सरकार द्वारा प्रत्येक चिकित्सा खंड में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक अस्पताल स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों और प्रदेश से बाहर की ओर रुख न करना पड़े। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में प्रदेश के इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक लोगों को समर्पित किया। ट्रॉमा ब्लॉक में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू)…
Read MoreCategory: Himachal News
मानव भारती विश्वविद्यालय में कोर्स बंद करने का मामला भेजा सरकार को
फर्जी डिग्री आवंटन के कथित आरोप में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय में कोर्स बंद करने का मामला सरकार को भेजा है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद कोर्स को बंद कर दिया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में 40 के करीब छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालय में भेजा जाना है। उधर, पुलिस एसआईटी ने कथित फर्जी डिग्री मामले में विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा सहित 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मानव भारती विश्वविद्यालय के करीब 46 हजार फर्जी डिग्रियों के आवंटन का आरोप…
Read Moreआईपीएल के मैच देखने के शौकीनों को और ढीली करनी होगी अपनी जेब, बढे टिकट के दाम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले दो आईपीएल मैचों के लिए टिकटों की मांग के चलते फ्रैंचाइजी ने टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला में मैच देखने के अब टिकट महंगे मिलेंगे। मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री में 1,000 रुपये वाले टिकट के दाम अब 1,500 रुपये हो गए हैं, जबकि 1,200 रुपये वाले टिकट के दाम को बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया है। धर्मशाला में होने वाले दोनों मैचों में लिए दर्शकों को खास उत्साह देखा…
Read Moreजहरीली गैस का रिसाव आखिर कहां से हुआ, कंपनियां कर रहीं इनकार
नंगल में वीरवार को जहरीली गैस के रिसाव का मुद्दा काफी गरमाया रहा। गैस का रिसाव किस कंपनी से हुआ, यह सवाल बना हुआ है। प्रशासन भी बिना किसी जांच के बोलने को तैयार नहीं। नंगल में दो ही बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। एक केंद्र सरकार की एनएफएल और दूसरी निजी इकाई पीएसीएल है। दोनों इकाइयों से कुछ ही दूरी पर है सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल है। यहां दो हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों की जान गैस रिसाव के कारण खतरे में पड़ गई। माना…
Read Moreएचपीयू बदलेगा पीजी प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए होने वाली पीजी कोर्स की संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में बदलाव किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विवि और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में प्रदेश भर के हजारों छात्र अपीयर होंगे। एचपीयू की पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं के साथ क्लैश होने की सूचना मिलने और छात्रों की ओर से बदलाव करने के लिए किए गए आग्रह पर एचपीयू विचार कर रहा है। जल्द पंजाब विवि और एचपीयू की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों का अध्ययन करने के बाद विवि…
Read Moreविजिलेंस जांच के दायरे से बाहर लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर होंगे घोषित- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली गई विभिन्न पोस्ट कोड की उन लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित करने की प्रक्रिया जारी है, जो विजिलेंस जांच के दायरे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पोस्ट कोड के परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे, जिनमें विजिलेंस जांच की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लास-3 के उन सभी पोस्ट कोड में भर्ती के लिए पुनः विज्ञापन जारी करने…
Read Moreस्मार्ट क्लासरूम में करवाई जा रही पढ़ाई का होगा औचक निरीक्षण
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम में करवाई जा रही पढ़ाई का अब औचक निरीक्षण होगा। सुक्खू सरकार के निर्देशों पर समग्र शिक्षा अभियान का परियोजना निदेशालय विशेष जांच दल गठित करेगा। यह जांच दल स्कूलों में जाकर जांचेगा कि स्मार्ट क्लास रूम में लगाए गए सभी उपकरणों का सदुपयोग किया जा रहा है या नहीं। शिक्षक कितनी देर और स्मार्ट क्लास रूम में क्या-क्या पढ़ा रहे हैं। स्कूलों में जाकर इन मामलों को जांचने के अलावा शिक्षा निदेशालय से भी ऑनलाइन माॅनीटरिंग की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान…
Read Moreभारत के निर्माण में कांग्रेस की विशेष भूमिका : सुखविंद्र सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस विचारधारा का आज कांग्रेस सामना कर रही है, उसका मुकाबला करने के लिए ऐसे ही संगठन की आवश्यकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से प्रेम का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जवाहर बाल मंच के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन संवाद-23 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आ रहा है। युवाओं को इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है। विशेष रूप से…
Read Moreतंबाकू उत्पाद बेचने और खरीदने पर 1634 लोगों के चालान, जुर्माना भी वसूला
हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं पुलिस विभाग ने गुरुवार को राजकीय रेलवे थाना शिमला, थाना कांगड़ा और जीआरपी पुलिस चौकी के पुलिस अन्वेषण अधिकारियों व जवानों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला की। इसमें रेलवे क्षेत्र में हो रहे अपराधों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। कार्यशाला के दौरान टीटीआर डीआईजी गुरुदेव शर्मा, एआईजी संदीप धवन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर उपस्थित रहे। आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पाया गया कि जीआरपी थाना कांगड़ा एवं शिमला के कर्मचारियों की ओर से रेलवे क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर…
Read Moreहाईकोर्ट ने चरस रखने के दोषी की दो माह की सजा तीन वर्ष के कठोर कारावास में तबदील, 65 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चरस रखने के दोषी को सुनाई गई सजा को बढ़ाया है। न्यायाधीश सत्येन वैद्य ने सरकार की अपील को स्वीकार करते हुए दो माह की सजा को तीन वर्ष के कठोर कारावास में तबदील किया है। इसके अतिरिक्त अदालत ने आरोपी पर 65 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अदालत ने आरोपी को जेल में डालने के लिए वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार ने दोषी फुकुनागा गुन को कम सजा सुनाए जाने को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी थी। एक अप्रैल 2019 को…
Read More