जंजैहली के छतरी में जीप गिरी, दो की मौत

गोहर (मंडी)। जंजैहली घाटी के दुर्गम क्षेत्र छतरी के राणाबाग क्षेत्र के समीप बिठुआं गांव में शुक्रवार देर शाम एक महिंद्रा जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से दो घायलों को उपचार के लिए आनी अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतकों की पहचान शेर सिंह और दयाल राम निवासी ध्रीण के रूप में हुई है। घायलों में खेम सिंह निवासी ध्रीण और संतोष कुमार निवासी आनी गुगरा शामिल हैं। छतरी व्यापार मंडल के प्रधान…

Read More

पुलिस ने बरामद किए चोरी हुए पांच सिलेंडर

मंडी। सदर थाना पुलिस ने स्कूलों से मिड-डे-मील का राशन और सिलेंडर चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पांच गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। गिरोह के मुख्य सरगना की निशानदेही पर पुलिस स्कूलों में चोरी अन्य सामान को बरामद करने में जुटी है। पुलिस जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सदर थाना के एसएचओ प्रकाश चंद नेतृत्व पुलिस टीम ने चोर गिरोह के मुख्य आरोपी घाट गांव निवासी खूबे राम को कोर्ट में पेश किया। आरोपी पहले से ही मंडी…

Read More

एक करोड़ से होगा मंदिरों का जीर्णोद्धार

भरमौर (चंबा)। शिवनगरी भरमौर स्थित चौरासी परिसर का जीर्णोद्धार होने वाला है। चौरासी परिसर के जीर्णोद्धार पर प्रदेश सरकार लगभग एक करोड़ रुपये खर्च करेगी। चौरासी परिसर के जीर्णोद्धार से यहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा श्रद्धालुआें को भी सुविधा मिलेगी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौरासी परिसर में 84 छोटे बड़े मंदिर है। इसमें धर्मराज का मंदिर भी शामिल है। पांच मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन हैं। चौरासी परिसर में स्थित कुछ मंदिरों की हालत काफी दयनीय हो गई है। लंबे समय से मंदिरों की मरम्मत न होने…

Read More

दस साल बीते, सड़क नहीं की पक्की

तीसा (चंबा)। लोक निर्माण विभाग ने कल्हेल से बंजली तक सड़क तो बना बना दी है, लेकिन पिछले लगभग दस साल से इस सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई गई। ऐसे में इस सड़क की हालत दयनीय बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजकुमार, नरेश कुमार, सूरज, दिनेश सिंह, प्रकाश चंद, विनोद कुमार, कमलेश, कश्मीर सिंह, प्यार चंद और विजय कुमार ने बताया कि सड़क ही हालत खस्ता होने के कारण इस…

Read More

अब एकसाथ मिलेंगी दो वर्दियां

चंबा। अब दूसरी वर्दी के लिए स्कूली बच्चों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार दोनों स्कूल वर्दियां एक साथ मिल जाएंगी। इसकी खेप पहुंच चुकी है और जल्द स्कूली बच्चों को वार्दियां वितरित कर दी जाएंगी। पहले चरण में छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के 48 हजार 935 बच्चों को वर्दियां प्रदान की जाएगी। इसमें 25 हजार 386 छात्र व 23 हजार 549 छात्राएं शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुफ्त स्कूल यूनिफार्म स्कीम के तहत सरकार की ओर से पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को…

Read More

25 सोलर लाइट का किया लोकार्पण

सलूणी (चंबा)। लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने भलेई माता मंदिर में सौलर लाइटों का लोकार्पण किया। यहां पर चार लाख रुपये की राशि से 25 सौलर लाइटें स्थापित की गई हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भर्लेई शक्तिपीठ में न केवल चंबा जिला, बल्कि अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके चलते श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए सौलर लाइटें स्थापित कर दी गई है। इससे पहले उन्होंने भलेई मंदिर में पूजा अर्चना की। भलेई मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर, सचिव अमर चंद शर्मा ने मंदिर पहुंचने…

Read More

महिला गुमशुदगी मामले में मिले अहम सुराग

पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले दिनों पंचरुखी इलाके के गांव तप्पा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही महिला तक पहुंच सकती है। सूत्र बताते हैं कि महिला की मोबाइल कॉल्स डिटेल से तो कुछ पता नहीं चला था। लेकिन उनके लैंडलाइन फोन की कॉल डिटेल से एक फोन नंबर का पता चला है, जो स्थानीय युवक का बताया जा रहा है। युवक अपने पिता के साथ एक जगह नौकरी करता है। वह…

Read More

नगरोटा में चेन स्नैचर गिरोह सक्रिय

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। त्योहारों और शादियाें का सीजन आरंभ होते ही क्षेत्र में चेन स्नैचर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल होती हैं जो बस अड्डों तथा भीड़भाड़ वाले वाली जगहों में अपने काम को बड़ी सफाई से अंजाम देती हैं। बीते रोज वीरवार को नगरोटा बगवां के बस अड्डे पर कथित रूप से घटी ऐसी ही एक चेन स्नैचिंग की घटना ने महिलाओं के भय पैदा कर दिया है। क्षेत्र में इससे पूर्व भी चैन स्नैचिंग तथा लोगों…

Read More

बुलेट पर रोमांस, खुली जीप में मस्ती

धर्मशाला। खुली जीप में मस्ती और बुलेट पर रोमांस। जी हां, धर्मशाला की वादियों में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो द बेचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका की शूटिंग का। शुक्रवार को दिन भर हिमाचली गबरू विजय और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बाहों में बाहें डाले धर्मशाला से लेकर मैकलोडगंज की वादियों में घूमते नजर आए। शुक्रवार को मल्लिका और विजय ने ओपन जीप और बुलेट पर कई शॉट दिए। मल्लिका शेरावत विजय के साथ दाड़ी…

Read More

युवाओं को फिरकी सिखाएंगे भज्जी

धर्मशाला। बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी फिरकी और ‘दूसरा’ में उलझा चुके स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह हिमाचल में क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए भज्जी ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से भी हाथ मिलाया है। चैंपियंस लीग टी-20 का फाइनल जीतने के बाद हरभजन सिंह ने प्रदेश में अकादमी खोलने की घोषणा की है। एचपीसीए ने भी हरभजन सिंह की इस घोषणा का स्वागत किया है। हरभजन सिंह वर्तमान में जालंधर में क्रिकेट अकादमी चला रहे हैं। इसमें पंजाब के 200 से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर…

Read More