कांगड़ा। भारत सरकार की ओर से एनआरएचएम योजनाओं की समीक्षा के लिए एनएनएचएम की टीम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां टीम ने भारत सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन की जानकारियां जुटाईं। इसके साथ ही अस्पताल भवन में रेनोवेशन के साथ साथ लेबर रूम, ओटी और अन्य विभागों की समीक्षा की। मंगलवार दोपहर बाद पहुंची टीम ने वार्ड में जाकर मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं से क्या मरीज संतुष्ट है, इसके बारे…
Read MoreCategory: Himachal News
चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार के बीच स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने लाखाें के गहने तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार नए बस अड्डा के समीप तहसील कार्यालय के सामने गत कई साल से टीन के ट्रंक बनाने वाले दीवान चंद के घर में यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि दीवान चंद परिवार सहित 8 नवंबर को गुरदासपुर अपनी बेटी के ससुराल गए हुए थे। जब 11 नवंबर को लौटे तो उनके घर…
Read Moreअबुल कलाम के पदचिन्हों पर चलें
कुल्लू। जिले के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रों ने मौलाना कलाम को याद करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल मुख्याध्यापकों ने बच्चों को अबुल कलाम आजद द्वारा दिए गए बलिदान व उनके नेक कार्यों के बारे में नौनिहालों को जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। राजकीय उच्च पाठशाला बनाला के…
Read Moreपंजाब की तर्ज पर पेंशन देने की मांग
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रधान खेमराज शर्मा की अध्यक्षता में लाल चंद्र प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में सभी मंडलों के कार्यकारिणी सदस्यों, पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स ने भाग लिया। एसोसिएशन के कुल्लू खंड के महासचिव जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंजाब के आधार पर 70 व 75 वर्ष पार कर चुके हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10-15…
Read Moreअब नप के सिर घर-आंगन नहीं हो पाएंगे रोशन
भल्याणी (कुल्लू)। नगर परिषद के सिर अपने घर-आंगन को रोशन करने वाले रसूखवान लोगों के घर से नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटें हटवाने का कार्य शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई करते हुए नप कर्मचारियों ने 65 हाई वोल्टेज स्ट्रीट लाइटों को हटवा लिया है। इसकी पुष्टि नप कुल्लू के सहायक अभियंता बिजली तेज सिंह ठाकुर ने की है। नगर परिषद के खर्चेे पर शहर के ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों के घरों में लगभग 300 स्ट्रीट लाइटें वर्षों पूर्व लगाई गई थीं। परिषद इन स्ट्रीट…
Read Moreजिले में भरे जाएंगे जेबीटी के 145 पद
ऊना। जिला भर के स्कूलों में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने ऊना जिला में जेबीटी के 145 पदों को अनुबंध आधार पर भरने का फैसला लिया है। पदों को भरने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिला भर के कई स्कूलों में लंबे अरसे से जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे थे। इसके चलते छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने बताया कि ऊना…
Read Moreदुराचार के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास
ऊना। विशेष एवं जिला सत्र न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर की अदालत ने मंगलवार को दुराचार के एक मामले में दोषी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के आरोप में दर्ज मामले में यह फैसला सुनाया गया। दोषी को सात हजार जुर्माना भरने के भी आदेश हुए। केस की पैरवी करने वाले जिला न्यायवादी (जिला अभियोजक) एनसी घई ने बताया कि दोषी राम सिंह निवासी रक्कड़ को पोस्को एक्ट के तहत 10 साल कठोर कारावास व पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई…
Read Moreकौन सी परीक्षा दें कौन सी छोड़ें
ऊना। प्रदेश में एक ही दिन दो परीक्षाओं के होने से हजारों बेरोजगार युवाओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। 17 नवंबर को प्रदेश भर में राज्य स्तरीय एलिजिबिलिटी टेस्ट (सैट) की परीक्षा है। वहीं इसी दिन हिमाचल सहकारी बैंक सीमित (एचपीएससीबी) की परीक्षा भी हो रही है। एक ही दिन में दो परीक्षाओं की तिथि आने से युवा सोच रहे हैं कि कौन सी परीक्षा दें, कौन सी छोड़ें। इससे पहले भी प्रदेश में एक ही दिन में दो परीक्षाएं होने से कई युवा अपने भविष्य का सुनहरी…
Read Moreपशुपालक घर-द्वार बेच सकेंगे दूध : प्रतिभा
आनी (कुल्लू)। सांसद प्रतिभा सिंह ने नित्थर में करीब पचास लाख रुपये की लागत से बने मिल्क चिलिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट की प्रतिदिन की क्षमता दस हजार लीटर है। इसमें साल भर में 35 करोड़ रुपये का दूध एकत्रित किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र के सैकड़ों पशुपालकों को भी फायदा मिलेगा। संबोधन में सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, सड़क निर्माण और अन्य क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर प्रतिभा…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी संध्या में लगा हिमाचली तड़का
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली तड़का लगा। संध्या में हिमाचल के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। साथ ही श्रोताओं को झूमने पर विवश किया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक कुलदीप शर्मा ने सतगुरू वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद लागा डोला रा धमाका…., इक मुजरे जोगी जवाना…, पानी री टांकी…., बाठणा चाली जातरे-जातरे….जैसी नाटियां गाकर श्रोताओं को नचाया। लोक गायक नरेंद्र रंजन ने मेरे मामा रंजिया मामा…, मेरी रेश्मा…, भक्तू मामा…, बांकी छोरिए…, नागा साहब जैसी पहाड़ी…
Read More