शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना का असर कम होने और कर्फ्यू की बंदिशों को कम करने का अब पर्यटन क्षेत्र पर असर दिखना शुरू हो गया है। सूबे के पर्यटक शहरों शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। पिछले एक हफ्ते के दौरान अकेले राजधानी शिमला में ही 2500 से ज्यादा पर्यटकों ने दस्तक दी। कर्फ्यू में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ढील और वाहनों से घूमने वालों से पुलिस की ज्यादा रोक-टोक न होने की वजह से अब होटल, टैक्सी व ढाबा…
Read MoreCategory: Shimla
आज कैबिनेट की बैठक इन पहलू पर होगी चर्चा
शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें कोविड-19 के मामले घटने के बाद कोरोना कर्फ्यू में कई रियायतें देने की तैयारी चल रही है, जिनमें राज्य में बसें चलाने को हरी झंडी देना शामिल है। पर्यटकों को भी प्रदेश में आसानी से प्रवेश देने और कुछ राज्यों के लिए आरटीपीसीआर की अनिवार्यता खत्म करने का मामला बैठक में जाएगा। कोरोना कर्फ्यू का समय घटाने के बारे में भी निर्णय होगा। दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों…
Read Moreकिसानों-बागवानों को नैनो यूरिया खाद अब बोतल में मिलेगी
शिमला हिमाचल प्रदेश में किसानों और बागवानों को अब तरल नैनो यूरिया खाद भी मिलेगी। अब खेतों और बगीचों में यूरिया की बोरी नहीं, बल्कि बोतल में भर कर तरल खाद पहुंचाई जाएगी। 40 किलो बोरी की जगह अब 500 एमएल यानी आधा लीटर तरल खाद बोतल में मिलेगी। जहां 40 किलो की बोरी एक एकड़ जमीन में इस्तेमाल होती है, वैसे ही एक बोतल नैनो यूरिया 215 लीटर पानी में मिलाकर भी एक एकड़ जमीन में डाली जाएगी। इससे फसल पैदावार तो बढ़ेगी ही, प्रदूषण से भी बचेंगे और…
Read Moreपरिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में होगा निर्णय
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में 14 जून से परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों को स्टेशन पर पहुंचने, बसों की मरम्मत और दिन में एक बार बसों को स्टार्ट करने के लिए कहा गया है। 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा के बाद फैसला ले सकते हैं। करीब दो महीने से परिवहन निगम की बसें खड़ी हैं। इससे निगम को 120 करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में परिवहन निगम के पास…
Read Moreयुवाओं की वैक्सीनेशन का शेड्यूल होगा जारी, सरकार को मिलीं 49350 खुराकें
शिमला हिमाचल प्रदेश को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की कोविड वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को 49350 खुराकें मिल गई हैं। जबकि 40980 वैक्सीन 16 जून, 49350 वैक्सीन 26 जून और 27500 वैक्सीन दो जुलाई तक उपलब्ध होंगी। यह जानकारी वैक्सीन निर्माता कंपनी ने सरकार को दी है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आगे कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। सरकार के अनुसार प्रदेश में 16 जून को शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन के तहत अब तक 2465448…
Read Moreगुड़िया मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई 15 जून तक टली
शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी करार दिए गए नीलू की सजा पर सुनवाई मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते सुनवाई 15 जून तक टल गई है। गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में सीबीआई की ओर से पेश चालान में दोषी साबित हुए चरानी अनिल उर्फ नीलू को शिमला की विशेष अदालत ने 28 अप्रैल को दोषी करार दिया था। अब दोषी की सजा पर फैसला होना बाकी है। कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों के चलते आरोपी को न्यायालय लाना मुश्किल है। इस कारण फिर इस…
Read Moreडलहौजी का नाम बदलने का मुद्दा फिर उछला, सुब्रमण्यम स्वामी ने हिमाचल के राज्यपाल को लिखा पत्र
डलहौजी (चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी का नाम बदलने का मुद्दा फिर सामने आया है। राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को लिखे अपने पत्र में कहा है कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अजय जग्गा की पुरानी मांग पर विचार करते हुए इस शहर का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर कर दिया जाए। स्वामी ने लिखा है कि वर्ष 1992 में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी इसे लेकर एक अधिसूचना जारी की थी, लेकिन…
Read Moreकिसानों और बागवानों से खेतों में फल-सब्जियां खरीदेगा अमेजन, एपीएमसी से मिला एनओसी
शिमला बहुराष्ट्रीय ई कॉमर्स कंपनी अमेजन जल्द ही शिमला जिले में किसान बागवानों से उनके उत्पाद की सीधी खरीद शुरू करेगी। कृषि उपज विपणन समिति शिमला एवं किन्नौर (एपीएमसी) ने इसके लिए कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। अब अमेजन ने कृषि विभाग से लाइसेंस लेने और ठियोग के बलग में पहला खरीद केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि घर-द्वार फल सब्जियां बिकने से किसान-बागवानों को उपज की अच्छी कीमतें मिलेंगी और मालभाड़े का खर्च बचेगा। अमेजन सब्जियों…
Read Moreकोरोना कर्फ्यू 14 जून तक, आज से शुक्रवार तक सिर्फ दो बजे तक ही खुलेंगे बाजार
शिमला जयराम मंत्रिमंडल के कोरोना कर्फ्यू में रियायत न बढ़ाने के चलते सोमवार से एक बार फिर बाजार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। व्यापारी संगठनों के दबाव के बीच सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कोविड को नियंत्रित करने के लिए एक सप्ताह और सख्ती रखने की सिफारिश को मानते हुए कर्फ्यू को 14 जून तक बढ़ा दिया था। हालांकि 11 जून के होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्फ्यू जारी रखने और रियायतों को बढ़ाने पर चर्चा कर फैसला लिया जा…
Read Moreसहकारी बैंक भर्ती करेगा 149 जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट, आवेदन के लिए खुला लिंक
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोरोना संकट के बीच नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए 2 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र हो। आवेदन…
Read More