नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के चलते भले ही बिजली बोर्ड ने संवेदनशील पदों पर तैनात दागी अफसरों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है, लेकिन ऐसे दागी अफसरों को हटाने के लिए बोर्ड को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला बिजली बोर्ड के नूरपुर मंडल के अंतर्गत डमटाल में सामने आया है। नूरपुर स्थित विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता ने बोर्ड प्रबंधन के आदेश पर डमटाल स्थित एक प्रथम श्रेणी अधिकारी का कार्यभार निकटवर्ती कंदरोड़ी में तैनात अन्य अधिकारी को सौंप दिया…
Read MoreCategory: Himachal News
सैनिक सम्मान के साथ सैनिक का दाह संस्कार
चामुंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। अप्पर डाढ में रविवार रात नायब सूबेदार की हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि, मृतक फौजी का नंदीकेश्वर धाम चामुंडा में पोस्टमार्टम के बाद सैनिक सम्मान के साथ दाह संस्कार कर दिया गया है। रविवार रात को अप्पर डाढ के चमोटू गांव के सेना में तैनात सूबेदार विनोद कुमार की हत्या हुई थी। विनोद कुमार का शव सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला था। जबकि, उसके कपड़े करीब आधा किलोमीटर दूर…
Read Moreसिलाई अध्यापिकाएं सुबह से रात तक करती रहीं इंतजार
धर्मशाला। सुबह से लेकर शाम तक विधानसभा परिसर के बाहर सिलाई अध्यापिकाएं शांतिपूर्वक ढंग से मांगों को लेकर डटी रहीं, लेकिन उनको मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया। शाम को जब सीएम विधानसभा परिसर से बाहर अपनी गाड़ी में निकले तो उन्होंने सिलाई अध्यापिकाओं से बात करने के लिए गाड़ी तक नहीं रोकी। नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश भर से करीब 300 सिलाई अध्यापिकाएं विधानसभा में सीएम से बात करने के लिए पहुंची थीं। उन्हें करीब सात बजे मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। सिलाई अध्यापिका संघ…
Read Moreशिक्षकों को पंजाब की तर्ज पर मिलें लाभ
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने 4-9-14 का लाभ जारी करवाने के लिए शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि प्रदेश के सभी शिक्षकों को 4-9-14 का लाभ देने के लिए शिक्षा निदेशक को आदेश दिए जाएं। यदि सरकार ने इसे शीघ्र जारी नहीं किया तो संगठनों को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। विज्ञान अध्यापक संघ के कार्यकारी राज्य प्रधान सुखजिंद्र सिंह गुलेरी और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान जीएस वेदी का कहना है…
Read Moreजनवरी में पूरा होगा सुपर स्पेशियलिटी भवन का निर्माण
कांगड़ा। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माणधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का कार्य 11 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं। मंगलवार शाम टांडा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले डेढ़ सौ करोड़ की लागत से बन रहे छह मंजिला सुपर स्पेशियलिटी भवन का गहनता से निरीक्षण किया। कौल सिंह ने बताया कि भवन निर्माण के बाद संबंधित विभागों के लिए मशीनरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से बात जारी है। मेडिकल कालेज टांडा में प्रदेश सरकार बेहतर…
Read Moreभाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा
बंजार (कुल्लू)। अगले साल होने वाले लोक सभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी गतिविधियों व कार्यक्रमों को तेज कर दिया है। इसको लेकर बंजार भाजपा मंडल ने मंगलवार को लारजी में बैठक की, जिसमें पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर ने की। इस मौके पर खीमी राम ने कहा कि कार्यकर्ता की एकजुटता ही संगठन की मजबूती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित पंचायत…
Read Moreपेंशनरों का मासिक भत्ता 500 रुपये करें
कुल्लू। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू ने मंगलवार को कलाकेंद्र में पेंशनर दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान सुभाष मेहंदीरत्ता ने की। उन्होंने सभी पेंशनरों का स्वागत किया। एसोसिएशन के महासचिव हीरा लाल ठाकुर ने पेंशनर दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सात दिसंबर को सुंदरनगर में हुए पेंशनरों के सम्मेलन के बारे में चरचा करते हुए कहा कि सीएम ने इस दौरान पेंशनरों का मासिक भत्ता 500 करने, 65 साल आयु पूरी होने पर 5…
Read Moreकर्ण सिंह को मंत्री बनाने को लेकर सीएम से मिले
बंजार (कुल्लू)। मंत्री पद के महरूम कुल्लू जिले को मंत्री देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर जिले के चारों विस क्षेत्रों के कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बंजार के विधायक कर्ण सिंह को मंत्री पद देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिले के चारों ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों…
Read Moreछुरपक पेट्रोल पंप में ठंड से जाम हुआ डीजल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-मनाली के बीच इन दिनों आवाजाही करने वाले वाहन चालक अपने गाड़ी का डीजल टंकी चैक कर लें। नहीं तो आपको बीच रास्ते में ही फंसना पडे़गा। लाहौल के छुरपक पेट्रोल पंप में डीजल भारी ठंड से जाम हो गया है। लिहाजा एलपीएस प्रबंधन ने डीजल की आपूर्ति एक सप्ताह से बंद कर दी है। हालांकि अभी तक रोहतांग दर्रा छोटे-बडे़ वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल है। तेल की आपूर्ति बाहर से भी की जा सकती है, लेकिन एलपीएस प्रबंधन की दिक्कत यह हो गई कि पंप…
Read Moreपूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया याद
कुल्लू। भूतपूर्व सैनिक लीग जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति की ओर सोमवार को कुल्लू के सीएसडी कैंटीन भवन में विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1962, 65 और 71 के युद्ध के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन हेडक्वार्टर पलचान के स्टेशन कमांडर कर्नल आरआईएस मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे। लीग के चेयरमैन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने बताया कि युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के लिए कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा…
Read More