पांगी (चंबा)। पांगी घाटी की ग्राम पंचायत चलोली के चलोली गांव में सोमवार को आग लगने से दो मंजिला मकान राख हो गया है। मकान में रखा अनाज व पशुचारा भी जलकर राख हो गया है। चलोली गांव के बोधराज पुत्र बजीर चंद के घर के समीप बने दूसरे मकान में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। अग्निकांड में चार कमरे जल गए और मकान में रखा मकान भी जलकर राख हो गया है। उस समय मकान में कोई नहीं था। अचानक लगी आग ने पूरे मकान को स्वाह…
Read MoreCategory: Himachal News
स्कूली बच्चों के लिए नहीं रुकती निगम की बस
मैहला (चंबा)। चंबा-बतोट बाया मैहला रूट पर चलने वाली निगम की बस में स्कूली बच्चों को नहीं चढ़ाया जा रहा है। इस कारण बच्चों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत उपप्रधान मनोज जसरोटिया, किशन चंद, सुशील जोगा, रोशन लाल, कुंदन लाल, मोहिनी व दिनेश कुमार ने बताया कि यह बस तीन बजे चंबा बस स्टैंड से चलती है और पौने चार बजे के करीब मैहला पहुंचती है, लेकिन रास्ते में इस बस को नहीं रोका जा रहा है। यह सिलसिला दो तीन महीनों से चल…
Read Moreरावी में डूबने से हरियाणा के छात्र की मौत
चंबा। परेल शिव मंदिर के समीप रावी नदी में डूबने से हरियाणा निवासी युवक की मौत हो गई। युवक कालेज के विद्यार्थियों के साथ तीन दिवसीय भ्रमण पर चंबा आया था और मंगलवार दोपहर बाद रावी नदी के किनारे अचानक नदी के तेज बहाव में बह गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गगनदीप पुत्र सुरेंद्र कुमार (19) हाउस नंबर 221, वार्ड नंबर 16 गांव रतिया जिला फतेहाबाद (हरियाणा) कालेज के ग्रुप के साथ घूमने के लिए चंबा आया था।…
Read More250 राशनकार्ड धारकों को नहीं मिली चीनी
सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत हरिपुर के लगभग ढाई सौ राशनकार्ड धारकों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में चीनी नहीं मिल रही है। इस कारण उन्हें दुकान से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। भद्रम स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में अक्तूबर माह की चीनी का कोटा नहीं पहुंचा है। राशनकार्ड धारक रोज डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें चीनी नहीं मिल रही है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कु मार, गिरधारी लाल, देवी…
Read Moreप्याज कीमतों पर पीएम करें हस्तक्षेप : शांता
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य शांता कुमार ने लगातार प्याज मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर एक पत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा है। इसमें उन्होने प्रधानमंत्री से स्वयं हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि प्याज के मूल्यों पर वृद्धि को रोकने के लिए निर्यात पर अतिशीघ्र प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा कि प्याज के बढ़ते मूल्यों का लाभ किसानों को नही, बल्कि सरमाएदारों और बिचौलियों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreटांडा मल्टी स्पेिशयलिटी अस्पताल की डेडलाइन तय
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने तीन दिनी प्रवास के दूसरे दिन कांगड़ा के धर्मशाला में करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में निर्माणाधीन मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की डेडलाइन तय कर दी है। मंगलवार देर शाम टांडा पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 नवंबर तक इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। अन्यथा इसके बाद प्रतिदिन के हिसाब से निर्माण कर रही कंपनी को पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। टांडा की सदरपुर पंचायत से पीएमटी पास…
Read Moreराजन सुशांत की उद्घाटन पट्टिका हटाई
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कांगड़ा-चंबा के सासंद राजन सुशांत की ओर से शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 6 अक्तूबर 2013 को लगाई गई सोलर पावर प्लांट की उद्घाटन पट्टिका को मंदिर प्रशासन ने उखाड़ दिया है। इससे अब सांसद समर्थकों और मंदिर न्यास के बीच बवाल मचने के आसार हैं। मंदिर न्यास ने नवरात्र के दौरान स्वयं ही सांसद राजन सुशांत से चिहिन्त स्थान पर उद्घाटन पट्टिका की विधिवत पूजा अर्चना करवाई, लेकिन मंगलवार को वहां से सांसद की उद्घाटन पट्टिका को स्वयं ही वहां से हटाकर इस घटनाक्रम को अंजाम दिया।…
Read Moreनगरोटा बगवां में फिंकवाई 10 किलो मिठाई
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में घटिया गुणवत्ता की 8 से 10 किलोग्राम मिठाइयों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिंकवा दिया है। साथ ही दुकानदारों को अच्छी गुणवत्ता युक्त मिठाइयां बेचने की हिदायत दी है। दीपावली पर्व के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिठाइयों की दुकानों से सैंपल भरने का काम शुरू कर दिया है। अलग-अलग जगहों से मिठाइयों के सैंपल भरे जा रहे हैं। सैंपल फेल होने पर दुकानदारों के कोर्ट में चालान पेश किए जाएंगे। दीवाली पर्व के चलते दुकानदार मुनाफे के चक्कर में मिलावटी मिठाइयां…
Read Moreपहाड़ी खिसकने का खतरा बढ़ा
सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना-3 की टनल से लीकेज का पानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे साथ लगते सपागणी गांव को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को पहाड़ी खिसकने का भी डर सताने लगा है। ऐसे में ग्रामीण रात को चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। टनल के लीक होने के बाद स्थानीय विधायक कर्ण सिंह ने गांव का दौरा कर स्थिती का जायजा लिया व एनएचपीसी को आडे़ हाथों लिया। रोजाना बढ़ रहे टनल के लीकेज को देख विधायक कर्ण सिंह ने एनएचपीसी…
Read More204 पंचायतें, अग्निशमन केंद्र दो
कुल्लू। हर वर्ष सर्दी आते ही कुल्लू में आगजनी की घटनाओं का ग्राफ एकाएक बढ़ जाता है। दशकों से जिले की 204 पंचायतों के लिए मात्र दो अग्निशमन केंद्र है। ऐसे में लाखों लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठते हैं। साथ ही लोग भी दशकों से राजनेताओं के झूठे आश्वासनों का दंश झेल रहे हैं। कई बार सूबे में आने-जाने वाली सरकारों के समक्ष लोगों ने मांग रखी, लेकिन उनकी मांगे सिरे नहीं चढ़ पाई। लोगों ने राज्य सरकार से जरूरतमंद जगहों में जल्द अग्निशमन केंद्र खोलने की…
Read More