बिझड़ी (हमीरपुर)। खंड बिझड़ी के नीलम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीहड़ू में तीन दिवसीय खेलकू द प्रतियागिता का आयोजन किया गया स्कूल प्रबंधक कैप्टन अमर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि तथा स्कूल प्रधानाचार्य नीलम ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सीनियर विंग में बच्चों की इंटर हाउस खेलें करवाई गई, जिसमें वालीबाल, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट,…
Read MoreCategory: Himachal News
रूसा के आनलाइन फार्म ने उलझाए
हमीरपुर/नादौन/बड़सर। सत्रांत परीक्षाओं के लिए आवेदन करना छात्रों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। छात्रों को परीक्षा फार्म भरने तथा फीस जमा करवाने के लिए खूब दौड़ लगानी पड़ रही है। विवि प्रशासन की ओर से रूसा प्रणाली लागू होने के बाद आनन-फानन में आनलाइन व्यवस्था को लागू कर दिया गया, लेकिन धरातल पर परिस्थितियों को ध्यान में नहीं रखा गया है। छात्रों को फीस जमा करवाने के लिए 15 से 20 किमी का सफर करना पड़ रहा है। छात्रों और अभिभावकों को कैफे व अन्य संस्थानों का रुख…
Read Moreजाबली में बिना सिंचाई खेत सूखे
जाबली में बिना सिंचाई खेत सूखे धर्मपुर (सोलन)। जाबली पंचायत के पांच वार्डों के लिए क्रियान्वित जलाग्राम प्रबंधन परियोजना एक वर्ष से अधर में लटकी हुई है। 41 लाख की लागत से शुरू होने वाली इस योजना के तहत खेतों की सिंचाई के लिए पानी किल्लत को पूरा किया जाना था। लेकिन विभाग और पंचायत ने किसान हित इस योजना की ओर ध्यान नहीं दिया है। गांव के स्थानीय लोगों का कहना है इस योजना के तहत पंचायत के पांच वार्डों कोटी, सुजी, शैरला, राजपुरा, ढाणा को इस योजना का…
Read More1500 आबादी को मिलेगा भरपूर जल
1500 आबादी को मिलेगा भरपूर जल नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की डोली पंचायत के तहत सूना बड़खोआ उठाऊ संवर्द्धन पेयजल योजना का निर्माण आईपीएच नालागढ़ मंडल करेगा। गंभर नदी से उठाऊ संवर्द्धन पेयजल योजना के तहत जलापूर्ति होने से पंचायत के तहत आने वाले बड़खोआ, डोलरू, नेरली, चुलहाणाना और सूना आदि गांवों की करीब 1500 आबादी लाभान्वित होगी। इन गांवों के लिए करीब 25 वर्ष पूर्व बनी पेयजल योजना से ही पानी मुहैया करवाया जा रहा है, जिसकी पाइपें जर्जर हो चुकी हैं और इससे पर्याप्त मात्रा में लोगों को…
Read Moreपेड़ से टकराई कार, महिला की मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार देर रात को एक आल्टो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में देहरादून निवासी दंपति घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला ने देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया। एनएच-72 मार्ग पर सूरजपुर के समीप हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे एक आल्टो कार यूके 07एए 6802 अंबाला से देहरादून जा रही थी। आल्टो कार को देहरादून थाना पटेलनगर के पार्क रोड़ निवासी तेजेंद्र सिंह…
Read Moreफिर शुरू होंगी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं!
शिमला। प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। केद्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून में संशोधन को राष्ट्रीय स्तर पर कमेटी बनाई है। इसकी पहली बैठक 28 अक्तूबर को होगी। इसमें हिमाचल की ओर से एक्ट में संशोधन को कई मसले उठाए जाएंगे। सबसे बड़ा मसला पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं दोबारा शुरू करने का है। इनके बंद होने से प्रदेश में अब आठवीं तक परीक्षाएं बंद हैं। स्कूल स्तर पर परीक्षाएं होती हैं। बोर्ड स्तर पर पहली परीक्षा छात्रों को दसवीं…
Read Moreस्क्रब टायफस से रोहड़ू की युवती की मौत
शिमला। आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस से रोहडू़ की बीस साल की युवती की मौत हो गई। युवती 20 अक्तूबर से अस्पताल में दाखिल थी। स्क्रब टायफस से अस्पताल में अब तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के 961 मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। मौजूदा समय में मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को केवल एक मरीज में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल में स्क्रब टायफस टेस्ट निशुल्क हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा…
Read More31 को विजिलेंस में पेश नहीं होंगे अनुराग
शिमला/धर्मशाला। एचपीसीए मामले में पूछताछ की तिथि को लेकर अनुराग और विजिलेंस में विवाद गहरा गया है। अनुराग ठाकुर 24 अक्तूबर को उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं तो विजिलेंस उन्हें 31 को पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है। विजिलेंस को भेजी ई-मेल में अनुराग ने कहा है कि वह 31 अक्तूबर को पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 24 के बाद वह पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार पर निकल रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में उपलब्ध हो पाएंगे। विजिलेंस ने भी अनुराग ठाकुर को…
Read Moreब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट में मचा घमासान
सरकाघाट (मंडी)। ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट में घमासान मच गया है। ब्लॉक उपाध्यक्ष लूदर सिंह नेगी को अनुशासनहीनता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने पर पूर्व प्रवक्ता ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता केके वर्मा ने इस कार्रवाई के लिए पूर्व मंत्री रंगीला राम राव को जिम्मेवार ठहराया है। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य कुछ सदस्याें को सामने लाकर अपनी मनमानी पूरी कर रहे हैं। केके वर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले नगर पंचायत एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष लूदर…
Read Moreमंडी के विकास को 135 करोड़ मंजूर
मंडी। निर्मल भारत अभियान के तहत मंडी जिले के लिए 135 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगाष अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गोपाल चंद ने बताया कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान की जगह पर अब निर्मल भारत अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले की अब तक 283 पंचायतें पूर्ण स्वच्छ घोषित की जा चुकी हैं। 127 पंचायतों का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी जिले का बल्ह ब्लॉक संपूर्ण स्वच्छता के मामले में…
Read More