चंबा। हर गांव की कहानी में सम्मिलित ऐतिहासिक साहो गांव को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने चंबा-साहो व चंबा- सिल्लाघ्राट मार्ग के अंधे व संकरे मोड़ों को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग की दशा सुधारने के लिए विभाग ने 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। विभागीय मशीनरी व विभागीय मजदरों ने सड़क मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और लोगों…
Read MoreCategory: Himachal News
जीप खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल
पांगी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय किलाड़ से चंबा के लिए सवारियां लेकर जा रही एक बोलेरो गाड़ी यहां से करीब 20 किमी. दूर बगोटू के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसके चलते इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज के लिए किलाड़ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह दुर्घटना बुधवार को दोपहर करीब एक बजे तब हुई जब बोलेरो गाड़ी करीब (नंबर एचपी01सी-0566) आठ लोगों को चंबा ले जा रही थी। इसमें पांगी के…
Read Moreकॉलेज कैंटीन से नहीं हट सका ताला
चंबा। जिले के एकमात्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा की कैंटीन पर दो माह से ताला लटका हुआ है। इसके चलते कॉलेज के करीब 2100 विद्यार्थियों और स्टाफ को कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है। विद्यार्थियों को मजबूरन बाजार के होटलों से खाद्य वस्तुएं लेनी पड़ रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए कॉलेज प्रशासन ने कैंटीन के टेंडर 25 जुलाई को रखे थे। विभागीय कारणों के चलते टेंडर की तारीख 10 अगस्त को तय की गई। 10 अगस्त को टेंडर प्रक्रिया में आधा दर्जन पार्टियों ने भाग लिया और उन्होंने…
Read Moreतालमेल के अभाव से मची भगदड़
पालमपुर (कांगड़ा)। बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के माध्यम से सेना में भर्ती कोटे में जिला भर से अपनी किस्मत आजमाने आए हजारों बच्चों के सपनों को झटका लग गया है। भर्ती स्थल पर इंतजाम के पुख्ता प्रबंधों का अभाव भारी पड़ा। भर्ती होने के लिए मंगलवार रात से जुटे बच्चों को बुधवार को मायूस घर लौटना पड़ा। इसका सबसे बड़ा कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेना में तालमेल न होना बताया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो उन्हें मंगलवार रात को सूचना दी गई कि पालमपुर में सुबह भर्ती…
Read Moreअज्ञात वाहन ने कुथरा निवासी को रौंदा
शाहपुर (कांगड़ा)। जिला में अलग-अलग दो वाहन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग लोग अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस स्टेशन शाहपुर में रुपेश कुमार निवासी रैत ने शिकायत दर्ज करवाइर् है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से जोगिंद्र सिंह निवासी कुथरा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, देहरा के सुनहेट के पास बस की टक्कर से मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि अलग-अलग हादसों में…
Read Moreबड़ोह कॉलेज के स्टाफ ने नकारे आरोप
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पंडित अनंतराम सनातन धर्म महाविद्यालय बड़ोह में मौजूदा प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्यों तथा पीटीए प्रधान ने उस आरोप को सिरे से नकार दिया है जिसमें इस महाविद्यालय की बैंक में पड़ी धनराशि को फर्जी तरीके से निकाल कर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। यहां पत्रकार वार्ता में कॉलेज के प्राचार्य विधि चंद, पीटीए अध्यक्ष मस्त राम, स्टाफ सचिव एनएन सूद, अमन वालिया, पूनम शर्मा, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, अश्वनी शर्मा, अर्जुन डढवाल, राकेश कुमार, सुरजीत, संजीव वालिया और अजय शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की धनराशि बैंक…
Read Moreबड़ोह रोड पर सूमो खाई में गिरी, एक की मौत
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के निकट बड़ोह-समलोटी संपर्क मार्ग पर बुधवार को टाटा सूमो के अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चंगर क्षेत्र के बूसल गांव के निवासी मुंशी राम, पृथ्वी चंद पुत्र परस राम और सुरेश कुमार पुत्र ब्रह्म राम टाटा सूमो में योल स्थित कैंटीन से घरेलू सामान खरीद कर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान बड़ोह रोड पर एक महिला भलूणा निवासी सुषमा देवी को लिफ्ट दी। बड़ोह रोड से कुछ…
Read Moreगुमनाम खतों में अधिकारी की प्रेम गाथा!
धर्मशाला। आईआरबी की द्वितीय वाहिनी सकोह में सेवाएं दे रहे हेडकांस्टेबल ने गुमनाम खतों में एक अधिकारी की प्रेम गाथा को लिखकर शिकायत पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया था। इसके बाद इस मामले में विभाग ने निष्पक्ष जांच भी की है मगर जांच में हेडकांस्टेबल की ओर से लिखी मनगढ़ंत दास्तां झूठी पाई गई। शिकायत में नाम न होने के कारण पुलिस विभाग भी कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा पाया। अब जैसे ही गुमनाम शिकायतें करने वाले शख्स का पता चला है तो पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे…
Read Moreजवांवाला रेलवे स्टेशन पर मिला शव
जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर स्थित जवांवाला रेलवे स्टेशन (जवाली) पर बने रेलवे के शौचालय के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर जवाली सतीश चंद्र लाल को दी। स्टेशन मास्टर ने इस बाबत पुलिस थाना जवाली में सूचना दी। धर्म चंद वर्मा ने कहा कि पुलिस रेलवे स्टेशन जवांवाला में पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। इसके बारे में रेलवे पुलिस कांगड़ा को सूचित किया…
Read Moreभगदड़ के बाद टल गई सेना भर्ती
पालमपुर (कांगड़ा)। खेल कोटे में ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए पालमपुर में रखी गई सेना भर्ती में अचानक भगदड़ मच गई। यह देखकर सेना को भर्ती रद करनी पड़ी। भर्ती 11 से 14 साल के बच्चों के लिए थी। बुधवार को भारी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक पालमपुर पहुंचे थे। भर्ती प्रक्रिया दो बार शुरू की गई, लेकिन शहीद विक्रम बतरा मैदान में एकत्र भीड़ को संभालना भर्ती करने आई टीम के बस से बाहर हो गया। यह टीम फैजाबाद डोगरा सेंटर से आई थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस भी…
Read More