कृष्णा नगर में युवक पर तेंदुए ने किया हमला

कृष्णा नगर में युवक पर तेंदुए ने किया हमला

शिमला
राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। अचानक तेंदुआ एक युवक पर झपट पड़ा और घायल कर दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया। इसके बाद पिंजरे में डालकर जंगल में छोड़ दिया गया। फिलहाल इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तेंदुए ने युवक को घायल किया है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है। तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया है।

Related posts