पधर (मंडी)। भारतीय शिक्षा समिति के सौजन्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गवाली में किया गया। अध्यक्षता एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर पधर तेज राम ने की। समारोह में एसेंट पब्लिक स्कूल पधर तथा जोगिंद्रनगर के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा निर्माण एवं संरक्षण था। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के चार हाउस पधर एसेंट स्कूल के शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन तथा जोगिंद्र नगर एसेंट स्कूल के लोट्स, ट्यूलिप, डेफोडिल और मेरीगोल्ड शामिल रहे। जूनियर विंग में प्रथम स्थान ट्यूलिप हाउस…
Read MoreCategory: Himachal News
बेटे की शादी को घर में रखे थे गहने और नकदी
कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी की ग्राम पंचायत सुराड़ी के धरवाल्ड़ी गांव में बेटे की शादी के लिए घर में रखी हजारों की नकदी के अलावा करीब एक लाख के गहने चुराने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस को अभी तक चोरों के बारे में ठोस सबूत नहीं मिले हैं। धरवाल्ड़ी गांव में गत मंगलवार को चोरों ने दुनी चंद के घर में दिनदिहाड़े सेंध लगा कर पचास हजार की नकदी और करीब एक लाख के गहने चुरा लिए थे। क्षेत्र में दिन-ब-दिन बढ़ रही चोरी की…
Read Moreप्रोजेक्टों से सरप्लस भूमि वापस ली जाए : कुलदीप
मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्राकलन समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समिति कक्ष मंडी में किया गया। अध्यक्षता प्राकलन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने की। इस दौरान जिला मंडी में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, बागवानी, शहरी विकास, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई । कुलदीप कुमार ने कहा कि इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण मंडी जिले में भारी नुकसान हुआ है। जिले में…
Read Moreसुंदरनगर बना आल ओवर चैंपियन
मंडी। पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान के तहत पड्डल मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय महिला वर्ग की खेलें संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी एमएस जम्वाल ने की। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया। जिला खेल अधिकारी पीएस नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कबड्डी में सदर खंड प्रथम रहा। वहीं, सुंदरनगर खंड द्वितीय एवं करसोग तृतीय, वॉलीबाल में सुंदरनगर खंड प्रथम, द्रंग द्वितीय एवं सदर तृतीय, हैंडबाल में चौंतड़ा खंड प्रथम, सुंदरनगर द्वितीय एवं गोपालपुर तृतीय, बैडमिंटन में सदर…
Read Moreमहंगाई पर रोक को ट्रेड यूनियनों का हल्ला
मंडी। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों की समन्वय समिति के आह्वान पर बुधवार को मंडी में मजदूर यूनियन ने सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया। लाल झंडा यूनियन की ओर से मंडी शहर में रैली निकाली गई। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हल्ला बोला गया। इसी समन्वय समिति के आह्वान पर 20-21 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के करीब 10 करोड़ से अधिक…
Read More..31 यात्रियों की जान पर बन आई
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। पथ परिवहन डिपो सरकाघाट की सुबह सवा पांच बजे संधोल के लिए जाने वाली बस में सवार यात्रियाें की जान पर उस समय बन आई जब अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक की मुस्तैदी से हादसा टल गया। चालक-परिचालक समेत बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बीस रास्ते में बस में एकाएक आई तकनीकी गड़बड़ी का चालक को समय रहते पता चल गया। चालक ने सवारियों को सुरक्षा निर्देश देने के बाद बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे…
Read Moreअशोक बनाए अध्यापक संघ के मुख्य संरक्षक
झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बिलासपुर इकाई ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रधान नरोत्तम धीमान, महासचिव कर्मदेव चौहान और कोषाध्यक्ष गुरमेल ठाकुर ने चरचा के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की। कार्यकारिणी में अशोक शर्मा को मुख्य संरक्षक निक्का राम को संरक्षक, अश्वनी गौतम को वरिष्ठ उपप्रधान, रमेश डोगरा ओर मस्त राम शर्मा को उपप्रधान, नरवीर सिंह चंदेल को सह सचिव, गोपाल दास डोगरा को सहायक सचिव, राम रतन ठाकुर और कश्मीर सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सुरेंद्र मोहन को प्रेस सचिव,…
Read Moreसीटू कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल किया प्रदर्शन
चंबा। स्थानीय सीटू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली। सीटू ने रैली निकालने के साथ-साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को एक मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच सालों से ट्रेड यूनियनें संयुक्त रूप से अपनी मांगों को प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचा रही हैं, लेकिन सरकार ने इन मांगों पर कोई भी उचित कदम नहीं उठाया है। उन्होंने सरकार के इस रवैये के प्रति रोष…
Read Moreनहीं चलेगा मोदी का जादू: पठानिया
चंबा। वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने फूड सिक्योरिटी बिल और मनरेगा कानून पास कर विश्व भर में वाहवाही लूटी है। फूड सिक्योरिटी बिल आम लोगों को दो वक्त की रोटी की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि लोस चुनावों में भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का जादू चलने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि जब नरेंद्र मोदी हिमाचल बीजेपी के प्रभारी थे तो कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को हराकर दो तिहाई बहुमत से सत्ता हासिल की थी। पूर्व सीएम…
Read Moreफिर उठेगी चैहणी सुरंग बनाने की मांग
पांगी (चंबा)। एक बार फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पांगी दौरे पर आ रहे हैं। इस बार भी पांगी घाटी के निवासियों को उनसे एक ही मांग पूरी किए जाने की आस है और वह है चैहणी सुरंग का निर्माण। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को भरपूर समर्थन देने वाले पांगीवासी इस बार लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश सरकार से सुरंग निर्माण को लेकर कुछ पुख्ता घोषणा की उम्मीद लगाए हुए हैं। साल में करीब छह माह बर्फ की चादर से ढकी रहने वाली इस घाटी के निवासियों को महज एक…
Read More