बिना बिल के 12 लाख के हीरे पकड़े सोलन। अवैध रूप से सोलन के बाजारों में बिक्री के लिए लाए जा रहे करीब 12 लाख के हीरे आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक कारोबारी से पकड़े हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चंडीगढ़ से ताल्लुक होने का खुलासा किया है। पक्के बिल प्रस्तुत करने के बाद विभाग ने मौके पर कारोबारी पर 3 लाख 10 हजार रुपये का कर व जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक यदि कारोबारी ओरिजनल बिल प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मामला पुलिस को…
Read MoreCategory: Himachal News
राजेश व ज्योति सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
राजेश व ज्योति सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर समाप्त हो गया है। सात दिन तक चले इस शिविर में स्कूल ने गोद लिया हुआ मानपुरा गांव की सफाई की। गांव में घर-घर जाकर लोगों को सफाई और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस कैंप के दौरान राजेश और ज्योति शर्मा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुने गए। सोमवार को समापन समारोह की शुरूआत तेजिंद्र कौर और साथियों ने सरस्वती वंदना से की। दिनेश, राजेश, नीरज और साथियों ने ‘कुड़ी इदा न शरमा’ पर भंगड़ा…
Read Moreशीशा तोड़कर गाड़ी से पैसे चुराने का प्रयास
शीशा तोड़कर गाड़ी से पैसे चुराने का प्रयास नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में 10 साल के एक प्रवासी लड़के ने कार का शीशा तोड़कर पैसे लूटने का प्रयास किया। हालांकि शीशा टूटने की आवाज से तुरंत ही आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और उन्होंने प्रवासी बच्चे को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़के को हिरासत में लिया। आरोपी लड़के से कड़ी पूछताछ की जा रही है, वहीं कार मालिक से गाड़ी में पड़े पैसों व दस्तावेजों के बारे में जानकारी ले रही…
Read Moreनेशनल हाइवे पर दिक्कतों से जूझ रहे यात्री
नेरचौक (मंडी)। एक ओर जहां ग्रामीण सड़कों की हालत से परेशान हैं वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 में ही यात्री कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ता हालत से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। डडौर से हराबाग तक एनएच पर गड्ढे मुसीबत का सबब बन रहे हैं। डडौर के पास जल भराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय दर्जनों परिवार भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। एनएच की हालत पर स्थानीय लोगाें ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय…
Read Moreकांग्रेस की सत्ता में ठप हो गया विकास : गुलाब
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 11 माह के कार्यकाल में विकास कार्यों पर पूर्ण रूप से विराम लग गया है। कार्यकाल में सरकार ने केवल बदले की भावना से कार्य किया है। आम जनता के हित में भाजपा सरकार की चलाई गई सभी योजनाएं बंद पड़ी हैं। सोमवार को ग्रामीण केंद्र गुम्मा, बसाही, भराड़ू, रणारोपा और जोगिंद्रनगर शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़कों के रख रखाव के बारे में अधिकारियों से बात…
Read Moreरिवालसर में स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे का खतरा
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर के मुख्य बाजार में गति अवरोधक न होने से दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। लोग सड़क के बीच लंबे समय से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। रिवालसर का मुख्य बाजार मनाली-जालंधर सड़क पर स्थित है। लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर स्कूल और अनेक सरकारी संस्थाएं हैं। इसके चलते दिन भर लोगों की चहल-पहल रहती है। स्पीड ब्रेकर न होने से लोगाें को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। व्यापार मंडल के प्रधान ढमेश्वर ठाकुर का…
Read Moreजगदीश रेड्डी सराज कांग्रेस के अध्यक्ष
मंडी। कांग्रेस ने जिले के सराज ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका अनुमोदन किया है और सभी सदस्यों को तुरंत काम संभालने के निर्देश दिए हैं। सराज कांग्रेस का अध्यक्ष जगदीश रेड्डी को बनाया है। हेम सिंह ठाकुर, बृज लाल, महेश कुमार, अमर सिंह, दिले राम, नरोतम राम और लक्ष्मी चंद ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महासचिव के पद पर टेक सिंह, चिरंजी लाल, बुद्वि सिंह, नारद ठाकुर, डोला राम, शेष राम मंडयाल, मदन शर्मा और गीता देवी ठाकुर को…
Read Moreडीएलओ भवन में अस्थाई बिजली कनेक्शन
बिलासपुर। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला भाषा अधिकारी भवन में अभी तक स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया है। भवन में स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण विभाग को अस्थाई कनेक्शन के चलते सात रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल की अदायगी करनी पड़ रही है। यदि विभाग को स्थाई कनेक्शन मिल जाता है तो सात रुपये के बजाए चार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल की अदायगी करनी पड़ेगी। जिला भाषा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन 31 अक्तूबर को…
Read Moreछात्राओं ने जाना, कैसा है गांवों का जीवन
बिलासपुर। ग्रामीण परिवेश तथा लोगों की दिनचर्या का जायजा लेने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च विद्यालय निहाल की नौवीं कक्षा की छात्राओं ने कंदरौर पंचायत का भ्रमण किया। ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली तथा विकास योजनाओं बारे जानकारी हासिल करने के साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भ्रूण हत्या, स्वच्छता व छुआछूत बारे जागरूक करने का प्रयास भी किया। एसवीएम निहाल की लगभग तीन दर्जन छात्राआें ने प्रधानाचार्या चंद्रावती तथा शिक्षिकाओं शालू शर्मा व शैली के साथ कंदरौर पंचायत का भ्रमण किया। ग्राम दर्शन के लिए पंचायत के बेनला गांव…
Read Moreजयंती पर याद किए गए मौलाना आजाद
बिलासपुर। आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के डियारा सेक्टर में आंगनबाड़ी केंद्र व नर्सरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य हुसैन अली के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां मौलाना आजाद को याद किया गया। वहीं आंगनबाड़ी व नर्सरी के नौनिहालाें को नोटबुक्स, पेंसिलें व मिठाई भी बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान हुसैन अली ने मौलाना आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्हाेंने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद…
Read More