शिमला हिमाचल प्रदेश में तीसरे चरण में 18 से 45 साल के लोगों को दस दिन बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट पंद्रह मई तक वैक्सीन की पहली खेप दे सकता है। ऐसे में पांच दिन तक कोई आसार नहीं हैं। उसके बाद इसे केंद्रों में पहुंचाने समेत अन्य सुविधाओं के लिए समय लग सकता है। पंजाब समेत दूसरे कई राज्यों में इस अभियान को शुरू किया जा चुका है। प्रदेश में 18 से 45 साल की उम्र के करीब…
Read MoreCategory: Shimla
पिछले साल के लॉकडाउन के मुकाबले इस बार महंगाई की ज्यादा मार
शिमला/नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बीच घरों या भवनों का निर्माण कार्य लगातार महंगा होता जा रहा है। निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बजरी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री के रेट में भी काफी इजाफा हो रहा है। पिछले एक साल में सरिया करीब 1500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुका है, जबकि सीमेंट के रेट भी 25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बीच घरों या भवनों का निर्माण कार्य लगातार महंगा होता…
Read Moreनई बंदिशें आज से, तय वक्त पर केवल तीन घंटे के लिए खुलेंगी दुकानें
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशें सोमवार सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगी। नए आदेश के तहत पूरे प्रदेश में अब सिर्फ तीन घंटे के लिए जरूरी, रोजमर्रा के सामान और उचित मूल्य की दुकानें ही खुल सकेंगी। सभी जिलों में दुकानें खोलने का समय जिला उपायुक्तों ने निर्धारित कर दिया है। हालांकि, पूरे प्रदेश में रेस्तरां और ढाबे पर्यटन विभाग की एसओपी के तहत शाम छह बजे तक खुले रहेंगे और उचित दूरी के साथ खाना भी परोस सकेंगे। जिन…
Read Moreएक साल से नहीं ली छुट्टी, 300 से ज्यादा शवों का कर चुके दाह संस्कार
शिमला कोरोना के डर से कई लोग जहां अपने रिश्तेदारों तक के शव ले जाने से मुकर रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शख्स ऐसा भी है जो अब तक 300 से ज्यादा कोरोना पीड़ितों का दाह संस्कार कर चुका है। यह कोरोना वॉरियर रोजाना लगातार 12 से 16 घंटे तक पीपीई किट पहनकर और बिना कुछ खाये पीये पांच से दस शवों का दाह संस्कार कर रहा है। बीते एक साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। इस वॉरियर का नाम है रजनीश। 41…
Read Moreकोरोना संकट के चलते इस वर्ष बिजली दरें बढ़ने के आसार नहीं
शिमला कोरोना संकट के चलते इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में बिजली दरें बढ़ने के आसार कम हैं। बीते वर्ष सब्सिडी का युक्तिकरण होने से पहले ही बिजली महंगी हो गई है। अब सिक्योरिटी राशि को भी बढ़ाने का विचार जारी है। ऐसे में इस संकट के समय में बिजली दरों को भी बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने के आसार कम हैं। बीते दिनों हुई ऑनलाइन जनसुनवाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने दरें नहीं बढ़ाने की मांग रखी है। ऐसे में संभावित है कि 16 मई के बाद…
Read Moreचेकपोस्ट बनाएगी सरकार, खनन माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार खनन माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। खनिज के अवैध धंधा करने वाले माफिया पर नजर रखने को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चार और नई चैक पोस्टें तैयार होंगी। सरकार ने अभी तक जिला सोलन और ऊना में छह चेकपोस्ट स्थापित की हैं। इन्हें सरकार ने सुरक्षा कर्मियों से लेस करने के साथ खुफिया कैमरे भी लगाए हैं। इन चेकपोस्टों के माध्यम से देखा जा रहा है कि कहीं क्षमता से अधिक खनिज राज्य से बाहर तो नहीं जा रहा। इससे भी सरकार के…
Read Moreकोरोना कर्फ्यू, बिना मास्क बार-बार पकड़े गए तो आठ दिन की जेल
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया है, जो 17 मई की सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। अब लोगों को सही तरीके से मास्क पहनना होगा। पहली बार उल्लंघन पर एक हजार रुपये जुर्माना और बार-बार नियम तोड़े तो आठ दिन की जेल हो सकती है। इसके लिए पुलिस कोर्ट से जेल भेजने की सिफारिश करेगी। कर्फ्यू के दौरान निजी वाहन कार, जीप आदि चलाने के लिए वाहन मालिक को वाजिब कारण बताना होगा। बसें भी 50 फीसदी क्षमता से ही चलेंगी। प्रदेश में कहीं भी पांच…
Read Moreयूं ही बंदिशें रहीं तो 15-20 दिन में काफी घट जाएंगे कोरोना के मामले : विशेषज्ञ
शिमला आईजीएमसी शिमला के पूर्व प्राचार्य और इसी अस्पताल में मेडिसन विभागाध्यक्ष रहे डॉ. एलएस पाल ने कहा कि अगर बंदिशें लगी रहीं तो कोरोना के मामले 15-20 दिन में काफी घट जाएंगे। डॉ. पाल ने बताया कि बहुत से लोगों को खांसी नहीं है, लक्षण भी नहीं हैं, मगर वे पॉजिटिव हैं। ऐसे कई लोगों को खुद के पॉजिटिव होने का पता नहीं होता है। वे अनजाने में कई लोगों को संक्रमित कर जाते हैं। ऐसे सारे लोग अपने घरों में रुकेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाएंगे तो…
Read More10वीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर तय होगा
शिमला हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फर्स्ट और सेकेंड टर्म की आंतरिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं के अंकों के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए सीबीएसई का पैटर्न अभी फाइनल नहीं हुआ है। सीबीएसई ने स्कूलों से वर्ष भर हुए असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क की जानकारी मांगी है। इसके आधार पर विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी है। संभावित है कि इन्हीं जानकारियों को स्कूलों से एकत्र कर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परिणाम तैयार करेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने…
Read Moreपंचायत चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं का बढ़ाया मानदेय
शिमला हिमाचल प्रदेश के 3226 पंचायत चौकीदारों को अब 5300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं पंचायतों की 1800 सिलाई अध्यापिकाओं को राज्य सरकार 7100 रुपये प्रतिमाह मानदेय देगी। चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं का 300-300 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय पहली अप्रैल से लागू होगा। राज्य ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। अभी तक पंचायत चौकीदारों को 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था और प्रदेश सरकार ने बजट में यह मानदेय बढ़ाने के लिए…
Read More