तो फिर अफसरों की जेब से कटेंगे पैसे

मंडी। मनरेगा के तहत मजदूरी की अदायगी समय पर न करना अब अधिकारियों पर भारी पड़ेगा। प्रशासन ऐसे अफसरों की जेब से यह राशि वसूल करेगा। इसमें 25 से 50 फीसदी राशि अधिकारियों से वसूलने का प्रावधान किया गया है। डीसी देवेश कुमार ने कहा कि काम पूरा होने के बाद पंद्रह दिन तक देरी करने पर 25 और इससे अधिक देरी होने पर अधिकारियों के जेब से 50 फीसदी तक राशि कुल मजदूरी की वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा में शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद मंडी जिला…

Read More

8वीं और ग्रेजुएट पास को मिलेंगी नौकरियां

मंडी। निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाने के मकसद से श्रम एवं रोजगार विभाग मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय परिसर में 28 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन करवाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने आज इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का शुभारंभ लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह करेगी। मेले के दौरान पांचवीं, आठवीं, दसवीं, जमा दो, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर और स्नातक पास बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकती हैं। इसके लिए आयु 18-35 वर्ष के बीच रखी है। चयनित…

Read More

प्याज ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड

बिलासपुर। कमरतोड़ महंगाई ने रसोईघर का बजट कई गुना अधिक बढ़ गया है। प्याज की कीमत ने सब्जी का जायका खराब कर दिया है। प्याज में आए उछाल ने लोगों के आंसू निकाल दिए हैं तो अन्य सब्जियां रसोईघर से गायब हैं। प्याज गरीबों की पहुंच से दूर हो गया है तो अमीर भी किलोग्राम में नहीं पाव में खरीदारी करने लगे हैं। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर हैं। भिंडी, शिमला मिर्च और फूलगोभी की कीमत 40 से 60 रुपये तक हैं। बढ़ती कीमत की वजह से जहां सामान्य…

Read More

ऑपरेटरों का इंतजार खत्म, मिलेगा बकाया

बरमाणा (बिलासपुर)। लंबे समय से बढ़े किराए की बकाया राशि का इंतजार कर रहे ऑपरेटरों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बीडीटीएस की ओर से बीडीटीएस ट्रक आपरेटरों को दिवाली के मौके पर एक अप्रैल से लेकर बढ़े डेढ़ फीसदी किराए, एचपी टोल बैरियर राशि का भुगतान किया जाएगा। बीडीटीएस द्वारा आपरेटरों में करीब पौने तीन करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। जानकारी के अनुसार ट्रक ऑपरेटर काफी लंबे समय से बढ़े किराए की बकाया राशि का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब बीडीटीएस द्वारा ऑपरेटरों को दिवाली…

Read More

अब शहर के विकास कार्य पकडे़ंगे रफ्तार

चंबा। शहर के 11 वार्डों में जहां रुके विकास कार्यों को गति मिलने वाली है, वहीं कई नए विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे। नगर परिषद को शहर के विकास कार्यों के लिए लगभग 25 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शहर के पक्काटाला वार्ड में प्रोटेक्शन वर्क के लिए नगर परिषद को 54 हजार रुपये की राशि मंजूर हुई है। इस राशि से पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा भूस्खलन स्थल पर प्रोटेक्शन वर्क होगा। सुलतानपुर वार्ड में ड्रेन कवर के लिए एक लाख रुपये…

Read More

बेटी की बारात से पहले तबाही ने दी दस्तक

कोटला (कांगड़ा)। ….जिस घर में लोग सुहाग के गीत गाकर इस उम्मीद से सोए थे कि सुबह बेटी को ब्याहने के लिए उनके दरवाजे पर बारात आएगी, उनका सुबह होने से पहले ही तबाही के मंजर से सामना हो गया। नियांगल गांव में मंगलवार की रात को आए कुदरत के कहर ने सात मकानों का नामोनिशान ही मिटा दिया। इस प्राकृतिक आपदा में जीतो राम और उसके पांच बेटों के मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गए। कुदरत ने सबसे बड़ा कहर इसी गांव के पूर्ण चंद के परिवार पर…

Read More

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी

इंदौरा (कांगड़ा)। थाना इंदौरा ने अदालत के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर 22 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बुधवार को इंदौरा स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज गुप्ता की अदालत ने इंदौरा पुलिस को गंधर्व सिंह व राकेश कुमार निवासी गांव पब्बर शाहपुरकंडी जिला पठानकोट (पंजाब) के खिलाफ भादसं की धारा 406, 417, 418, 420, 120 वी व 34 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए। याचिका कर्ता चमन सिंह निवासी गांव मकड़ोली छतर ने अदालत…

Read More

कुल्लू कालेज में होंगी इंटर कॉलेज बाक्सिंग स्पर्धा

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बाक्सिंग प्रतियोगिता इस बार कुल्लू कालेज में होने जा रही है। 25 से 28 अक्तूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का शुभारंभ बंजार के विधायक कर्ण सिंह करेंगे। समापन कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह 28 अक्तूबर को करेंगे। कुल्लू कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. धनेश्वरी शर्मा ने बताया कि इंटर कॉलेज की बाक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा कि प्रतियोगिता में सूबे के कॉलेजों के बाक्ंिसग खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जौहर…

Read More

पैसे दोगुने करने के नाम पर ठगी

कुल्लू। छह साल में पैसे दोगुने करने के नाम पर एक निजी कंपनी ने कई लोगों से ठगी कर डाली। इस संबंध में पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ धारा 420 तथा 120 बी के तहत मामला दर्ज कर कंपनी का अकाउंट सील कर दिया है। इस मामले में अभी और कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भुंतर सेरी बेहड़ निवासी जीवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक निजी कंपनी फ्यूजन इंफ्रा बिल्ट इंडिया की ओर से…

Read More

वाहन की टक्कर से युवती घायल

कुल्लू। भुट्टी कालोनी के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगीचा निवासी गीता शर्मा ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि जब वह भुट्टी कालोनी में काम करने जा रही थी तो उसी दौरान भुट्टी चौक के पास मौहल की तरफ से एक…

Read More