जन औषधि केंद्र में नहीं जरूरी दवाइयां

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को सस्ती दवाइयां मुहैया करवाने के स्वास्थ्य महकमे के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में खोले गए जन औषधि केंद्र में आपातकाल की कोई दवाई न मिलने से रोगियों और उनके तीमारदारों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि करीब एक माह पूर्व उपायुक्त ने अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र में दवाइयां उपलब्ध करवाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन दवाइयां मुहैया नहीं करवा पाया है। जन औषधि केंद्र में करीब 300 विभिन्न दवाइयां होनी…

Read More

पांचवीं पास को भी मिलेगा नौकरी का मौका

पांचवीं पास को भी मिलेगा नौकरी का मौका अर्की (सोलन)। जिला सोलन में पांचवीं पास से लेकर आईटीआई प्रशिक्षित तथा सभी प्रकार के डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए रोजगार प्राप्ति का सुनहरा मौका है। अर्की चौगान में आगामी 30 सितंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसका आयोजन श्रम व रोजगार विभाग कर रहा है। जिला के करीब 20 विभिन्न उद्योगों द्वारा इस आयोजन में रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। जिनके लिए रोजगार मेेले में नियुक्तियां की जाएंगी। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी सोलन निर्मल शर्मा…

Read More

साहब जी! बैठक बाद में कर लेेना प्लीज

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार और पांवटा विस क्षेत्र के दूरदराज से पहुंचे मरीज एवं साथ आए लोग बुधवार को परेशान दिखे। हर रोज औसतन 400 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इसमें से 50-60 मरीज इन दिनों वायरल फीवर के होते हैं। बुखार, उल्टी दस्त, जुखाम और सिरदर्द के मरीज इनमें शामिल हैं। शिलाई और पांवटा विस क्षेत्र के डेढ़ लाख से अधिक लोगों के लिए पांवटा सिविल अस्पताल ही स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। मरीजों की दिक्कतों एवं स्थानीय अस्पताल की समस्याओं को दूर करने के लिए सीएमओ ने…

Read More

कौशल विकास भत्ते के लिए 2500 युवाओं का चयन : डीसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कौशल विकास कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2500 युवाओं का इस कार्यक्रम के लिए चयन कर लिया गया है जिनमें से 394 युवाओं द्वारा निर्धारित प्रपत्र भरकर रोजगार कार्यालय में जमा करवा दिए गए हैं। इन युवाओं को अक्तूबर से प्रतिमाह एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू ने कौशल विकास भत्ता कार्यक्रम की प्रगति बारे समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने…

Read More

कौशल विकास भत्ते पर शर्तें भारी

शिमला। कौशल विकास भत्ता योजना पर शर्तें भारी पड़ रही हैं। 400 से अधिक युवा फार्म लेकर गए लेकिन जमा महज 8 ही फार्म हुए। भत्ते के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट के बावजूद जिले में 4 युवाओं को ही भत्ता मिल पाया है। कौशल विकास भत्ता लेने के लिए युवाओं में रुझान क्यों नहीं है? जब इस मामले की पड़ताल की गई तो मालूम पड़ा है कि बेरोजगार युवाओं पर कौशल विकास भत्ता लेने के लिए रोजगार विभाग की शर्तें भारी पड़ रही हैं। रोजगार विभाग की शर्तों…

Read More

खाली रह गईं बीएड की 2000 सीटें

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएड कालेजों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल पूरा होने के बावजूद दो हजार के लगभग सीटें खाली रह गई है। प्रदेश में दो सरकारी और 71 निजी बीएड कालेजों से बीएड करने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया विवि परिसर में हुई थी। इन कालेजों में कुल 8500 सीटें थीं। विवि प्रशासन को इस मामले में हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। इसके बाद ही खाली सीटों पर फैसला हो सकेगा। हिमाचल में लंबे अर्से बाद प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीएड की काउंसलिंग हुई है। इससे…

Read More

टीडी नियम में बदलाव को मंजूरी

शिमला। मंत्रिमंडल ने राजपत्र में हिमाचल प्रदेश वन (टिंबर डिस्ट्रीब्यूशन टू द राइट होल्डरज) नियम, 2010 में संशोधन के प्रकाशन को भी स्वीकृति प्रदान की ताकि आम लोगों से आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए जा सके। टीडी नियमों में इससे लोगों के हित में बदलाव होगा। हिमाचल सरकार ने बिलासपुर शहर में विस्थापितों द्वारा किए गए अतिक्रमण को रेगुलर करने के लिए विशेष नीति तैयार करने का निर्णय लिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। इसके तहत नियमित की जा सकने वाली अधिकतम भूमि…

Read More

ओवरलोडिंग पर निजी बस, दो टैक्सियां जब्त

शिमला। बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर बिना रोड परमिट के दौड़ रही गाड़ियों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन के भीतर पुलिस ने शिल्ली चौक, चौड़ा मैदान, सीटीओ चौक और आईजीएमसी रोड पर 165 गाड़ियों के चालान किए। प्रत्येक गाड़ी को 1500 रुपये जुर्माना किया गया। इसमें निजी गाड़ियों के साथ साथ सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं। ‘अमर उजाला’ ने आम का चालान, रसूखदारों को सलाम, लालबत्ती वाहनों का चालान नहीं शीर्षक से खबरें प्रकाशित की गई थीं। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस…

Read More

जेएनएनयूआरएम में अभी तक महज पांच फीसदी काम

शिमला। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) का पहला चरण समाप्त हो चुका है लेकिन इसमें अभी तक महज पांच फीसदी ही काम हो पाया है। प्रस्तावित 3898 करोड़ का निवेश करीब 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। नगर निगम की सीमा के तहत तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ऐसे में यदि केंद्र प्रायोजित और नगर निगम के प्रस्तावित 3898 करोड़ रुपये पर गंभीरता दिखाई गई होती तो तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को कई प्रकार की सुविधा मुहैया हो पाती। इतना ही नहीं, पर्यटन…

Read More

बिजली गिरने से महिला की मौत, घरों में दरारें

बालीचौकी/पधर/रिवालसर (मंडी)। जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश के बीच गिरी बिजली से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। तीन मवेशियों की भी मौत हे गई है। ग्राम पंचायत भनवास के भाटलूधार गांव में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला अपने खेतों में घास काट रही थी। अचानक आसमान पर छाए बादलों से बिजली गिरी और महिला इसकी चपेट में आ गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर…

Read More