सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत बनेड़ में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पंचायत के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात के मौसम में जगह-जगह से पाइपें टूट गई हैं, लेकिन अभी तक इस पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया गया है। इस कारण पंचायत में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी की आपूर्ति सुचारू न होने के कारण लगभग 1300 के करीब आबादी प्रभावित…
Read MoreCategory: Himachal News
मनरेगा में ‘कनवर्जेंस’ पर केंद्र सख्त
शिमला। मनरेगा योजना में ‘कनवर्जेंस’ की नई व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्र ने हिमाचल सरकार को कहा है कि वह इस नई व्यवस्था के तहत हिमाचल में हुए कार्यों की समीक्षा करे। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग ने हिमाचल सरकार को दो माह यानी दिसंबर तक श्रम बजट का अनुमान भेजने को कहा है। आगामी वित्त वर्ष से मनरेगा के तहत इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश हुए हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्र में कहा…
Read Moreसर्किट कोर्ट से पहले दी जाएं सुविधाएं
मंडी। हाईकोर्ट द्वारा उपमंडल स्तर पर सर्किट कोर्ट खोलने से न्याय व्यवस्था का विकेंद्रीकरण होगा। इसका समर्थन जिला मुख्यालय के वकील भी कर रहे हैं लेकिन इस व्यवस्था को लागू करने से पूर्व उपमंडलों में सर्किट बैंच लेकर स्थाई व्यवस्था करने के साथ विकासात्मक ढांचा उपलब्ध करवाया जाए। बुधवार को मंडी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सात जिलों की संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस फैसले से प्रदेश भर का विधिक समुदाय परेशानी में पड़ गया है।…
Read Moreकरोड़ों के कारोबार को सज गए बाजार
मंडी/नेरचौक। दीपावली और धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। सर्राफा व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की आस है। ब्रांडेड कंपनियों ने दीपावली के लिए ड्राई फूट और अन्य उत्पाद की आकर्षक गिफ्ट आइटम बाजार में उतारे हैं। सर्राफा, बर्तन, मिठाईयां, ड्राई फ्रूट और इलेक्ट्रानिक्स बाजारों में भी रौकन है। सोने के रेट करीब 32 हजार प्रति दस ग्राम होने के बावजूद सर्राफा व्यापारियों को मंदी की मार दूर होने की उम्मीद है। धनतेरस पर लोग सोना और चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। नेरचौक सर्राफा बाजार के प्रधान…
Read Moreबिल जमा न करने पर काटे बिजली कनेक्शन
टिहरा (मंडी)। विद्युत उपमंडल टिहरा के तहत बिजली के बिल अदा न करने पर विद्युत बोर्ड ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम चरण में ऐसे 27 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थाई तौर पर काट दिए गए हैं। बोर्ड की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। बोर्ड के अधिकारियों ने कंपनी के नए नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने की हिदायत दी थी। लेकिन इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता बिल अदा नहीं कर रहे थे। विद्युत उपमंडल टिहरा के तहत चोलथरा, सधोट और…
Read Moreनेरचौक में पांच सौ लैंड लाइन फोन ठप
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक और आसपास के क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक लैंड लाइन फोन ठप पड़ गए हैं। इस कारण सैकड़ों उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। बल्ह पुलिस थाना, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और हिमाचल ग्रामीण बैंक के दूरभाष भी बंद होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि गत सोमवार को नेरचौक-रत्ती सड़क पर नालियों के निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई करने के दौरान बीएसएनएल की केबल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण नेरचौक, रत्ती और आसपास के क्षेत्रों में करीब…
Read Moreहजारों उपभोक्ता को नहीं मिला सस्ता राशन
सुंदरनगर/बरोट (मंडी)। दीपावली त्योहार के लिए अब मात्र चार दिन शेष हैं लेकिन उपभोक्ताओं को सहकारी डिपुओं पर अनुमान पर मिलना वाला राशन नहीं मिल रहा। जिले के कई क्षेत्रों में डिपुओं पर रिफाइंड तेल और दालें राशनकार्ड धारकों को नहीं दी जा रही। सुंदरनगर में तीन माह और चौहारघाटी में दो माह से तेल और दालों की आपूर्ति नहीं की गई है। उपमंडल सुंदरनगर में करीब चार माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। यहां पर करीब 20 हजार राशनकार्ड धारक हैं। इन्हें डिपुओं…
Read Moreघीड़ीनालू पेयजल योजना पर सियासत भारी
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डोलधार क्षेत्र में हजारों ग्रामीण पीने के पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं। क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने वाली पचास वर्ष पुरानी एकमात्र घीड़ीनालू पेयजल योजना ठप पड़ गई है। करोड़ों की लागत से बनी इस योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। पंचायत की ओर से कई बार प्रस्ताव पारित कर विभाग से स्कीम की रिपेयर करवाने की मांग की जा चुकी है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के…
Read Moreलोनिवि मंडल दफ्तर शिफ्ट करने का विरोध
पधर (मंडी)। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी से पधर शिफ्ट किए गए लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय को अस्थाई तौर पर द्रंग के ओबीसी छात्रावास भवन में शिफ्ट करने के फरमान आने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय जिला परिषद के सदस्य कैप्टन हेम सिंह, डलाह की प्रधान शांती देवी, उपप्रधान दलीप ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष दुनी चंद सहित व्यापारी चैना राम शर्मा, लेख राज शर्मा, किसान यूनियन के नेता बालक राम ठाकुर ने लोनिवि मंडल कार्यालय…
Read Moreघीड़ीनालू पेयजल योजना पर सियासत भारी
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डोलधार क्षेत्र में हजारों ग्रामीण पीने के पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं। क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने वाली पचास वर्ष पुरानी एकमात्र घीड़ीनालू पेयजल योजना ठप पड़ गई है। करोड़ों की लागत से बनी इस योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। पंचायत की ओर से कई बार प्रस्ताव पारित कर विभाग से स्कीम की रिपेयर करवाने की मांग की जा चुकी है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के…
Read More