
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत करियास के गांव मांझलू में एक मकान में आग लग गई। इससे मकान की एक मंजिल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनदेव पुत्र रामलाल निवासी मांझलू के दो मंजिला मकान में मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे अचानक आग लग गई। इससे उसके मकान की दूसरी मंजिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। इसके अलावा घर में रखा घास भी जल गया है। आग लगने से स्थानीय निवासी को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम पांगी डा. चिरंजी लाल चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए। इसके अलावा पटवारी को आग से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार को मुआवजा दे दिया जाएगा।ग्राम पंचायत करियास के गांव मांझलू की घटना
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत करियास के गांव मांझलू में एक मकान में आग लग गई। इससे मकान की एक मंजिल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनदेव पुत्र रामलाल निवासी मांझलू के दो मंजिला मकान में मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे अचानक आग लग गई। इससे उसके मकान की दूसरी मंजिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। इसके अलावा घर में रखा घास भी जल गया है। आग लगने से स्थानीय निवासी को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम पांगी डा. चिरंजी लाल चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए। इसके अलावा पटवारी को आग से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवार को मुआवजा दे दिया जाएगा
