चार वर्षीय बच्ची से दुराचार का प्रयास

पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के एक गांव में एक नाबालिग लड़के पर एक चार वर्षीय बच्ची से दुराचार के प्रयास का आरोप लगा है। हालांकि, दुराचार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव में बाहरी राज्य से संबंधित प्रवासी परिवार रहता है। साथ लगते दूसरे गांव का परिवार भी यहीं किराये पर रहता है। बुधवार शाम जब बच्ची की माता पानी लेने गई, तभी वहां किराये पर रह रहा एक 16…

Read More

धर्मकोट में भालू की दस्तक से दहशत

मैकलोडगंज। पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के समीपवर्ती गांव धर्मकोट में पिछले कुछ दिनों से जंगली भालू की दस्तक से लोग दहशत में हैं। हर दिन सुबह होते ही धर्मकोट गांव के पास वाले जंगल से बेखौफ एक भालू लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, वीरवार की सुबह यह भालू धर्मकोट के एक स्थानीय निवासी के घर में घुस गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग भालू के खौफ से सहम से गए हैं। धर्मकोट और इससे लगते गांव हैणी, सुकैड़ी, धुपनाल और रक्कड़ के…

Read More

ठंढोल से महिला का अपहरण

अंद्रेटा/पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के पंचरुखी ब्लाक की पंचायत ठंढोल के एक गांव से एक महिला का अपहरण कर लिया गया। उसका मोबाइल और चप्पलें घर के पिछवाड़े से मिली हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना वीरवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक ठंढोल पंचायत के एक गांव से एक संभ्रांत परिवार की महिला शाम सात बजे अपने घर में काम कर रही थी। उसके बच्चे घर में ही थे। जब वह किसी काम…

Read More

बाली की ‘क्लास’ में विकास का पाठ

धर्मशाला। खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली वीरवार को धर्मशाला में आयोजित विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अपने रंग में नजर आए। विकास कार्यों के हिसाब और फिजूलखर्ची पर जीएस बाली ने अधिकारियों की खूब ‘क्लास’ ली। प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को सही ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने विभागों में फिजूलखर्ची पर रिपोर्ट तलब की। मंत्री ने अधिकारियों से सीधे तौर पर फिजूलखर्ची रोकने तथा अनावश्यक खर्चों में कमी लाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि अनावश्यक खर्चों…

Read More

पर्यटकों को खींचने लगी रोहतांग की वादियां

रोहतांग (कुल्लू)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में भले ही बर्फ नहीं है लेकिन आसपास की चोटियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी से यहां का नजारा निखरा हुआ है। साथ ही रोहतांग और मनाली में पर्यटकों की आमद भी बढ़ गई है। चांदी जैसी चमक रही इन पहाड़ियों को देखकर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक रोहतांग की ओर खींचे चले आते हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारियों के अलावा रोहतांग टॉप पर छोटा मोटा कारोबार करने वाले लोगो…

Read More

बेसुरे गायकों को नहीं मिलेगा गाने का मौका

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मजेदार बनाने के लिए दशहरा उत्सव समिति ने कमर कस ली है। देवी-देवताओं के महाकुंभ इस उत्सव में इस बार बेसुरे कलाकार प्रस्तुतियां नहीं दे पाएंगे। जजों के माध्यम से पास कलाकार को ही अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का मंच मिल पाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम ऐतिहासिक लालचंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र में होंगे। समिति इस कोशिश में है कि किसी भी सिफारिशी कलाकार को शामिल न किया जाए। मंच की गरिमा और दर्शकों की हर साल मिलती शिकायतों के बाद समिति ने इस बार कलाकारों…

Read More

12 ठेकेदारों को जुर्माना, 12 को नोटिस

काईस (कुल्लू)। सरकार के निर्माण कार्यों में ढील बरतने पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों पर शिकंजा कर दिया है। तय अवधि में निर्माण कार्य न निपटाने पर विभाग ने ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जुर्माना ठोंका है। विभाग ने कुल्लू डिविजन के 12 ठेकेदारों को निर्माण कार्य की कुल लागत का एक से पांच फीसदी तक जुर्माना लगाया है। साथ ही करीब एक दर्जन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग की इस सख्ती से सरकारी काम लेकर अपनी मनमर्जी करने वाले ठेकेदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठेकेदारों…

Read More

बंजार में कारदार संघ स्की विलेज के संग

कुल्लू। करोड़ों रुपये के बजट वाले प्रस्तावित स्की विलेज को लेकर बंजार कांग्रेस और कारदार पक्ष में नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों संगठनों ने साफ किया है कि स्की विलेज बने पर जिस स्थल पर निर्माण होना है, वहां वास करने वाली तमाम जोगनियों और देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ न की जाए। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत और बंजार देवी-देवता कारदार संघ के प्रधान सत्य देव नेगी ने कहा कि यहां के देव स्थलों का सही ढंग से विस्तार करना चाहिए। स्की विलेज इन्हें…

Read More

कर्मचारियों को 4-9-14 का विशेष लाभ दे सरकार

कुल्लू। शिमला में आयोजित बैठक में लिए गए कर्मचारी हित फैसलों का हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। साथ ही परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है। परिवहन कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में परिवहन मंत्री ने 48 घंटे ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा के लिए 5 सदस्यों की कमेटी बनाने, बसों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बस बार रजिस्टर लगाने का अहम निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त अनुबंध पर 4000 रुपये वेतन पाने वाले संवाहकों के लिए…

Read More

करोड़ों रुपये दबाए बैठे हैं विद्युत प्रोजेक्ट

भल्याणी (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू के नदी-नालों और पहाड़ों का सीना छलनी कर करोड़ों की कमाई में जुटे कुछ हाईडल प्रोजेक्टों के प्रबंधकों की विधानसभा प्राक्कलन समिति ने खूब क्लास ली। लाडा का पैसा जमा न करने पर समिति के अध्यक्ष ने परियोजना प्रबंधकों को समीक्षा बैठक में खूब लताड़ा। यह राशि करोड़ों में बताई जा रही है। आलम यह है कि इस कारण कई सड़कों का काम भी नहीं हो रहा। शुक्रवार को बचत भवन कुल्लू में आयोजित प्राक्कलन समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष…

Read More