होटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी

होटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी
नालागढ़ (सोलन)। दिवाली पर आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बीबीएन में छापामारी की। सोमवार रात को पुलिस ने होटलों, गेस्ट हाउसों में दबिश दी। जिला पुलिस बद्दी के तहत बीबीएन में रात्रि गश्त को दोगुना कर दिया गया है, वहीं दिन में भी पुलिस गश्त संदिग्धों और सीमावर्ती इलाकों पर अपनी पैनी निगाहें रखकर गश्त व नाके लगा रही है।
एसपी बद्दी एस अरूल कुमार और डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी सहित पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि बीबीएन क्षेत्र का दौरा कर होटलों, गेस्ट हाऊसों आदि में जाकर जांच की, वहीं यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस कप्तान ने ट्रैफिक कर्मियों को आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक रात्रि गश्त को दोगुना कर दिया है।
गश्त अभियान मजबूत
डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी ने कहा कि पुलिस की रात्रि गश्त को डबल कर दिया गया है। एसपी बद्दी एस अरूल कुमार ने कहा कि बीबीएन क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में नाकेबंदी व पेट्रोलिंग अभियान को और अधिक मजबूत बनाया गया है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और पुलिस के जवानों की ड्यूटियां पेट्रोलिंग अभियान में लगाई गई है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की।

Related posts