पीजीआई में दाखिल हिमाचल के मुख्य सचिव सुदृप्त राय की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे पीजीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सवेरे उनके ब्रेन को न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञों ने आपरेट किया। उसके बाद भी उनकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। फिलहाल उनकी सेहत पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार निगाह बनाए हुए है। मुख्य सचिव को वीरवार शाम ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर पीजीआई में दाखिल कराया गया था। उन्हें देखने के लिए उद्योग एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री…
Read MoreCategory: Himachal News
कृषि उत्पादों में आएगा मशरूमकृषि उत्पादों में आएगा मशरूम
शिमला। हिमाचल सरकार मशरूम उद्योग को नई संजीवनी देने जा रही है। इसके लिए मशरूम को कृषि उत्पाद कैटेगिरी में लाया जा रहा है। वर्तमान में मशरूम एग्रीकल्चर प्रोडयूस एंड मार्केटिंग एक्ट के तहत नहीं आता। इस कारण इसे उगाना कृषि गतिविधि नहीं मानी जाती। मशरूम की खेती बंद कमरों में तापमान बनाए रखने के कारण होती है। तापमान का स्तर बनाए रखने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। लेकिन कृषि गतिविधि न होने के कारण इसके लिए कमर्शियल रेट किसानों को चुकाने पड़ रहे हैं। यदि इस खेती…
Read Moreसीएचसी के लिए मांगी जीवन रक्षक दवाएं
लडभड़ोल (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम जोगिंद्रनगर किशोरी लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के अतिरिक्त विधायक ठाकुर गुलाब सिंह भी उपस्थित रहे। मीटिंग में चिकित्सालय से संबंधित सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सुविधाओं की कमी के चलते निर्णय लिया गया कि अस्पताल में ईसीजी, एक्स-रे मशीन की मरम्मत एवं फर्नीचर की कमी क ो पूरा करना जरूरी है। प्रस्ताव पारित किया गया कि कई दिन से खाली चल रहे सफाई कर्मचारी और तकनीशियन पदों को…
Read Moreक्रिकेट अकादमी पर एसोसिएशन से मांगा जवाब
मंडी। एचपीसीए के बाद मंडी के पड्डल ग्राउंड में चल रही क्रिकेट अकादमी पर भी शिकंजा कसने लगा है। खेल विभाग ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन से अकादमी चलाने के लिए परमिशन लेने के बारे में पत्र जारी कर जवाब मांगा है। दो माह पहले एचपीसीए के सहयोग से जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने युवा क्रिकेटरों को तराशने के लिए अकादमी शुरू की थी। जिसमें मौजूदा समय में मंडी के 50 युवा खिलाड़ी निशुल्क प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। मंडी के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल की बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए…
Read Moreसंख्या के आधार पर निर्धारित हो पदोन्नति कोटा
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला इकाई की बैठक में विभिन्न मांगों पर गहन विचार विमर्श किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला मंडी में आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक ठाकुर ने की। संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि प्राध्यापकों का पदोन्नति कोटा संख्या के आधार पर किया जाए। वर्तमान में 16531 प्रवक्ता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। जबकि, मुख्याध्यापकों की संख्या 848 है, जोकि तर्क संगत नहीं है। संघ के प्रेस सचिव प्रदीप चौहान ने बताया कि बैठक में प्राध्यापकों की…
Read Moreटांडू स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को नवाजा
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टांडू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। शुक्रवार को आयोजित वार्षिक समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा की पल्लवी, नीकिता, सातवीं के दिग्विजय, कमल कुमार, आठवीं की अंजना कुमारी, जसवीर सिंह, नौवीं की यामिनी, तनवी, अंकिता, 10वीं के लतेश कुमार, कपिल देव, मनीषा कुमारी, जमा एक आर्ट्स ग्रुप की…
Read Moreतीन बैठकों में नदारद पदाधिकारियों की होगी डिमोशन
मंडी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बल्ह भाजपा मंडल ने पार्टी गतिविधियों से नदारद रहने वाले पदाधिकारियों को आगाह किया है। बताया कि लगातार तीन बैठकों में गैर हाजिर पदाधिकारियों की डिमोशन या पद से हटाया जा सकता है। बल्ह भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय रावत, महामंत्री भगवान दास, उपाध्यक्ष पीसी अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र सिंह गांधी, मीडिया प्रभारी संदीप अवस्थी, रणवीर सपहिया ने कहा कि बल्ह भाजपा मंडल का कोई भी पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो पार्टी ऐसे पदाधिकारियों की डिमोशन करेगी या फिर पद…
Read Moreभाषण में अंजना और तराना ने बाजी मारी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के विभिन्न पाठशालाओं में शुक्रवार को बालिका सुरक्षा दिवस मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर, राजकीय उच्च पाठशाला मझारनू, राजकीय माध्यमिक पाठशाला टिकरी मुशैहरा सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर और राजकीय माध्यमिक पाठशाला भड़याड़ा में बालिका सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पाठशाला कुठेहड़ा में प्रधानाचार्य कुमारी अंजना शर्मा की अध्यक्षता में भाषण, नारा लेखन और चित्रकला का आयोजन किया गया। भाषण के जूनियर वर्ग में अंजना और तराना प्रथम, प्रिया…
Read Moreजिमीकंद और अदरक की खेती को प्रोत्साहन
टिहरा (मंडी)। किसानों की फसलों को बंदराें और जंगली जानवरों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने नौणी विश्वविद्यालय से नेरी रिसर्च सेंटर के माध्यम से एक डाक्यूमेंट तैयार किया है। किसानों को ऐसी फसलें उगाने के लिए आत्मा प्रोजेक्ट के तहत प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिन्हें बंदर या जंगली जानवर नष्ट नहीं करते हैं। जिले के धर्मपुर विकास खंड की डरवाड़ ग्राम पंचायत के किसानों ने इसी सीजन में अपने स्तर पर इस तरह की फसलें उगानी शुरू कर दी हैं। वर्ष 2012 में इन पंचायतों में किसान क्लबों और…
Read Moreदो वर्ष बाद भी नियुक्ति न मिलने से निराशा
मंडी। अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण भाषा शिक्षकों का नियुक्ति का इंतजार खत्म नहीं हो पाया है। अब अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। टेट उत्तीर्ण करने के दो वर्ष पश्चात भी इनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। सरकार की उपेक्षा पर संघ बिफर गया है। तेरह अक्तूबर को संघ का हमीरपुर में राज्यस्तरीय सम्मेलन होगा। जिसमें आगामी रणनीति तथा रूपरेखा तय की जाएगी। भाषा अध्यापक के लिए आयोजित टेट की परीक्षा के समय सरकार ने टेट उत्तीर्ण करने पर नियुक्ति की बात कही थी। बाद में…
Read More