पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान में चल रहे दुख निवारण समागम में कुमार स्वामी ने दूसरे दिन अनुयायियों को बीज मंत्र दिए। समागम में प्रवचन देते हुए स्वामी ने कहा कि परमात्मा के नाम में अद्भुत शक्ति है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा नाम पाठ पूरी तरह आडंबर से परे है। यह व्यक्तिगत न होकर साक्षात परम पिता परमात्मा, मां भगवती, अल्लाह और वाहे गुरु का पाठ है। प्रभु कृपा का यह आलोक पूरी तरह शास्त्रोत्क है। इसका उल्लेख वेदों, शास्त्रों और…
Read MoreCategory: Himachal News
बद्दी के बाद डमटाल में दबिश
इंदौरा (कांगड़ा)। बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में फार्मासूटिकल कंपनी में नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद डमटाल में पंजाब पुलिस ने दबिश दी। पंजाब पुलिस की टीम ने रविवार को हिमाचल पुलिस के सहयोग से टूलिप फार्मालेशन सूरजपुर मोहटली में छापा मारा। फैक्टरी में तैनात कर्मचारियों के बयान लिए। हालांकि, फैक्टरी पिछले तीन माह से बंद पड़ी थी लेकिन बद्दी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद होने के बाद पंजाब पुलिस की टीम ने यहां रिकार्ड खंगाला और वहां से कुछ दवाइयों के सैंपल भी जब्त किए। फैक्टरी परिसर में…
Read Moreआधार कार्ड बनना बंद
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिले में आधार कार्ड बनना बंद हो गए हैं। ऐसे में जिनके आधार कार्ड नहीं बने पाए, वे परेशान हो गए हैं। लोग आए दिन आधार कार्ड बनाने के लिए संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं। जिला कांगड़ा में अभी तक करीब 70 फीसदी लोग ही आधार कार्ड बनवा पाए हैं। शेष करीब 30 फीसदी लोग आधार कार्ड बनाने से चूक गए हैं। जिला कांगड़ा के कई इलाकों में आधार कार्ड इसी साल के शुरूआती माह में बनना शुरू हुए थे। जिला कांगड़ा की कुल आबादी…
Read Moreआईपीएच दफ्तर फतेहपुर में प्रदर्शन
फतेहपुर (कांगड़ा)। खुडियाल गांव में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सब डिविजन कार्यालय फतेहपुर में रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे पिछले 18 दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस बाबत संबंधित आईपीएच विभाग को लिखित तौर पर अवगत करवाने के बावजूद उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। अभी तक पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों मुकेश शर्मा, जाकिर हुसैन, शशि कुमार, अनीता शर्मा, चंचला देवी, रविंद्र सिंह आदि का कहना है…
Read Moreयह देश है वीर जवानों का…पर झूमे श्रोता
खुंडियां (कांगड़ा)। अमर शांति मॉडल स्कूल खुंडियां में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर डा. अरुण चंदन ने शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पांचवीं कक्षा की छात्रा स्वाति ने यह देश है वीर जवानों का… देशभक्ति गीत गाकर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। छात्र अभिषेक मेहता ने क्राइम अंगेस्ट वूमन और छात्र विशाल ने मोबाइल के फायदे और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर भाषण देकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। छात्रा शिवानी ने भ्रूण हत्या पर भाषण देकर…
Read Moreसर्विस बुक अपडेट नहीं कर रहे शिक्षक
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शिक्षा विभाग का पीएमआईएस सॉफ्टवेयर बेकार पड़ा प्रतीत हो रहा है। शिक्षा विभाग के आदेशों के बावजूद जिला के शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ सर्विस बुक रेगुलर बेसिज पर अपडेट करने से तौबा कर रहा है जबकि शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को अपनी सर्विस बुक अपडेट करवाने के लिए विशेष तौर पर पीएमआईएस सॉफ्टवेयर लांच कर रखा है। इसके लिए जिला स्तर पर आईटी के नॉडल अधिकारी भी बैठाए गए हैं लेकिन असल में कोई फायदा नहीं हो रहा। हालांकि, शिक्षा विभाग ने इसके बारेे में…
Read Moreमहिला की हत्या कर लाश खेतों में फेंकी
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत कुड़साई पंचायत में एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने महिला का चेहरा कुचल कर लाश खेतों में फेंक दी। मृतक महिला की पहचान शांति देवी (52) पत्नी बिशंबर सिंह गांव नादौन कुड़साई पंचायत के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक शांति देवी काफी अरसा पहले अपने पति से अलग हो गई थी और अपनी बेटी के घर (मीरथल) में रहती थी। शनिवार को महिला मीरथल से अपनी बेटी के घर से वापस अपने गांव पहुंची थी और…
Read Moreविक्रमादित्य और दीपक की जीत पर खुश
केलांग। प्रदेश युवा कांग्रेेस अध्यक्ष बनने पर विक्रमादित्य सिंह को लाहौल स्पीति कांग्रेस ने खुशी जताई है। दूसरी बार युकां विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन होने पर दीपक ठाकुर को भी पार्टी ने बधाई दी है। लाहौल स्पीति कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रपतन बौद्ध, पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह, एसटी युकां के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कारपा, महासचिव आनंद कुमार, गोपाल शाशनी, प्रवक्ता नोरबू थोलगपा, टीएसी मेंबर नावांग, पूर्व टीएसी मेंबर ध्यान सिंह ठाकुर, जिला इंटक अध्यक्ष दोरजे टशक्यांगपा, यूथ कांग्रेस के नितिन शाशनी, विकास,…
Read Moreकुल्लू में इंदिरा गांधी को किया याद
कुल्लू। कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में बुधवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चांद किशोर पप्पा, जिला कांग्रेस सचिव नवनीत सूद, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजेश सेठ, नगर परिषद सदस्य टैहल सिंह टैहली, कांग्रेस कार्यकर्ता जवाहर लाल शर्मा, धीरज शर्मा, विशाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरधर नैयर, कुल्लू ब्लॉक युवा कांग्रेस के महासचिव विजेंद्र शर्मा, सुरेश नेगी…
Read Moreखेत में खाद डाली तो रूठ जाएंगे देव!
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू की अलग-अलग घाटियों में कुछ नियम और परंपराएं भी भिन्न हैं। जिला की लगघाटी के कई गांव ऐसे हैं, जहां धूम्रपान तो दूर खेत-खलियान में भी रसायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया जाता है। यही नहीं, ग्रामीण खाद को अपने हाथों से स्पर्श तक नहीं करते हैं। घाटी के लोग आज भी देव आदेशों का प्रमुखता से पालन करते हैं। यहां के बाशिंदों ने खेतों में रसायनिक खाद न डालने की कस्म खाई है। लगवैली के दर्जनों गांवों में धूम्रपान करना बिल्कुल निषेध है। घर ही नहीं…
Read More