धान खरीद में न होने पाए अनियमितता: डीएम

रुद्रपुर। जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी भी किसान को कोई दिक्कत न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी संत ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों को समय-समय पर अपने क्षेत्रों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण के निर्देश दिए। सहकारिता सहायक निबंधक एमपी त्रिपाठी को रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने की हिदायत दी। साथ ही क्रय एजेंसियों को केंद्रों में बारदाने व अन्य सुविधाएं बनाए…

Read More

युवक की हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं

राजपुर (सिरमौर)। पांवटा थाना के गांव बांगरण में मर्डर कांड के आरोपियों का आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीम हत्यारे कि तलाश में डोर-टू-डोर पूछताछ में जुटी हुई है। मौके ए वारदात पर लोगों के सहयोग से सबूतों की खोज में लगी है। जांच में जुटी स्थानीय पुलिस टीमें गांव में पड़ोस के लोगों से संपर्क कर रही हैं जिससे आपसी समन्वय बनाकर कातिल तक पहुंचने में आसानी हो सके। कत्ल को अंजाम देने वाली रात को मृतक का मोबाइल मौके पर…

Read More

हर में पहुंचा ‘अली बाबा चालीस चोर’

शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में ‘अली बाबा चालीस चोर’ पहुंच गए हैं। 24 घंटे के भीतर जेब कटने की तीन घटनाओं से राजधानी में सनसनी फैल गई है। पुलिस का दावा है कि जेब कतरा गिरोह बाबाओं और भिखारियों के भेष में पहुंचा है। ओवरलोड बस में सफर के दौरान महिला के पर्स से करीब तीन लाख की ज्वेलरी उड़ाने के मामले में एसपी कार्यालय में मंगलवार को 40 लोगों की शिनाख्त परेड करवाई गई। सभी मध्य प्रदेश के छतरपुर के हैं। इनमें तीस महिलाएं और दस पुरुष शामिल…

Read More

सरकार से वापस मांगे राजधानी के जंगल

शिमला। नगर निगम महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर के जंगलों को वापस देने की मांग की। सचिवालय पहुंचे निगम पार्षदों ने संविधान के 74वें संशोधन से अवगत कराते हुए वनों को लौटाने की मांग की। चौहान ने मुख्यमंत्री से कहा कि 2011 में भाजपा सरकार ने नगर निगम को 842 हेक्टेयर वन क्षेत्र सौंपा था लेकिन वन अधिकार सरकार के पास ही रखे थे। शहर में 1880 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। ऐसे में 2006 से पूर्व की तर्ज पर…

Read More

बीमा कंपनी ब्याज सहित अदा करे मुआवजा राशि

मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 92,000 रुपये की मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 4000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने को कहा है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर तहसील के होटल उहल के नजदीक स्थित मैसर्ज स्पीड आटो मोबाइल के मालिक संजय शर्मा की शिकायत को उचित मानते…

Read More

रोसो खड्ड पर आखिर कब बनेगा पुल

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की रोसो खड्ड पर डेढ़ दशक बाद भी पुल नहीं बन पाया। लाखों खर्च कर बनाई गई सड़क महीनाे से बंद पड़ी है। लोगाे के लिए समस्या आज भी वैसी की वैसी है। थोड़ी सी बारिश हुई नहीं की सड़क पर यातायात ठप। लोगाे को भारी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। सधोट पंचायत के रोसो गांव को बारह माह यातायात से जोड़े रखने के लिए इस पुल की सख्त दरकार है। इसका निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पुल का शिलान्यास…

Read More

सरकाघाट कांग्रेस के उपाध्यक्ष को नोटिस

सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस, पार्टी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों को लेकर सख्त हो गई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि गलत बयानबाजी की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस ने इस तरह के मामलों को सख्ती से निपटाना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत सरकाघाट एवं ब्लॉक के उपाध्यक्ष लूदर सिंह नेगी पर इसकी गाज गिर गई है। ब्लॉक कांग्रेस ने उपाध्यक्ष की प्रेस के नाम की गई बयानबाजी को गलत ठहराते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्लॉक अध्यक्ष…

Read More

नेर में आग लगने से मकान जलकर स्वाह

नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के नेर में आग लगने से एक स्लेटनुमा मकान की ऊपरी मंजिल जलकर स्वाह हो गई है। आगजनी में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को पांच हजार और तिरपाल फौरी राहत के तौर पर दिए हैं। जानकारी के अनुसार नेर निवासी चित राम के मकान में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इसमें ऊपरी मंजिल में रखा सामान और अनाज जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।…

Read More

सस्ता होगा प्याज और टमाटर

मंडी। दीपावली और भैयादूज के त्योहार के दौरान टमाटर और प्याज सस्ता होगा। कृषि उपज मंडी समिति हजारों लोगों को यह तोहफा देने जा रही है। टमाटर और प्याज की दरों में बिना कमीशन लिए दुकानदारों को थोक रेट वाला दाम ही वसूलने का फरमान जारी किया है। इससे लोगों को प्याज और टमाटर पंद्रह से बीस रुपये सस्ता मिल सकता है। वर्तमान में प्याज 80 और टमाटर 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। जिला कृषि उपज एवं मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष हरेंद्र सेन ने कहा कि त्योहारी सीजन…

Read More

पार्किंग के लिए जमीन तलाशें अधिकारी

मंडी। डीसी देवेश कुमार ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मंडी के सात वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा इकट्ठा करने की योजना चल रही है। इसमें लोग योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मंडी में बनाए जाने वाले पार्किंग कम कमर्शियल कांप्लेक्स की प्रक्रिया भी तेज करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही शहर में अन्य स्थानों पर जमीन तलाश करने को कहा है ताकि वहां पार्किंग बनाई जा सके।…

Read More