दूसरे गांवों से लाना पड़ रहा पानी

सिंहुता (चंबा)। सिंहुता की ग्राम पंचायत जोणा के बनाई गई क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की दो वर्षों के बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ रहा है। पंचायत के बनाई गई 10 किलोमीटर लंबी चिहाणी-मिहाणी पेयजल लाइन दो वर्ष पूर्व बरसात के दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन इसकी अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। क्षतिग्रस्त लाइन की पाइपें इधर-उधर पड़ी हुई हैं। इसके चलते पंचायत के एक दर्जन गांवों के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़…

Read More

निबंध में उषा, अक्षय और आकांक्षा ने मारी बाजी

भरमौर (चंबा)। चौरासी परिसर भरमौर में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा भारतीय धरोहर सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 19-25 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारतीय पुरातत्व विभाग के शिमला से आए प्रथम श्रेणी के सर्वेक्षक अशोक कौंडल ने प्राचीन धरोहरों के बारे में लोगों को बताया और इसके रखरखाव व इसके महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने धरोहरों को बचाने के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और लोगों को धरोहरों…

Read More

पवन ठाकुर को फिर सौंपी कमान

कला) संघ जिला चंबा के त्रैवार्षिक चुनाव स्थानीय बीआरसी भवन में आयोजित किए गए। चुनावों की अध्यक्षता सीनियर टीजीटी नरेश कुमार व नीशी कुमारी ने की। इसमें पवन ठाकुर टीजीटी राजकीय माध्यमिक पाठशाला मानकोट को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। नीरज भारद्वाज टीजीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा को महा सचिव, संजीव कुमार राजकीय उच्च विद्यालय गुराड को कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार चुने हुए प्रतिनिधियों को दिया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में जिला चंबा के 13 खंडों के अध्यक्ष, महा सचिव, कोषाध्यक्ष…

Read More

एक दिन में दो पेपर रखने का विरोध

चंबा। स्थानीय कालेज में छात्रों की मांगों को लेकर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई के इकाई सचिव गौरव ने बताया कि एसएफआई कालेज प्रशासन से मांग करती है कि परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव किया जाए। इसमें एक ही दिन में दो-दो पेपर रखे गए हैं। इसके लिए एसएफआई ने कालेज प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली व लापरवाही को जिम्मेवार ठहराया है। साथ ही इसके विरोध में कालेज परिसर में जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई…

Read More

लोगों ने कीं राशन न मिलने की शिकायतें

चंबा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने चंबा के आसपास के क्षेत्रों का दौरा करके स्वास्थ्य, शिक्षा व सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। आयोग की दो टीमें मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में गईं। एक टीम ने सुंडला क्षेत्र का और दूसरी ने उदयपुर, भनौता, चनेड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों व स्कूलों का निरीक्षण करने के अलावा ग्रामीणों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जानकारी हासिल की। इस दौरान टीम को स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ व सुविधाओं की कमी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के…

Read More

आप तैयारी करके बैठक में नहीं आए!

चंबा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की रिपोर्ट जांची। इस दौरान विभागों को खामियों के लिए लताड़ भी लगी और उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए। टीम ने डीआरडीए, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति विभागों के कार्यों का ब्यौरा लिया और कार्य में खामियां पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों की क्लास लगाई। टीम ने शिक्षा विभाग से सवाल किया कि उसने अब तक कितने स्कूलों का निरीक्षण किया है। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा…

Read More

47 पंचायतों को नहीं मिली खाद

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल की लगभग 47 पंचायतों में खाद नहीं मिलने से बागवान व किसान परेशान हो रहे हैं। तीसा में हिमफैड के गोदाम में फसल की बिजाई में इस्तेमाल की जाने वाली खाद अभी तक नहीं पहुंची है। इससे बागवानों में काफी रोष देखा जा रहा है। बागवानों अश्वनी कुमार, नेगी राम, प्रजा राम, प्रेम लाल, भागी राम, शिवदयाल, चमन सिंह, भक्त राम और छांगा राम का कहना है कि लगभग 15 दिनों में सेब के बगीचों की निराई व सेब के पौधों की कटाई-छंटाई का कार्य शुरू…

Read More

कैंटीन में वैट बढ़ोतरी से महंगा मिल रहा सामान

बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री कर्नल रंजीत सिंह और सचिव मुख्तियार कटोच ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होते ही इस वर्ग के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार शुरू हो गया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने खजाने में बढ़ोतरी करने के लिए पूर्व सैनिकों को कैंटीन से मिलने वाले सामान पर 4 प्रतिशत वैट लगा कर उनको अर्से से मिल रही इस सस्ती सुविधा को महंगा कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में एक लाख 24 हजार 880 पूर्व सैनिक…

Read More

मां न बनने पर मिले तानों ने ली जान

हरोली (ऊना)। मां न बन पाने के कारण ससुरालियाें की ओर से मिले तानों ने एक महिला की जान ले ली। महिला का ससुराल हरोली थाना के समीप ही एक गांव में है। जबकि मायका हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के अधीन भदसाली इलाके में है। सोमवार को महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि महिला को अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी जान न बच पाई। मायके वालों का आरोप है कि महिला की शादी को बीस साल हो गए थे लेकिन मां…

Read More

आधार कार्ड में त्रुटियों की भरमार

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। आधार कार्ड लोगों के लिए सुविधाजनक कम और परेशानी का सबब ज्यादा बन रहे हैं। अधिकतर बन चुके आधार कार्डों में त्रुटियों की भरमार है। लोगों को इन गलतियों को ठीक करवाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले लोग इन त्रुटियों को ब्लॉक कार्यालयों में खुले संबंधित कंपनी के कर्मचारियों के पास जाकर ठीक करवा लेते थे। अब संबंधित कंपनी के साथ सरकार का एग्रीमेंट समाप्त हो जाने से लोग इन त्रुटियों को ठीक करवाने को लेकर असमंजस में हैं कि क्या करें और क्या…

Read More