शिमला राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। अचानक तेंदुआ एक युवक पर झपट पड़ा और घायल कर दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया। इसके बाद पिंजरे में डालकर जंगल में छोड़ दिया गया। फिलहाल इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तेंदुए ने युवक को घायल किया…
Read MoreCategory: Shimla
शिमला में उमड़ आया सैलानियों का सैलाब, ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंची
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। शहर के होटलों में शनिवार को ऑक्यूपेंसी 70 से 90 फीसदी तक पहुंच गई। कुछ होटल 100 फीसदी पैक हो गए। अगले हफ्ते के वीकेंड के लिए अभी से कुछ होटलों में 50 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। शनिवार को शहर की सबसे बड़ी लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर ढाई बजे पैक हो गई जिसके बाद संचालकों को एंट्री प्वाइंट चेन लगाकर बंद करना पड़ा। शनिवार को रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों…
Read Moreअब रोज 60 हजार लोगों को लगेगी कोविड-19 वैक्सीन
शिमला प्रदेश सरकार ने हिमाचल में प्रतिदिन 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार हिमाचल को फ्री वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। 20 जून तक हिमाचल में इसकी सप्लाई पहुंचने की संभावना है। 21 जून से यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अब स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों और पंचायत घरों में वैक्सीन सेंटर बनाए जाएंगे। सरकार प्रदेश में एक हजार और वैक्सीनेशन सेंटर बनाने जा रही है। वैक्सीन अभियान को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों, सीएमओ,…
Read Moreगुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में नीलू अकेला दोषी नहीं, माता-पिता ने सीबीआई जांच पर लगाए सवालिया निशान
शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी चिरानी अनिल कुमार उर्फ नीलू को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर चक्कर में विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, गुड़िया के माता-पिता कोर्ट के इस फैसले से नाखुश हैं। उन्होंने सीबीआई जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि यह अकेले चिरानी नीलू का काम नहीं हो सकता है। असली गुनहगार आज भी आजाद घूम रहे हैं। इस कृत्य के लिए तो फांसी की सजा भी कम है। गुड़िया के माता-पिता ने…
Read Moreहिमाचल दिल्ली और पंजाब को बेचेगा 334 मिलियन यूनिट बिजली
शिमला मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश 334 मिलियन यूनिट बिजली बेचेगा। जुलाई से सितंबर तक बिजली बेचने के लिए ऊर्जा निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओपन टेंडर के माध्यम से बिजली खरीद के लिए राज्यों को बोली लगानी होगी। 25 जून को टेंडर खोले जाएंगे। जुलाई में 112 मिलियन यूनिट, अगस्त में 100 और सितंबर में 122 मिलियन यूनिट बिजली बेची जाएगी। ऊर्जा निदेशालय की ओर से बिजली बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। उधर, अभी हिमाचल की ओर से दिल्ली और पंजाब को 535…
Read Moreसीबीएसई के परीक्षा परिणाम तैयार करने के फार्मूले में बदलाव करेगा हिमाचल
शिमला 12वीं कक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए को हिमाचल प्रदेश सरकार सीबीएसई के फार्मूले में बदलाव करेगी। 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही परिणाम तैयार नहीं किया जाएगा। अप्रैल में हुई 12वीं कक्षा की एक विषय की परीक्षा के अंक भी इसमें शामिल किए जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षाओं और फर्स्ट-सेकेंड टर्म के नंबर भी जोड़ने की तैयारी है। सरकार ने राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से अंक निर्धारण को लेकर प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने को छात्रहित में शिक्षा…
Read Moreएचपीयू में शिक्षक भर्ती, 25 जून तक साक्षात्कार का शेड्यूल
शिमला कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें कम होते ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि, अभी प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थानों को खोलने पर फैसला नहीं लिया है। 14 जून को 50 फीसदी स्टाफ बुलाने और बाहरी राज्यों से बिना निगेटिव रिपोर्ट प्रदेश में आने का फैसला आने के बाद विवि ने 15 जून से फिजिक्स विभाग के साक्षात्कार शुरू करवा दिए। 15 और 16 जून को साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर 16 को ही चार शिक्षकों के लिफाफे भी खोल दिए गए। भर्ती…
Read Moreशिक्षा में बदलाव के लिए मिल सकते हैं 750 करोड़
शिमला कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश में शिक्षा में बदलाव के लिए केंद्र सरकार से 750 करोड़ का बजट मिल सकता है। 20 जून के बाद प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की सिफारिश पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय प्रदेश के लिए राशि स्वीकृत करेगा। बीते दिनों हुई पीएबी की ऑनलाइन बैठक में शिक्षा विभाग ने केंद्र को 1600 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव दिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष करीब 750 करोड़ का बजट मिलने की उम्मीद है। वोकेशनल शिक्षा, प्री प्राइमरी शिक्षा, आईसीटी लैब, रोबोटिक शिक्षा…
Read Moreआरोपी की गाड़ी बेचकर पीड़ित परिवारों को मिलेगा क्लेम, सरकार ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
शिमला हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को सोच-समझकर गाड़ी चलानी होगी। अगर वाहन मालिक सड़क में चलने वाले व्यक्ति को टक्कर मारकर चोटिल करता है, तो ऐसी स्थिति में इलाज का पूरा खर्चा वाहन मालिक वहन करना होगा। व्यक्ति की मौत होने पर बीमा पॉलिसी में तीसरा पक्ष जोखिम (थर्ड पार्टी रिस्क) कवर न होने पर पुलिस वाहन को बेचकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देगी। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन (संशोधन) नियम, 2021 के तहत सड़क दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में अंकित नियम 215 से 235 के संशोधित प्रारूप को…
Read Moreशिक्षक बनने के लिए अब टेट होगा अनिवार्य, कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
शिमला हिमाचल प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए जल्द ही सभी श्रेणियों का टेट पास होना अनिवार्य कर दिया जाएगा। अभी जेबीटी और टीजीटी के लिए ही शिक्षक पात्रता परीक्षा का पास होना जरूरी है। प्रवक्ता, डीपीई सहित कई अन्य श्रेणियों को भी टेट के दायरे में लाने की सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में नई व्यवस्था लागू करने के लिए शिक्षा विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट बैठक में टेट को सात वर्ष की जगह उम्र…
Read More