सरकाघाट की शहरी कांग्रेस कमेटी भंग

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट शहरी कांग्रेस कमेटी को हाईकमान ने भंग कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने यह आदेश जारी किए हैं। इसमें स्पष्ट किया है कि आदेश की अवमानना करने और गुमराह करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इस फैसले का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी स्वागत किया है। शहरी कांग्रेस कमेटी का कहना है कि वे मौजूदा वक्त में हाईकमान के फैसले का स्वागत करते हैं। सरकाघाट ब्लॉक कांग्रेस के दो धड़ों में छिड़ी लड़ाई किसी से छिपी नहीं…

Read More

दिसंबर में होगी जेसीसी की बैठक

बिलासपुर। अराजपत्रित कर्मचारी संघ बिलासपुर (चड्ढा गुट) के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डा. अजय शर्मा से मुलाकात कर जेसीसी की बैठक के लिए समय मांगा है। संघ ने दावा किया है कि उपायुक्त ने दिसंबर महीने तक संघ को बैठक के लिए आमंत्रित करने का आश्वासन किया है। उपायुक्त से मुलाकात करते हुए संघ ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के चेयरमैन चेत राम वर्मा, मुख्य सलाहकार लेख राम कौंडल, महासचिव रणवीर सिंह ठाकुर, सदर खंड की प्रधान भावना ठाकुर, वरिष्ठ…

Read More

चंबा में जुटेंगे 14 प्रांतों के 60 डेलीगेट्स

चंबा। हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सक संघ और रबिसन इंडिया इलैक्ट्रोहोम्यो फार्मा चंबा के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन सात दिसबंर से 11 दिसंबर तक होटल आशियाना में होगा। कार्यशाला में देश भर के 14 से अधिक प्रातों के 60 डेलीगेट भाग लेंगे। इसके लिए पंजीकरण निर्धारित समय सीमा 10 नवंबर तक पूरा हो चुका है। केंद्रीय मीडिया प्रभारी डा. सुरेंद्र ठाकुर व डा. संजीव शर्मा ने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति के वैज्ञानिक पक्ष पर खासतौर पर चर्चा होगी। इसमें फार्माकापिया,…

Read More

दस करोड़ की अतिरिक्त किस्त मिली

चंबा। जिला चंबा में पिछले दो सालों में मनरेगा के क्रियान्वयन में कुछ खामियों के कारण 15 करोड़ रुपये का भुगतान लटका हुआ था। मौजूदा वर्ष में यह भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा हाल ही में करीब दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त भी केंद्र से प्राप्त हुई है। यह जानकारी उपायुक्त संदीप कदम ने डीआरडीए की ओर से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा का इतना भारी भरकम भुगतान क्रियान्वयन की खामियों के कारण रुका पड़ा था। यह दिक्कत…

Read More

एचआरटीसी पेंशनरों को नहीं मिली पेंशन

चंबा। प्रदेश के एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। इस कारण पेंशनर प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन से काफी निराश है। इस दफा निगम के पेंशनरों की दिवाली भी फीकी ही रही है। निगम के सेवानिवृत्त पेंशनरों को 12 नवंबर बीतने के बाद भी अक्तूबर माह की पेंशन नहीं मिल पाई है। अक्तूबर माह की पेंशन न आने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के पेंशनरों बाबू राम, भीलो, देस राज, शक्ति, विनय कुमार, ने बताया कि एचआरटीसी…

Read More

साहब! चार गुणा दाम वसूल रहे

चंबा। स्थानीय रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। यूनियन के प्रधान रिझू राम ने उपायुक्त को बताया कि नप चंबा ने रेहड़ी-फड़ी वालों के पहचान पत्र बनाने के लिए कहा है। इस पहचान पत्र के बिना किसी भी रेहड़ी धारक के परमिट नहीं काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नप के साथ मिलकर पहचान पत्र बना रहे दुकानदार इसके लिए चार गुणा ज्यादा दाम वस्ूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नप के अधिकारियों ने मनमाने ढंग से रेहड़ी-फड़ी का आकार कम कर दिया है। इसे…

Read More

कांगड़ा अस्पताल पहुंची एनआरएचएम टीम

कांगड़ा। भारत सरकार की ओर से एनआरएचएम योजनाओं की समीक्षा के लिए एनएनएचएम की टीम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां टीम ने भारत सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन की जानकारियां जुटाईं। इसके साथ ही अस्पताल भवन में रेनोवेशन के साथ साथ लेबर रूम, ओटी और अन्य विभागों की समीक्षा की। मंगलवार दोपहर बाद पहुंची टीम ने वार्ड में जाकर मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं से क्या मरीज संतुष्ट है, इसके बारे…

Read More

तीसा के 64 डिपुओं में राशन ही नहीं

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल के 64 डिपुओं में चीनी लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को बेरंग लौटना पड़ रहा है। तीसा के डिपुओं के लिए हर माह 538 क्विंटल चीनी की सप्लाई होती है। पिछले तीन महीनों में 1414 क्विंटल चीनी की सप्लाई होनी चाहिए थी, लेकिन इसकी एवज में महज 140 क्विंटल चीनी ही तीसा के डिपुओं में पहुंच पाई है। इस कारण तीसा की हजारों की आबादी परेशान है। हजारों उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर चीनी खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। तीन माह में…

Read More

मनरेगा, इंदिरा आवास योजना में जिला अव्वल

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के समस्त ब्लाक खंडों के बीडीओ की अहम बैठक समिति हाल देहरा में आयोजित की गई। अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग की प्रधान सचिव उपमा चौधरी ने की। उन्होंने मनरेगा सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की फीड बैक बीडीओ से ली। मनरेगा में हुए कार्य के लिए जिला कांगड़ा के अव्वल रहने पर सभी बीडीओ की प्रधान सचिव ने सराहना की। कहा कि यह कार्य अन्य जिलों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। इसके अलावा जिला कांगड़ा के इंदिरा आवास योजना में अव्वल रहने पर प्रधान सचिव उपमा…

Read More

दगोह में भतीजे ने ली चाचा की जान्र

बैजनाथ(कांगड़ा)। जमीनी विवाद के चलते दगोह में भतीजे ने सगे चाचा को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। देर रात को पुलिस ने गांव में आरोपी की तलाश में कई जगह छापामारी की। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना के अंतर्गत आने वाले दगोह गांव में 69 वर्षीय मेहताब सिंह का सगे भतीज कुलदीप के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार मेहताब ने अपने…

Read More