काईस (कुल्लू)। ब्यास किनारे बसे हजारों लोगों को बरसात में अब किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा। बरसात के दिनों में भूस्खलन और बाढ़ का लोगों को अक्सर खतरा बना रहता है। इसके लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ब्यास नदी के दोनों ओर पलचान से लारजी तक 70 किलोमीटर लंबी बाढ़ नियंत्रण दीवार का निर्माण करेगा। करोड़ों रुपयों से बनने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन दिनों सर्वेक्षण का कार्य जोरों पर है। विभाग ने 25 नवंबर तक सर्वे पूरा करने…
Read MoreCategory: Himachal News
धूमधाम से निकली सत्य साईं की शोभायात्रा
कुल्लू। श्री सत्य साईं बाबा के 88वें जन्मोत्सव पर रविवार को ढालपुर में बाबा की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। ढोल नगाड़ों की थाप पर निकली बाबा की झांकी के दौरान भक्तों ने पूरे ढालपुर शहर की परिक्रमा की। इस दौरान बाबा के भक्तों ने भारी संख्या में भाग लेकर भजन कीर्तन भी किया। साईं बाबा के जन्म दिन के मौके पर देवता शिवराड़ी नारायण भी पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे। देवता का साईं सेवा समिति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। साईं बाबा के भक्तों ने रविवार…
Read Moreआदित्यविक्रम सिंह की ताजपोशी पर जश्न
कुल्लू। युकां चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कुल्लू घाटी के युकां कार्यकर्ताओं ने खुशी में पटाखे फोडे़। बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह के पुत्र आदित्यव्रिकम सिंह के मंडी संसदीय क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की खुशी में उनके समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। रविवार देर शाम को कुल्लू पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। खुशी में पूरे ढालपुर क्षेत्र में पटाखे फोडे़ गए। उधर, कुल्लू विस से पूर्व में युकां अध्यक्ष रहे हीरा लाल पुजारी पर फिर से युवाओं ने भरोसा जताया है। जबकि…
Read Moreआंध्रप्रदेश जाएगी कुल्लू की ज्योत्सना
कुल्लू। कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली ज्योत्सना अब ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी। हाल ही में शिमला में हुई पाइका की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर उसका चयन राष्ट्रीय स्पर्धा को हुआ है। ज्योत्सना जनवरी 2014 में आंध्रप्रदेश में होने वाली पाइका खेलों में भाग लेगी। ज्योत्सना के चयन से कुल्लू निहाल कराटे स्कूल में खुशी की लहर है। मुख्य प्रशिक्षक सैनसाई निहाल ने उम्मीद जताई है कि छात्रा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। ज्योत्सना के चयन पर पिता…
Read Moreपीठ पर पहुंचाने पड़ते हैं मरीज
कुल्लू। सैंज और बंजार घाटी के कई ग्रामीण इलाकों में अब तक सड़क नहीं पहुंची है। इन गांवों में सूबे में आने-जाने वाली सरकारों के दावे खोखले ही साबित हो रहे हैं। सैंज और बंजार क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण सड़क की आस में हैं। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द उन्हें सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। जिला कुल्लू के बंजार और सैंज के दर्जनों गांव सड़क सुविधा से महरूम हैं। सैंज क्षेत्र के…
Read Moreमिशन 2014 को जुट जाएं वर्कर
ऊना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करें। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को कांग्रेस मुक्त सरकार देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यूपीए सरकार के जनविरोधी फैसलों को जनता के बीच लेकर जाएं और आने वाली एनडीए के एजेंडे की चर्चा भी जनता में करें। वह स्थानीय विश्रामगृह में मंडल भाजपा की बैठक में बोल रहे…
Read Moreदुकान से नगदी और सामान उड़ाया
गगरेट (ऊना)। गगरेट में चोर एक दुकान मेें वारदात को अंजाम देकर हजारों रुपये का सामान एवं नगदी उड़ा ले गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। दुकानदार ने गांव के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप जड़ा है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक कुलवीर कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गगरेट बाजार…
Read Moreबाजार में मजनूं की छित्तर परेड
अंब (ऊना)। स्थानीय बाजार में दुकानदारों ने एक मजनूं की छित्तर परेड कर डाली। यह युवक एक युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने भरे बाजार में युवक को थप्पड़ जड़े। बाजार में खड़ी अन्य महिलाओं ने युवक की खूब छित्तर परेड की। इस बात को लेकर बाजार में खासा हंगामा हो गया। बाद में युवक ने भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की कसम खाई। उसने युवती से माफी मांगकर किसी तरह अपनी जान छुड़ाई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बाजार में एक युवक बार बार…
Read Moreमेनन को ऊना, विजय को गगरेट की कमान
ऊना/गगरेट/हरोली/बंगाणा/चिंतपूर्णी। युकां चुनाव के रविवार को नतीजे आ गए। सदर हलके ऊना से राहुल मेनन उर्फ रोमी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार विजयी रहे। हरोली से नक्षत्र सिंह अध्यक्ष बने। कु टलैहड़ युकां के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर दबदबा बनाए रखा। उधर, चिंतपूर्णी हलके से रोहन कालिया 25 मत लेकर अध्यक्ष बने। दूसरे स्थान पर अनिल कुमार रहे। ऊना सदर में टॉस से हुआ फैसला सदर हलके ऊना से राहुल मेनन उर्फ रोमी को 109 मत पड़े।…
Read Moreदुकान से नगदी और सामान उड़ाया
गगरेट (ऊना)। गगरेट में चोर एक दुकान मेें वारदात को अंजाम देकर हजारों रुपये का सामान एवं नगदी उड़ा ले गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। दुकानदार ने गांव के ही एक युवक पर चोरी करने का आरोप जड़ा है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुकान मालिक कुलवीर कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गगरेट बाजार…
Read More