ऊना। दिवाली के समय अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला दंडाधिकारी अभिषेक जैन ने आदेश जारी कर भारतीय दंड संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पटाखों, आतिशबाजियों को बनाने एवं भंडारण की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। आदेशों के अनुसार लाइसेंस धारक ही पटाखों का भंडारण एवं बिक्री कर सकते हैं। जिला दंडाधिकारी ने आगजनी की घटना का अंदेशा होने के मद्देनजर रखते हुए नगरपालिका के अंतर्गत एवं नगर पंचायत मैहतपुर, संतोषगढ़, गगरेट, दौलतपुर चौक सहित…
Read MoreCategory: Himachal News
ट्रेनों पर भी रहेगी पैनी नजर
ऊना। त्योहारी सीजन के चलते जिले में बाहरी प्रदेशों से आने वाले मिठाइयों के रॉ मैटीरियल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब यातायात के तमाम साधनों पर भी नजर रखने की योजना बनाई है, जिससे जिले में मिलावटी मिठाइयों के कारोबार पर लगाम कसने में कामयाबी मिल सके। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग को साथ लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से प्रदेश के कई हिस्सों में मिठाइयों और मिठाइयां बनाने के लिए कच्चे माल की सप्लाई ट्रेन के जरिये होती है, जबकि प्रदेश…
Read Moreबारूद के ढेर पर रोहड़ू
रोहड़ू। दिवाली को लेकर पटाखों की खेप रोहडू़ पहुंच चुकी है। लेकिन नियमों को ताक में रख आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों के गोदाम बने हैं। ऐसे में रोहड़ू कस्बा बारूद के ढेर पर खड़ा है। आवासीय कालोनियों पटाखों का भंडारण किया गया है। यहां पर दमकल के वाहन पहुंचने का रास्ता तक नहीं है। आग की एक चिंगारी भी चंद मिनटों में पूरे कस्बे को खाक कर सकती है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। दिवाली के लिए बाजार में हर दिन…
Read Moreस्टेडियम सीज के विरोध में चक्का जाम, बाजार बंद
कोटखाई। भाजयुमो ने कोटखाई के गुम्मा में करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने विधायक रोहित ठाकुर से मांग की है कि गुम्मा स्टेडियम पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे या पद से इस्तीफा दें। आंदोलन में पूर्व बागवानी मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा विशेषतौर पर उपस्थित रहे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान गुम्मा बाजार भी बंद रहा। भाजपा नेताओं ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि रात के अंधेरे में गुम्मा स्टेडियम का निर्माण कार्य बंद करना…
Read Moreबजौरा में साढ़े तीन किलो चरस पकड़ी
कुल्लू। जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बजौरा के समीप लगाए गए नाकों के दौरान करीब साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद की है। मौके से एक ही मामले में आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया जा सका है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चरस के दूसरे मामले में तस्कर की खोज की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस…
Read Moreबिजली उत्पादन से पहले हैडरेस टनल लीक
सैंज (कुल्लू)। तीन माह पूर्व लीक हुई पार्वती परियोजना-3 की हैडरेस टनल फिर लीक हो गई है। परियोजना बनकर तैयार है और अगले माह तक इससे बिजली उत्पादन करने का भी लक्ष्य रखा गया है। लेकिन, उत्पादन से पहले टनल का लीक होना बिजली उत्पादन लक्ष्य को झटका माना जा रहा है। इस कारण बिजली का तय लक्ष्य आगे खिसक सकता है। परियोजना के सिउंड स्थित बिहाली पावर हाउस के पास हैडरेस टनल के लीक होने से जहां परियोजना प्रबंधनमें हड़कंप मचा है, वहीं टनल के लीक होने से साथ…
Read Moreतेजधार हथियार से किया घायल
कुल्लू। जिला कुल्लू के दो अलग-अलग जगह तेजधार हथियार से हमला कर तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आए हैं। एक मामले में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यक्ति के दाएं हाथ में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जबकि, दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने घर जाकर अन्य दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। घाटी के बंजार के बड़ाग्रां और खड़ीहार के वंशो गांव में पेश आई इन वारदातों पर पुलिस ने मामला दर्जकर कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार…
Read Moreपूर्व सैनिकों ने मांगा वन रैंक, वन पेंशन
ऊना। ऊना मे जुटे पूर्व सैनिकों ने एक आवाज में केंद्र और प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। रविवार को इंडियन एक्स सर्विसेज लीग की बैठक चेयरमैन जय सिंह की अध्यक्षता में हुई। जबकि कर्नल कुलदीप सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। लीग ने समान रैंक, समान पेंशन, सीएसडी डिपो ऊना में खोलने, ईसीएचएस सैनिक अस्पताल करलूही में खोलने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। लीग ने मांग की है कि सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों का 15 फीसदी कोटा भरा…
Read Moreपेड़ से झूलता मिला युवक का शव
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के गांव बाथड़ी में एक युवक ने खाली मकान के परिसर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक करीब एक हफ्ते से घर से लापता था। हरोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि घ्मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि युवक ने खुद इस स्थान पर आकर आत्महत्या की या उसे यहां लाकर मारा…
Read Moreभोरंज में सरकार के खिलाफ रैली
भोरंज (हमीरपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भोरंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं तथा आम जनता से धोखा करने का आरोप लगाया। युवाओं ने भोरंज विश्राम गृह से लेकर बस्सी वर्षाशालिका तक विरोध रैली भी निकाली। रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने किया। जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हर बार झूठे वायदे कर सत्ता हासिल करती है। घोषणा पत्र में जिक्र…
Read More