हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग हर बार त्योहारी सीजन में मिठाइयों के सैंपल भरता है। दिवाली सीजन में विभाग ज्यादा सक्रिय होता है। सैंपल इसलिए भरे जाते हैं कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो। लेकिन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ फिर भी हो रहा है। विभाग सैंपल तो भरता है लेकिन उसकी रिपोर्ट करीब एक माह बाद आती है। तब तक त्योहार बीत जाता है और लोग भी मिठाइयों को हजम कर जाते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं रुक रहा है।…
Read MoreCategory: Himachal News
मॉडल्स से पेश की अपनी सोच
रंगस (हमीरपुर)। छात्रों ने अपनी सोच को मॉडल के जरिए पेश किया। मॉडल्स को देख ऐसा लग रहा था कि मानों वैज्ञानिक सामने खड़े हों। बनाए ही थे ऐसे मॉडल्स जो किसी वैज्ञानिक के द्वारा बनाए गए मॉडल्स से कम नहीं थे। मौका था दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन को जो रंगस विद्यालय में मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें 71 स्कूलों के करीब 255 विद्यार्थी अपनी कला का नमूना पेश कर रहे थे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विज्ञान का बहुत…
Read Moreहोटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी
होटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी नालागढ़ (सोलन)। दिवाली पर आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बीबीएन में छापामारी की। सोमवार रात को पुलिस ने होटलों, गेस्ट हाउसों में दबिश दी। जिला पुलिस बद्दी के तहत बीबीएन में रात्रि गश्त को दोगुना कर दिया गया है, वहीं दिन में भी पुलिस गश्त संदिग्धों और सीमावर्ती इलाकों पर अपनी पैनी निगाहें रखकर गश्त व नाके लगा रही है। एसपी बद्दी एस अरूल कुमार और डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी सहित पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि बीबीएन क्षेत्र का दौरा…
Read Moreमनरेगा को प्रभावी ढंग से करें कार्यान्वित : वीरेंद्र
नाहन (सिरमौर)। मनरेगा के तहत भूमि सुधार, सड़क एवं रास्तों की मरम्मत, जल संरक्षण एवं वनीकरण इत्यादि कार्यों को प्राथमिक ता देने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार के अतिरिक्त लोगों को घर द्वार पर रोजगार भी उपलब्ध हो सके। यह जानकारी सांसद लोकसभा वीरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को यहां जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्हाेंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान माह सितंबर तक जिला में मनरेगा…
Read Moreपरिवहन कर्मचारियों को 8 फीसदी डीए
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 8 फीसदी महंगाई भत्ता प्रदान करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम के कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ते की यह किस्त जनवरी 2013 से दी जाएगी। जनवरी से लेकर सितंबर तक का आठ फीसदी 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता नकद प्रदान किया जाएगा। अक्तूबर माह से महंगाई भत्ता वेतन के साथ प्रदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने से निगम पर प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। कर्मचारियों…
Read Moreसभी आशा वर्कर्स बिना साक्षात्कार हों तैनात
शिमला। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने सरकार से मांग की है कि छह साल पूर्व नियुक्त की गईं 3313 आशा वर्कर्स की तैनाती बिना साक्षात्कार के ही करें। इंटक ने कहा कि इनकी पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नियुक्ति कर ली गई थी। बाद में भाजपा ने सत्ता में आते ही इन्हें निकाल दिया था। अब इन्हें सीधे तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इंटक के राज्य उपाध्यक्ष सोहन वर्मा और सचिव संजय चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष आशा वर्कर्स की दोबारा नियुक्ति करने…
Read Moreस्कूलों में अगले साल बदलेगा छुट्टियों का शेड्यूल
शिमला। स्कूलों में छुट्टियों का बदला शेड्यूल अगले साल लागू होगा। चालू सत्र में इसमें फेरबदल नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरकार के पास गए प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया गया है। इसमें विभाग की ओर से सेकेंड सेटरडे की छुट्टी को खत्म करने के साथ विंटर विकेशन स्कूलों में सेशन को मार्च से शुरू करने का प्रस्ताव था। इसे बीच सत्र में बदलने के कारण सत्रह हजार के लगभग स्कूलों का पूरा शेड्यूल खराब होना था। इसलिए सरकार ने फिलहाल इसे लागू न करने का…
Read Moreशिक्षा विभाग में सरप्लस कर्मियों का विरोध
मंडी। ग्रामीण अंशकालीन जलवाहक कम सेवादार संघ ने मांगाें की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। संघ ने दो टूक चेताया है कि मांगाें पर जल्द गौर नहीं किया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। ग्रामीण अंशकालीन जलवाहकों और सेवादारों ने मंगलवार को मंडी में रैली निकाली। रैली राज्य अध्यक्ष भुट्टू राम की अगुवाई में भ्यूली से शुरू हुई और डीसी दफ्तर तक पहुंची। इस बीच संघ ने मांगाें को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। जिलाभर के शिक्षा खंडों के जलवाहकों, प्रधानों एवं सचिवों ने रैली में…
Read Moreबदले की भावना से काम कर रही सरकार : राकेश
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के सुंदरनगर जिला के अध्यक्ष राकेश जंबाल ने प्रदेश की वीरभद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रात के अंधेरे में सरकार ने धर्मशाला, नादौन और शिमला के स्टेडियमों तथा खेल अकादमियों पर कब्जा किया है वह निंदनीय है। सरकार की इस कार्यवाई से जहां प्रदेश के हजारों खेल प्रेमियों का दिल टूटा है वहीं क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों में भी सरकार के प्रति रोष है। जंबाल ने कहा कि जब से प्रदेश में वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने है…
Read Moreमहंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामदल लामबंद
मंडी। सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वाम संगठन लामबंद होने लगे हैं। मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों और आम जनता की मांगों को लेकर सीटू, हिमाचल किसान सभा, हिमाचल सेब उत्पादक संघ, एसएफ आई जनवादी महिला समिति और नौजवान सभा 12 नवंबर को शिमला में राज्य स्तरीय विशाल जन प्रदर्शन करेंगे। नवंबर से पहले प्रदेश भर में जत्थे चलाए जाएंगे। मंगलवार को सीटू, हिमाचल किसान सभा, एसएफ आई जनवादी महिला समिति एवं नौजवान सभा के भूपेंद्र सिंह, कुशाल भारद्वाज, परस राम, राजेश शर्मा, जयवंती, संदीप…
Read More