसी राज्यों की एसओपी को स्टडी करने के बाद 27 जनवरी से नियमित पढ़ाई करवाने का फैसला…

Read More