कुल्लू। प्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिला कुल्लू में अनेक प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं इसलिए इन स्थलों का इक्को टूरिज्म के तहत दोहन कर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना होगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे राज्य सरकार को राजस्व भी मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने प्राक्कलन समिति के साथ आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी। अध्यक्ष और अन्य समिति सदस्यों ने जिला पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि जिले में अविकसित पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाए। उन्होंने…
Read MoreCategory: Himachal News
जांच में 14 छात्र गंभीर रोगों से पीड़ित
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम बंगाणा ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा। इस दो दिवसीय शिविर में करीब पांच पाठशालाओं पनेड़, ककराणा, खनेड़, घुघन कलां और थानाकलां के 800 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें आंख रोग, चर्म रोग व मिर्गी रोग से ग्रस्त 14 छात्रों को क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना भेजा गया। स्वास्थ्य शिक्षक परविंद पटियाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चैक करने पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दांतों के रोग, खून की कमी एवं पेट…
Read Moreचप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में हुए दो गोलीकांडों और पुलिस की नाकामी के विरोध पर एकाएक पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वारदातों के कारण लोगों में डर घर कर गया है। लोगों के डर को मिटाने के लिए पुलिस जवानों की दो टुकड़ियों ने अंब क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। इन जवानों ने वीरवार को अंब मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में चहलकदमी भी की। वीरवार सुबह पुलिस जवानों की क्षेत्र में चहलकदमी के बाद डरे सहमे लोगों की जान में जान आई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों…
Read Moreहैंडबाल में चताड़ा बना सिरमौर
दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ में चल रही चार दिवसीय 30वीं जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर के 52 स्कूलों के करीब 587 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।खेल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्हाेंने खिलाड़ियों का संबोधित करते हुए कहा कि बच्चाें को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। सामाजिक…
Read Moreबाणदू में महिला से स्नेचिंग
गगरेट (ऊना)। अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत भद्रकाली के बाणदू में बुधवार रात तीन युवकों ने एक महिला के साथ स्नेचिंग करने का प्रयास किया। वारदात के दौरान शातिरों ने महिला के कानों से सोने की बालियां खींचने का प्रयास किया। तीनों बाइक पर सवार थे। हालांकि पुलिस एवं लोगों की मुस्तैदी के चलते तीनों को पकड़ लिया गया है। तीनों युवक पंजाब के होशियारपुर जिले से संबंधित बताए जा रहे है, इनमें से एक युवक इसी क्षेत्र का मूल निवासी भी है, लेकिन इन दिनों पंजाब के होशियारपुर में…
Read Moreब्रह्मपुर में दूध से लदा ट्राला उड़ाया
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रह्मपुर में दूध से लदा ट्राला चोरी हो गया। मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई है, जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कुलदीप कुमार निवासी ब्रह्मपुर ने सड़क के किनारे स्थित अपने घर के बाहर अपना ट्राला खड़ा किया था, जो दूध से पूरी तरह लोड था, लेकिन जब वह घर से बाहर आए तो ट्राले को वहां न पाकर दंग रह…
Read Moreटायर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
ठियोग (शिमला)। क्षेत्र में टायर चोरी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने दो गाड़ियों के सात टायर चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से टायर भी बरामद कर लिए हैं। 23 सितंबर को को धर्मदत्त निवासी कथोग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी गाड़ी के टायर कोई चोरी कर ले गया है। उसी दिन नरेंद्र कुमार की गाड़ी के तीन टायर भी चोरी हुए। इसके बारे में भी पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। छानबीन…
Read Moreसांगला में दो हादसों में दो की मौत
सांगला (किन्नौर)। जिले में विभिन्न हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के निचार खंड के तहत रूनंग के पास भेड़ों को चराते समय कल्पा निवासी विशाल नेगी (30) का अचानक पांव फिसल जाने से वह कास्टो नामक स्थान के पास करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की…
Read Moreवॉलीबाल में सकरी ने भोरंज को हराया
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में चार दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता वर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस मौके पर छात्रों ने खेल खेलना तेरे संग खेलना…, भेड़ा तेरियां हो, चिट्टी चादर गाने पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। पहले दिन हुए बास्केटबाल के मुकाबलों में टौणीदेवी ने ककड़ियार को हराया। वालीबाल में सकरी ने भोरंज को हराया है। बैडमिंटन का पहला मुकाबला जोड़े अंब और री के…
Read Moreमांगें मनवाने को सड़क पर उतरी सीटू
हमीरपुर। भारतीय ट्रेड यूनियन की राज्य इकाई के आह्वान पर सीटू ने बुधवार को हमीरपुर शहर में धरना प्रदर्शन किया और मजदूर वर्ग के शोषण को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। सीटू ने महंगाई के विरोध, श्रम कानूनों को लागू करवाने, न्यूनतम मानदेय 10 हजार करवाने, श्रमिकों को पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं मुहैया करवाने सहित कई मांगें उठाई। सीटू के जिला सचिव प्रताप राणा ने कहा कि सरकार…
Read More