शिमला हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन सेल के आदेश के बाद विभिन्न विभागों और कार्यालयों के प्रमुखों ने 30 फीसदी कर्मचारियों के आने को लेकर रोस्टर जारी कर दिए हैं। सोमवार को आपसी तालमेल कर कई कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे, लेकिन अब रोस्टर बनने के बाद मंगलवार से कार्यालयों में कामकाज सामान्य हो जाएगा। चूंकि, लंबे समय से सभी सरकारी दफ्तर बंद चल रहे थे। ऐसे में इस बात के लिए खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालय आने वाले लोगों के बीच उचित दूरी के…
Read MoreCategory: Shimla
आज से बैंकों में दो बजे तक मिलेंगी ग्राहकों को सेवाएं, चार बजे होंगे बंद
शिमला हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से दोपहर दो बजे तक बैंकों में ग्राहकों को सेवाएं मिलेंगी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंक और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करने के बाद यह फैसला लिया। दोपहर चार बजे बैंक बंद होंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि एक जून से दोपहर दो बजे की जगह अब चार बजे बैंक बंद कर दिए जाएंगे। ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मिलेगी। इसके अलावा छह जून तक प्रदेश के सभी बैंक शनिवार…
Read Moreछात्रवृत्ति घोटाले में बैंक अफसरों को चेक से भी मिली थी घूस
शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित ढाई सौ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि बैंकों में विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलने और छात्रवृत्ति को संस्थानों के खातों में ट्रांसफर करने के बदले बैंक अफसरों को चेक से भी घूस की रकम दी गई थी। नाइलेट के नाम पर प्रदेश में चल रहे नौ फर्जी संस्थानों की जांच में यह बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) में तत्कालीन बैंक मैनेजर को फर्जी संस्थानों की निदेशकों…
Read Moreपिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा
पांवटा साहिब (सिरमौर)/शिमला/बैजनाथ (कांगड़ा) शिवपुर पंचायत में कोरोना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इन बच्चों ने 12 दिन के भीतर ही पिता के साथ दादा को भी खो दिया। पांवटा की शिवपुर पंचायत निवासी देवेंद्र सिंह (33) ठेकेदारी से परिवार पाल रहे थे। उनके छोटे भाई कमलजीत सिंह ने बताया कि एक दिन बड़े भाई की तबीयत खराब हुई। सूरजपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच और दवा लेकर अपना काम करने लगे। एक दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी और सांस में तकलीफ के चलते टेस्ट…
Read Moreआज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू हो गया है। प्रदेशभर में नौ बजे से सभी दुकानें खुल गई हैं। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। यह व्यवस्था पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। शनिवार और रविवार को जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी आज से 30 फीसदी स्टाफ आया है। हालांकि आज यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम।…
Read Moreकोरोना कर्फ्यू में 32 विभागों ने किए विकास कार्यों के 500 टेंडर
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी सरकारी और निजी विकास कार्य जारी रखे हैं। प्रदेश सरकार के करीब 32 विभागों और उपक्रमों ने विकास कार्यों के करीब 500 टेंडर लगाए हैं। कोविड संकट में भी लोक निर्माण विभाग ने 199 टेंडर लगाए हैं, जबकि शहरी विकास विभाग निविदाएं बुलाने के मामले में दूसरे और जलशक्ति विभाग तीसरे स्थान पर है। शहरी विकास विभाग ने 69 और जलशक्ति विभाग ने 67 निविदाएं बुलाई हैं। लोक निर्माण विभाग के सड़कों की मरम्मत, रखरखाव आदि के टेंडर हैं। इसके…
Read Moreएएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उसने पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। एक दिन…
Read Moreसीआईडी के निशाने पर एक दर्जन से ज्यादा एजेंट
शिमला फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बाद अब जांच कर रहे सीआईडी के अफसर इससे जुड़े एजेंटों की तलाश में जुट गए हैं। जांच अधिकारियों को एक दर्जन से ज्यादा एजेंटों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश में इस कोविड काल के बावजूद पुलिस कर्मी खाक छान रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कोविड की वजह से लोगों की मूवमेंट कम है। ऐसे में संभव है कि एजेंट जहां भी छुपे हैं, वहां से उनकी गतिविधि कम हो रही है। यही वजह है…
Read Moreसस्ता राशन तीन घंटे में रोज 50 लोगों को ही मिलेगा
शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में अब 50 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सस्ता राशन मिलेगा। कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है। राशन लेने के लिए लोगों को डिपो के पास उचित दूरी बनाए रखनी होगी। रोज तीन घंटे डिपो खुलने की स्थिति में पहले लोगों से राशनकार्ड लिए जाएंगे। 50 कार्ड पूरे होने के बाद लोगों को बारी – बारी से राशन दिया जाएगा। डिपो होल्डर को यह भी ध्यान रखना होगा कि दूर के लोगों को पहले राशन मिले। सरकार ने बिना मास्क के राशन कार्ड उपभोक्ताओं…
Read Moreहिमाचल के कई जिलों में जीवनरक्षक दवाओं का संकट
धर्मशाला कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं हांफने लगी हैं। कांगड़ा सहित कई जिलों में कोरोना मरीजों को दी जाने वाली जीवनरक्षक दवाओं डोक्सीसाइक्लिन और आइवर मैक्टिन की कमी ज्यादा हो रही है। इस वजह से घर में आइसोलेट कोरोना मरीजों को देरी से दवाएं मिल रही हैं।कांगड़ा के एक बीएमओ ने बताया कि एक हफ्ते से डोक्सीसाइक्लिन और आइवर मैक्टिन दवाओं की कमी पेश आ रही है। सभी बीएमओ मुख्य स्टोर से दवा मांग रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं मिल रही। बीएमओ, सीएसची…
Read More