खराहल (कुल्लू)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को दालें नहीं मिल रही हैं। सरसों का तेल डिपुओं में पहले ही उपबलब्ध नहीं है, अब दालों की आपूर्ति न होने से लोगों में भारी रोष है। इतना ही नहीं, दीपावली नजदीक आते ही डिपुओं में चीनी भी नहीं मिल रही है। वक्त पर चीनी की आपूर्ति नहीं हुई तो दीपावली में लोगों को महंगी दरों पर चीनी खरीदनी पड़ेगी। लोग सस्ते राशन के लिए बार-बार डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिले…
Read MoreCategory: Himachal News
कुल्लू-मनाली में तीन चरणों में होंगे युकां चुनाव
कुल्लू। युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। 29 अक्तूबर को बूथ चुनावों के लिए युकां नेताओं ने कमर कस ली है। इसके लिए वोटर लिस्ट और नामीनेशन आदि प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 29 को होने वाले युवा कांग्रेस के बूथ चुनावों में कुल्लू और मनाली विस क्षेत्रों में तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। जबकि, बंजार में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। यह जानकारी मंडी लोकसभा के लोकसभा चुनाव अधिकारी प्रकाश माहरा ने प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने कहा कि उनके पास…
Read Moreकुल्लू-काजा के बीच बस सेवा बंद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्र तल से 4551 मीटर ऊंचे कुंजुम दर्रा होकर अब बसें नहीं लांघेंगी। बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ ग्रांफू-काजा मार्ग का निरीक्षण किया। इस बीच कुछ हिस्सों में पानी जमने के कारण बसें चलाना खतरे से खाली नहीं है। वैसे भी ग्रांफू-काजा मार्ग 15 अक्तूबर से आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। लेकिन, लाहौल की ओर सड़क पूरी तरह दुरुस्त है। यहां बढ़िया मौसम के मिजाज को देखते हुए एचआरटीसी का केलांग डिपो…
Read Moreकाटो तो भी ‘आंसू’ खरीदो तो भी ‘आंसू’
कुल्लू। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। करीब एक सप्ताह से सब्जियों के दामों में आए भारी उछाल से आम आदमी की थाली से सब्जी गायब होने लगी है। इसके अलावा प्याज भी आम आदमी को खूब रुला रहा है। कुछ दिन पहले साठ रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 80 रुपये किलो मिल रहा है। इसके चलते अधिकतर लोगों ने प्याज खरीदना ही बंद कर दिया है। इसके अलावा शिमला मिर्च और हरा मटर भी आम आदमी की थाली से लगभग गायब हो…
Read Moreकारोबारियों पर रहेगी कड़ी नजर : टंडन
कुल्लू। त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी नजर रखेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए विशेष टीमें बना रखी हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भविता टंडन ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग ज्यादा बढ़ जाती है। इसके चलते मिलावटी मिठाइयां भी बाहरी राज्यों से यहां लाई जाती हैं। मिलावटी मिठाइयों का कारोबार करने वालों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी नजर रखे हुए है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में पिछले वर्ष 22 सैंपल लिए गए। विभाग ने…
Read Moreजल्द बनेगा बंजार अस्पताल भवन : कर्ण
बंजार (कुल्लू)। विधायक कर्ण सिंह ने कहा है कि नागरिक अस्पताल बंजार के भवन के लिए 72 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में इस अस्पताल का विस्तार कर इसे सौ बिस्तर वाला अस्पताल बनाया जाएगा। बुधवार को नागरिक अस्पताल बंजार में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत अपना अस्पताल घागस के सहयोग से आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय मुफ्त मल्टी स्पेशिलिटी सर्जिकल कैंप का शुभारंभ करते हुए कर्ण सिंह ने यह जानकारी दी। 29 अक्तूबर…
Read Moreहरोली को मिनी सचिवालय की सौगात
कांगड़ (ऊना)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हरोली में मिनी सचिवालय भवन बनवाने का ऐलान किया। साथ ही सीएम ने ऊना में आईपीएच विभाग के फ्लड प्रोटेक्शन डिवीजन एसई का पद सृजित करने की भी घोषणा की। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने इन्हें स्वीकार किया। घोषणाएं होते ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना बस अड्डे का भी कांग्रेस निर्माण कराएगी, जिसका शिलान्यास उन्होंने खुद किया था। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री भी शिलान्यास कर गए। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वे कागज दिखाएं,…
Read Moreनेता भूले, जनता ने किया याद
कांगड़ (ऊना)। स्वां चैनेलाइजेशन परियोजना के शिलान्यास मौके पर मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के अन्य नेताओं ने हालांकि दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद नहीं किया। लेकिन भीड़ में कई लोगों को राजीव गांधी याद आए। 1988 में जब स्वां नदी में आई भीषण बाढ़ ने ऊना में तबाही मचाई थी तो राजीव गांधी तबाही का मंजर देख हैरान रह गए थे। उन्होंने भी इलाका वासियों को भरोसा दिया था कि इस समस्या का पुख्ता हल किया जाएगा। पंडाल में बैठे हरोली के 86 वर्षीय हुक्म सिंह, 77 वर्षीय शंकर दास,…
Read Moreमाफिया को माफ नहीं करेंगे वीरभद्र
कांगड़ (ऊना)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की खड्डों से घोड़ों, खच्चरों और ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत-बजरी अपने घरों को ले जाने वालों को माफिया नहीं मानेंगे। यह लोगों का हक है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हालांकि यह कानूनन जुर्म है लेकिन फिर भी लोग घरों के लिए निर्माण सामग्री ले जा रहे हैं तो वीरभद्र भी अपना मुंह दूसरी ओर मोड़ देगा। इस बात पर पंडाल में ठहाके गूंजे। मुख्यमंत्री ने कड़क लहजे में कहा कि माफियागिरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा…
Read Moreभंडारे की सामग्री चुराने पर एक नामजद
अंब (ऊना)। गांव अधोह स्थित एक मंदिर से खाद्य सामग्री चुराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले कि पुष्टि करते हुए अंब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धर्मेन्द्र कुमार पुत्र गुरदर्शन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अधोह गांव के शीतला मंदिर में अप्रैल माह में भंडारा लगाया गया था। इसमें श्रद्धालुओं ने चीनी, चावल के अलावा अन्य…
Read More