मंडी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर शुरू हुए सर्किट कोर्ट के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इसके चलते अधिवक्ता बुधवार और वीरवार को अदालती कामकाज का बहिष्कार करेंगे। उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायालय स्तर के न्यायालयों के उपमंडलों में सर्किट बेंच चलाने से अधिवक्ता खफा हैं। जिला बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य देशराज शर्मा…
Read MoreCategory: Himachal News
इलाज के अभाव में मासूम ने तोड़ा दम
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय अस्पताल में ढुलमुल स्वास्थ्य सेवाओं का खमियाजा डेढ़ वर्षीय बच्चे को भुगतना पड़ा है। मंगलवार को सही तरीके से इलाज न हो पाने से इस बच्चे की मौत हो गई। उधर, समय पर सही इलाज न होने के चलते बच्चे के मां-बाप के साथ-साथ ग्रामीणों में खासा रोष है। बलदेव राज पुत्र प्रवीण कुमार गांव चनोड़ पंचायत परिसियारा ने बताया कि वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को 20 अक्तूबर को चुवाड़ी अस्पताल लेकर आया था। जब वह बच्चे को अस्पताल में लाया तो तब चिकित्सक ने बच्चों…
Read Moreसैलरी अकाउंट हैक करके 58 हजार उड़ाए
बद्दी (सोलन)। जिला चंबा के सलूणी क्षेत्र का युवक का सैलरी अकाउंट हैक करके शातिरों ने 58 हजार की शॉपिंग कर डाली। युवक बद्दी में एक दवा उद्योग में काम करता है। उसका दावा है कि जिस दौरान उसका अकाउंट हैक करके शापिंग की गई है, उस दौरान वह अवकाश पर था। पुलिस ने 420 धोखाधड़ी व आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बद्दी में इस तरह का तीसरा मामला है। पुलिस के अनुसार लोगों को नेट बैंकिंग व अन्य सुविधा का प्रयोग करना नहीं आता…
Read Moreअब शहर के विकास कार्य पकडे़ंगे रफ्तार
चंबा। शहर के 11 वार्डों में जहां रुके विकास कार्यों को गति मिलने वाली है, वहीं कई नए विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे। नगर परिषद को शहर के विकास कार्यों के लिए लगभग 25 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शहर के पक्काटाला वार्ड में प्रोटेक्शन वर्क के लिए नगर परिषद को 54 हजार रुपये की राशि मंजूर हुई है। इस राशि से पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा भूस्खलन स्थल पर प्रोटेक्शन वर्क होगा। सुलतानपुर वार्ड में ड्रेन कवर के लिए एक लाख रुपये…
Read Moreवोल्टेज बढ़ने से जले टीवी-फ्रिज
पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत पुखरी के भूमणी गांव में अचानक वोल्टेज बढ़ने से बिजली के कई उपकरण जल गए। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। गांव में टीवी, फ्रिज, प्रेस जल गए हैं। महंगे उपकरण जलने से ग्रामीणों में काफी रोष है। स्थानीय लोगों ने विद्युत वोल्टेज बढ़ने पर बिजली बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि गांव में 35 परिवारों के घरों में बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ने कई उपकरण प्रयोग के योग्य नहीं…
Read Moreयुवती ने गलती से निगला जहर
चंबा। रठियार क्षेत्र की एक युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही युवती का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की तबीयत में हलका सुधार बताया जा रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को पूजा (19) पुत्री विदो राम गांव गजनुई पंचायत रठियार ने गलती से जहरीला ने पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। क्षेत्रीय…
Read Moreदेवताओं के पहुंचने से देवालयों में रौनक
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने आए जिला के 236 देवी देवता अपने देवालय लौट गए हैं। मंगलवार को करीब 200 देवी-देवता अपने-अपने देवालय में प्रवेश कर गए हैं। जिला के बाह्य सराज के एक दर्जन देवी-देवता एक-दो दिनों के अंदर अपने देवालय पहुंच जाएंगे। दशहरा से वापस अपने देवालय की ओर जाते देवताओं का जगह-जगह देव समाज से जुडे़ लोगों ने खास धूप बती और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से देवालय से बाहर रहे अपने अराध्य देव को देखकर ग्रामीणों की…
Read Moreसजनी संग साजन ने भी रखा व्रत
कुल्लू। करवाचौथ पर जहां पत्नी ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा, वहीं कई पतियों ने भी अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। पुरुषों और युवकों का कहना है कि अगर हमारे लिए महिलाएं व युवतियां व्रत रखतीं हैं तो हम भी उनके लिए व्रत रख सकतें हैं। कुल्लू के प्रेम, सोनू, पवन मणिकर्ण के अमरनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ-साथ व्रत रखा। इसके अलावा युवक नितेश, भानु, हरि सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रेमिका के लिए करवाचौथ के व्रत…
Read Moreआग लगने से घर की एक मंजिल राख
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत करियास के गांव मांझलू में एक मकान में आग लग गई। इससे मकान की एक मंजिल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनदेव पुत्र रामलाल निवासी मांझलू के दो मंजिला मकान में मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे अचानक आग लग गई। इससे उसके मकान की दूसरी मंजिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। इसके अलावा घर में रखा घास भी जल गया है। आग लगने से स्थानीय निवासी को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग…
Read Moreबाहरी लोगों को नौकरी पर उखड़े बेरोजगार
कुल्लू। बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने कुल्लू में एक बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। संघ के प्रदेश सचिव ज्ञान चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में खास कर शारीरिक शिक्षकों ने बैचवाइज भर्ती पर विस्तार से चर्चा की। हिमाचल बरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ कुल्लू के जिला प्रेस सचिव दीप प्रकाश ने बताया कि शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती जिला स्तर की होती है, जबकि इस बैचवाइज भर्ती में दूसरे जिलों के उम्मीदवार भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई सूचना से यह खुलासा…
Read More