बसों की कमी को लेकर एससीए का प्रदर्शन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में बसों की कमी और एचआरटीसी का डिपो खोलने की मांग को लेकर जोगिंद्रनगर कॉलेज एससीए ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर से बस अड्डे तक एससीए के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एससीए के प्रधान रविंद्र सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार, सह सचिव दीपा पूर्व एससीए प्रधान गुरमीत भारद्वाज ने कहा कि जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी का डिपो खोलने एवं बसों की कमी को लेकर लंबे समय से माकपा, एसएफआई, नौजवान सभा और कई युवक मंडलों की…

Read More

सोलो डांस में अव्वल रहा शिवम

बिलासपुर। के डांस कंपीटिशन ‘श्रिया-2013’ में भाग लेने पहुंचे स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बना। किसान भवन में बुधवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने के लिए प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बच्चों के बीच हुई कांटे की टक्कर के चलते विजेताओं के चयन के लिए निर्णायक मंडल को भी काफी सोचने को विवश कर दिया। बुधवार को किसान भवन में आयोजित के डांस कंपीटिशन में सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी, राधे गोविंद, कन्या पाठशाला, ग्लोरी, आर्यन, माउंट केलेवरी व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल…

Read More

नवरात्र: नयना देवी जाना है तो जरूर पढ़ें ये खबर

आगामी नवरात्र मेला में मां श्री नयनादेवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु बेफिक्र होकर नयनादेवी पहुंचें। नयनादेवी में नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बार मेले के लिए ट्रक, ट्रैक्टर और टैंपो से सवारियां ढोने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नयना देवी में प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में आगामी माह से शुरू हो रहे नवरात्र मेला में ट्रक, टैंपों, ट्रैक्टर से सवारियां ढोने पर प्रतिबंध रहेगा। मेला के दौरान नयनादेवी क्षेत्र…

Read More

मैच फिक्सिंग’ की तर्ज पर हो रही थी नकल!

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में गत बुधवार को पकड़े गए नकल के मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे न केवल परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ, बल्कि स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं। बहरहाल, घुमारवीं के एसडीएम ने वीरवार को इसकी रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर कइयों पर गाज गिर सकती है। घुमारवीं छात्र पाठशाला में गत बुधवार को नकल के कई मामले पकड़े गए थे। एसडीएम राजीव कुमार ने…

Read More

कॉलेज कैंटीन से नहीं हट सका ताला

चंबा। जिले के एकमात्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा की कैंटीन पर दो माह से ताला लटका हुआ है। इसके चलते कॉलेज के करीब 2100 विद्यार्थियों और स्टाफ को कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है। विद्यार्थियों को मजबूरन बाजार के होटलों से खाद्य वस्तुएं लेनी पड़ रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए कॉलेज प्रशासन ने कैंटीन के टेंडर 25 जुलाई को रखे थे। विभागीय कारणों के चलते टेंडर की तारीख 10 अगस्त को तय की गई। 10 अगस्त को टेंडर प्रक्रिया में आधा दर्जन पार्टियों ने भाग लिया और उन्होंने…

Read More

कहीं गुरुजी, कहीं चपरासी नहीं

तेलका (चंबा)। केंद्रीय पाठशाला पण्ताह के अधीन आने वाले चार स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है। इन स्कूलों में वर्तमान में कुल 306 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राथमिक स्कूल करवाल में जेबीटी के दो पद खाली चल रहे हैं। छत्रेल स्कूल में 27 बच्चों का भविष्य एक ही अध्यापक के हाथ में है। यहां जेबीटी का पद पिछले दो वर्षों से खाली चल रहा है। अंद्राल तथा नगाली स्कूल में जेबीटी का एक-एक पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ। मंडाई स्कूल में चपरासी का पद…

Read More

गर्मी गई पर नहीं गया जल संकट

पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत चकलू के चीणू गांव में जल संकट खड़ा हो गया है। दस दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गांव में पानी की समस्या से 150 लोगों की आबादी त्रस्त है। उपमंडल कोटी में विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव में खेतीबाड़ी का कार्य जोरों से चला हुआ है। नलों में पानी न आने से ग्रामीणों में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। मनजीत सिंह,…

Read More

फोरेंसिक लैब खोलेगी आग के राज

चंबा। बस स्टेंड के पास हुई आग की घटना की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने जली हुई दुकानों से साक्ष्य जुटा लिए हैं और इन्हें एकत्र जुंगा स्थित एफएसएल लैब में भेजा जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस ने बिजली बोर्ड चंबा को भी इस घटना की जांच करने के आदेश दिए थे। चंबा मंडल के एसडीओ पवन कुमार ने आदेश प्राप्त होते ही जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। इसमें दो वरिष्ठ…

Read More

किलाड़ को एचआरटीसी के सब डिपो का तोहफा

पांगी (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांगी को मिनी सचिवालय का तोहफा देने के अलावा कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने हाई स्कूल करयुणी को जमा दो का दर्जा दिया। मिडिल स्कूल सौर, करयास तथा फिंडरू को हाई का स्कूल का दर्जा देने की घोषणा की है। सिंधाड़ी नाला में फुट ब्रिज बनाने की भी घोषणा की है। पांगी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में एचआरटीसी का सब डिपो खोलने का ऐलान किया है। चलासरी गांव में प्राइमरी स्कूल खोला जाएगा। चलौली, प्रग्वाल तथा करोथी में पशु डिस्पेंसरियां खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री…

Read More

एक किलो चरस के साथ दबोचा युवक

धर्मशाला। गुप्तचर विभाग ने धर्मशाला में एक किलोग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली बाजार के साथ लगते खड़ा डंडा रोड के किरपू मोड़ के पास सीआईडी यूनिट ने युवक को चरस के साथ धर दबोचा। सीआईडी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीआईडी को लंबे समय से युवक के चरस बेचने को लेकर सूचनाएं मिल रही थी। ऐसे में सीआईडी ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को किरपू मोड़ पर नाका लगाकर यह कार्रवाई की। युवक जैसे ही…

Read More