अधिक किराया वसूलने का आरोप

भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज पंचायत समिति सदस्य ने निजी बस के परिचालक पर सरकारी आदेशों की अवहेलना कर अधिक किराया वसूलने का आरोप लगाया। साथ ही बच्चों के साथ दुर्व्यवहार तथा झगड़ा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। पंचायत समिति सदस्य लीला देवी ने कहा कि निजी बस स्कूल की छुट्टी के दौरान जाहू से वाया बाहनवी हमीरपुर जाती है। काफी संख्या में स्कूल के छात्र बस में सफर करते हैं। बस परिचालक बच्चों से झंडवीं तक की एक किमी दूरी, लुद्दर…

Read More

नादौन ने लोकनृत्य में मारी बाजी

नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में चल रही अंडर-19 तीन दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन चोडू स्कूल के प्रधानाचार्य बाल कृष्ण शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लड़कों के लोकनृत्य मुकाबले में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं प्रथम तथा मदर प्राइड स्कूल मलोटी बड़ा को द्वितीय स्थान मिला। लड़कियों के लोकनृत्य मुकाबले में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन को प्रथम स्थान तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर को द्वितीय स्थान मिला। लड़कों के कंठ गान में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोडू को प्रथम…

Read More

बरोटीवाला स्थित उद्योग के पानी व हवा के सैंपल भरे

बरोटीवाला स्थित उद्योग के पानी व हवा के सैंपल भरे बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला स्थित एक उद्योग में प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिलने के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने संबंधित उद्योग के पानी और हवा के सैंपल लिए। शनिवार को अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने अपनी टीम के साथ उद्योग का औचक निरीक्षण किया और हवा व पानी के सैंपल लेकर कारखाने को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसानों का आरोप था कि उक्त उद्योग गंदा पानी फेंकता है जिसकी जांच करने पर पाया गया कि यह…

Read More

जलवाहकों को दो माह से वेतन नहीं

नौहराधार (सिरमौर)। शिक्षा खंड नौहराधार के तहत 90 स्कूलों में तैनात जलवाहकों को बीते दो माह से पगार नहीं मिल पाई है। विभागीय लापरवाही के कारण निम्न पगार पाने वाले कर्मचारी फिलहाल पाई पाई के लिए मोहताज हो गए हैं। वेतनमान नहीं मिलने से यह जलवाहक भारी परेशानी झेल रहे हैं। जलवाहकों ने सरकार तथा विभाग से गुहार लगाई है कि उन्हें दीवाली से पूर्व तत्काल वेतन दिया जाए। नौहराधार क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। मगर बीते दो माह से वेतन नहीं मिलने के चलते…

Read More

उपायुक्त की गाड़ी से टकराकर दंपति घायल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा के तहत बेहड़ोंवाला के समीप एक बाइक सवार के उपायुक्त सिरमौर के वाहन से ओवरटेक करते समय बाइक टकरा गई। इससे बाइक में सवार त्रिलोकपुर निवासी हरिंद्र एवं उनकी पत्नी सुमन देवी महिला घायल हो गई। मौके से उपायुक्त ने स्वयं अपनी गाड़ी में डालकर घायल दंपति को नाहन अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल पति एवं पत्नी का इलाज चल रहा है। मामले के जांच अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि घायल पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। छानबीन के बाद मामला दर्ज किया…

Read More

19 हजार 500 ने भरे युकां के नामांकन

शिमला। हिमाचल मे होने जा रहे युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए 19 हजार 500 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के बूथ स्तर के चुनावों के लिए रविवार को छंटनी होगी। रविवार को ही चुनाव चिन्ह भी दिए जाएंगे। 29 अक्तूबर से वोट पड़ेंगे। ये चुनाव कुल 7252 बूथों पर हो रहे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के नामांकन भरने की प्रक्रिया शनिवार को सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यह शाम पांच बजे तक चलती रही। ये नामांकन प्रदेश भर में चयनित 20 केंद्रों में भरे गए। यह…

Read More

बावा हरदीप का दूसरा पद छोड़ने से इनकार

शिमला। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह सरकार या पार्टी संगठन में से कोई भी पद नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि उन पर ‘एक व्यक्ति एक पद’ सिद्धांत लागू नहीं होता है। वह जल्दी ही इस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश और झारखंड के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि वहां इंटक प्रमुख भी दो-दो पदों पर बने हैं। बावा ने शनिवार को कहा कि झारखंड के राज्य अध्यक्ष रूपेंद्र प्रसाद…

Read More

हजारों बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज

शिमला। राज्य सहकारी बैंक हजारों ग्राहकों के बैंक अकाउंट फ्रीज करने जा रहा है। अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) फार्म को नहीं भरने वाले ग्राहकों पर शिकंजा कसा जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश पर बैंक प्रबंधन यह कार्रवाई करने जा रहा है। अकाउंट बंद होने पर ग्राहक खाते से पैसा निकालने और डालने का काम नहीं कर सकेगा। बैंक अकाउंट चालू करवाने के लिए ग्राहक को अपना पहचान पत्र और घर के पते का प्रमाण देना होगा। अपर शिमला की शाखाओं में कई ग्राहकों ने केवाईसी फार्म बैंक में…

Read More

एचपीसीए, पूर्व डीजीपी मामले की सुनवाई टली

शिमला। एचपीसीए के अधीन क्रिकेट अकादमी लालपानी और पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास के खिलाफ चल रहे अवैध निर्माण के मामलों की सुनवाई शनिवार को टल गई। अब 30 नवंबर को दोनों मामलों की सुनवाई होगी। पूर्व डीजीपी की ओर से पेश हुए वकील ने जिला कचहरी के वकीलों की हड़ताल का तर्क दिया जबकि एचपीसीए के प्रतिनिधियों ने स्वयं पेश होकर मामले से जुड़ी आरटीआई के जवाब आने तक ही मोहलत मांगी। एचपीसीए पर ग्रीन बैलट एरिया होने के बावजूद बिना अनुमति चार मंजिला भवन निर्माण करने का आरोप है।…

Read More

फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत पर जांच आदेश

मंडी। उपमंडल गोहर की किलिंग और छम्यार पंचायत के लोगों ने जल प्रदूषण रोकने की फरियाद लगाई है। पंचायत के लोगों ने इस बारे डीसी से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। शिकायत पर डीसी ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनाें पंचायतों की सीमा पर एक फैक्टरी लगी है। लोगों का आरोप है कि फैक्टरी की वजह से साथ लगते नाले का पानी प्रदूषित हो रहा है। नाले के पानी से किसानाें बीघा भूमि की सिंचाई की जाती है। पशुओं के लिए पीने का…

Read More