चंबा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की प्री लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के 537 चालान पेश हुए। इनमें से 306 चालान के तहत दो लाख 80 हजार 300 रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया। अदालत में प्रस्तुत न होने वाले वाहन चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रथम बार चुने गए विधायक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार चुने गए विधायकों ने भेंट की। यह विधायक संसद में आयोजित तीन दिवसीय अनुकूलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रथम बार निर्वाचित विधायकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सत्र के उपरांत मुख्यमंत्री से भेंट की और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। केवल सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी बहुमत से जीत…
Read Moreफोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 अन्तिम रूप में प्रकाशित
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम अप्रैल 2023 की अर्हता तारीख के आधार पर पूर्ण हो चुका है और भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023, दिनांक 10 मई, 2023 को अन्तिम रूप में प्रकाशित की जा चुकी हैं। प्रारूप प्रकाशन (दिनांक 05 अप्रैल 2023) के समय प्रदेश के समस्त 68 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल…
Read Moreसाइबर अपराध, धोखाधड़ी आदि करने के मकसद से लिए गए 3491 मोबाइल कनेक्शन काटे गए
दूरसंचार विभाग की हिमाचल प्रदेश इकाई साइबर अपराध, धोखाधड़ी आदि करने के लिए धोखाधड़ी से लिए गए मोबाइल कनेक्शन का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चेहरे की पहचान प्रणाली (एटीआर) जैसी नवीनतम तकनीक का लाभ उठा रही है। दूरसंचार के अतिरिक्त महानिदेशक, एचपी यूनिट, श्री रणवीर सिंह ने कहा कि एचपी यूनिट ने राज्य में विभिन्न लाइसेंस्ड टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) के 3491 फर्जी कनेक्शन का पता लगाया है और लाइसेंस प्राप्त टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को एफआईआर दर्ज करने सहित गड़बड़ी करने वाले प्वाइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया…
Read Moreशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री प्रधान ने शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया।
Read Moreउच्च स्तरीय कैंसर उपचार सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विकिरण एवं कैंसर विज्ञान (रेडिएशन एवं ऑन्कोलॉजी) विभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रमुख तथा प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के. रथ से एक बैठक की। प्रदेश में कैंसर के मामलों में वृद्धि दर देश के 0.6 प्रतिशत के मुकाबले 2.2 प्रतिशत है और उत्तर-भारत में इसके सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। बैठक में हिमाचल में कैंसर उपचार सुविधाओं एवं समग्र स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। औसतन…
Read Moreप्रदेश में आगामी वर्ष से पूर्णतः अपनाई जाएगी ई-स्टाम्प प्रणाली: मुख्यमंत्री
प्रदेश के राजस्व में प्रतिवर्ष कम होगा 50 करोड़ रुपये का व्यय-भार प्रदेश में आगामी वर्ष से पूर्णतः ई-स्टाम्प प्रणाली से स्टाम्प पेपर की बिक्री सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के अधिकृत स्टाम्प विक्रेताओं को एक वर्ष में भौतिक ई-स्टाम्प पेपर से ई-स्टाम्प प्रणाली अपनाने की समय सीमा तय की गई है। ई-स्टाम्पिंग प्रणाली को पूर्ण रूप से अपनाने से राज्य के राजस्व में भौतिक स्टाम्प पेपरों की छपाई पर प्रतिवर्ष खर्च हो रहे 30 से 50 करोड़ रुपये की भी बचत होगी। प्रदेश सरकार ने भौतिक स्टाम्प पेपरों की छपाई…
Read Moreमानव भारती विवि में उत्तर पुस्तिकाओं से हुई छेड़छाड़, फोरेंसिक लैब जुन्गा ने सौंपी रिपोर्ट
मानव भारती विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्री बांटने के आरोप के मामले में एक और खुलासा हुआ है। फोरेंसिक लैब जुन्गा को भेजे गए फर्जी डिग्रियों के नमूने और उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट की जांच की रिपोर्ट पुलिस एसआईटी को मिल गई है। पुलिस ने दावा किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। अब पुलिस एसआईटी ने मानव भारती विश्वविद्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अगले सप्ताह तक कोर्ट में फाइनल चार्जशीट पेश की जा सकती है। पुलिस एसआईटी ने कथित…
Read Moreसरकार ने अब एक नहीं, दो हेलिकाप्टर के लिए लगाए टेंडर
राज्य सरकार ने अब बड़े और छोटे दोनों ही तरह के हेलिकाप्टर को वैट लीज पर लेने के लिए टेंडर लगाए हैं। पिछली बार लगाए टेंडर के दौरान केवल एक ही कंपनी सामने आई थी, लेकिन अब निविदाओं को दोबारा मंगवाना पड़ा है। हालांकि, राज्य सरकार यह देख रही है कि अगर दोनों ही तरह के हेलिकाप्टर के लिए निविदाएं आती हैं तो इसमें से जो उचित होगा, उसे ही वैट लीज पर लिया जाएगा। राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने अब ताजा टेंडर चार से छह यात्रियों और…
Read Moreटीडी वैक्सीन के सीआरआई कसौली में नए बैच तैयार, टेस्टिंग स्तर पर चल रहा काम
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली ने टेटनेस और डिप्थीरिया (टीडी) के नए आधुनिक बैच तैयार कर लिए हैं। ये बैच टीडी वैक्सीन के उत्पादन का वाणिज्यिक लाइसेंस मिलने के बाद तैयार किए गए हैं। अभी ये बैच संस्थान में जांच स्तर पर पहुंच गए हैं। टेस्टिंग कार्य में सफलता के बाद संस्थान को नई उपलब्धि हासिल होगी। वहीं, अब सीआरआई में जल्द ही आधुनिक बायोसेफ्टी लेवल तीन लैब भी कार्य करेगी। इसके लिए जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस लैब स्थापित की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूूरी मिल…
Read More